लॉग इन

गुनगुना पानी है वेट लॉस का है जांचा परखा उपाय, जानिए यह कैसे काम करता है

वेट लॉस के लिए कई डिटॉक्स ड्रिंक्स और हेल्दी फूड मौजूद हैं। लेकिन इन सबसे पहले गुनगुना पानी है, जो आपको मनचाही फिगर और वजन दे सकता है।
गरम पानी आपके जिद्दी फैट को कम करने में मदद करता है। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 15 Nov 2021, 08:00 am IST
ऐप खोलें

गर्मियों में अगर ठंडा पानी आपको राहत देता है, तो सर्दियों के लिए गुनगुने पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। नहीं हम नहाने की बात नहीं कर रहे, हम असल में पानी पीने की बात कर रहे हैं। सर्दियों में अगर आप गुनगुना पानी पीती हैं, तो ये आपको कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। पर इन सबसे बढ़कर यह आपको वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। जी हां, गुनगुना पानी पीना वेट लॉस का जांचा-परखा नुस्खा है। आइए जानते हैं यह आपके शरीर पर कैसे काम करता है। 

गर्म पानी और सर्दियों में आपका शरीर 

प्राकृतिक स्वास्थ्य अधिवक्ताओं की मानें तो गर्म पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है। जब पानी किसी व्यक्ति के शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए पर्याप्त गर्म होता है, तो इससे पसीना आ सकता है। पसीना विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और छिद्रों को साफ करने में मदद कर सकता है।

अनुसंधान ने लंबे समय से इस विचार का समर्थन किया है कि अधिक पानी पीने से व्यक्ति को अपना वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यह आंशिक रूप से हो सकता है, क्योंकि पानी परिपूर्णता की भावना को बढ़ाता है। पानी शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी मदद करता है और यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है। चित्र: शटरस्टॉक

2003 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी पीने से वजन जल्द कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भोजन से पहले 500 मिली लीटर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

पानी के तापमान को 98.6 डिग्री तक बढ़ाने से चयापचय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पानी के सेवन के बाद यह मेटाबॉलिक स्टेप-अप 30-40 मिनट तक चला।

यहां हैं सर्दियों में गुनगुना पानी पीने के कुछ और फायदे 

1. शरीर को हाइड्रेटेड रखता है  

हाइड्रेटेड शरीर आपके वजन कम करने की यात्रा के लिए बहुत आवश्यक है। शरीर में पानी की स्वस्थ मात्रा होने से वह टॉक्सिक पदार्थों को आसानी से बाहर निकाल देता है। जब आप तेल मसाले वाला भोजन करते हैं, तो शरीर में टॉक्सिक पदार्थ जमने लगते है। यह आपके बढ़ते वजन का कारण बन सकता है। लेकिन गुनगुना पानी आपकी किडनी को स्वस्थ रखने के साथ शरीर को साफ रखने में भी मदद करता है। दिन भर में कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी आपको जरूर पीना चाहिए। 

2. प्राकृतिक डिटॉक्स 

वेट लॉस के लिए डिटॉक्स रूटीन का पालन करना जरूरी है। बाजार में उपलब्ध महंगे डिटॉक्स किट के पीछे भागने से अच्छा है कि आप गुनगुने पानी का सेवन करें। यह प्राकृतिक क्लेन्ज़र आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मल त्याग करने में आसानी होती है। यह आपके पूरे सिस्टम को साफ करता है। 

3. जिद्दी फैट को कम करे 

यदि आप वजन कम करना चाहती हैं, तो अपने जिद्दी फैट से छुटकारा पाना ही होगा। इसके लिए गुनगुने पानी का गिलास आपकी सहायता कर सकता है। अच्छी खुराक में पानी का सेवन करने से आपकी किडनी और लिवर स्वस्थ रूप से काम करते हैं। 

किडनी शरीर से टॉक्सिन निकालती है और लिवर पाचन में मदद करता है। जब आप कम पानी पीते है, तो लिवर पर दबाव पड़ता है और फैट जमने लगता है। गुनगुना पानी इससे आपका बचाव करता है। यह शरीर में फैट को जमने नहीं देता। 

4. जीरो प्रतिशत कैलोरी 

वजन घटाने के लिए आपको कैलोरी इंटेक का ख्याल रखना होता है। गुनगुने पानी में जीरो प्रतिशत कैलोरी होती है, जिसका अर्थ है कि यह आपको वेट गेन नहीं करने देगा। साथ ही पानी पीने से आपकी भूख दब जाती है और आप कम खाना पसंद करते है। इस हेल्दी कैलोरी कंट्रोल से आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी। 

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
पानी में कोई कैलोरी नहीं होता है। चित्र: शटरस्टॉक

गुनगुने पानी में मिलाएं ये सामग्री और पाएं डबल फायदा 

आप में से कई लोगों को गुनगुना पानी का स्वाद पसंद नहीं आता होगा। चिंता मत करिए क्योंकि हम बता रहें हैं कुछ ऐसी सामग्री जो आपके स्वाद की शिकायत को दूर कर सकती हैं। साथ ही गुनगुने पानी में इन्हें मिलाकर पीने से आपको जल्द ही सकारात्मक परिणाम दिखेगा।

  • गरम पानी में नींबू और शहद मिलाएं। 
  • अगर आपको खट्टा स्वाद पसंद हो, तो केवल नींबू मिलाएं। 
  • आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। 
  • गरम पानी में जीरा मिलाकर पीना भी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होगा। 
  • आप अजवाइन की चाय भी पी सकती हैं। 
  • मौसमी फल और सब्जी के साथ बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक। 

तो लेडीज, गुनगुना पानी है वेट लॉस का जांचा परखा उपाय! इसे जल्दी से अपने रूटीन में शामिल करें और पाएं मनचाही फिगर।  

यह भी पढ़ें: हमारे पास हैं 5 मंत्र, जो सर्दियां में भी वेट लॉस में आपकी मदद कर सकते हैं

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख