लॉग इन

क्या स्क्वॉट्स करने से हिप्स का आकार बढ़ा हो सकता है? जानिए क्या होता है आपकी लोअर बॉडी पर इसका प्रभाव

बड़ा बट पाने के लिए ग्लूट्स एक्सरसाइज (glutes exercise) की आवश्यकता होती है। हिप्स को टोन (toned hips) करने के लिए सबसे प्रसिद्ध अभ्यासों में से एक स्क्वॉट्स (squats) हैं।
स्ट्रेच जितना हो सके उतना करें। छोटी शुरुआत करें । चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 30 Oct 2021, 08:00 am IST
ऐप खोलें

आप में से बहुत से लोग अपने बट को बड़ा दिखाने के लिए उस पर काम करने की कोशिश करते हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए एक व्यायाम जो दिमाग में आता है वह है स्क्वॉट्स (squats)। यह आपकी जांघों, काफ मसल के लिए बहुत अच्छे हैं। साथ ही यह ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग को भी विकसित करने में मदद करते हैं।

अगर आपका लक्ष्य बट को बड़ा करना है, तो आपको ग्लूट मसल्स को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। ग्लूटस मैक्सिमस (gluteus maximus) तीन ग्लूटल मांसपेशियों (gluteal muscle) में से सबसे बड़ा है। यह आपके कूल्हे के क्षेत्र की मुख्य मांसपेशी है।

यहां बताया गया है कि कैसे स्क्वॉट्स आपके बट को बड़ा करने में मदद कर सकते हैं

जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन द्वारा प्रकाशित शोध के अनुसार, स्क्वॉट्स को सबसे प्रभावी व्यायामों में से एक माना जाता है। यह एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है। क्वाड्रिसेप्स (quadriceps), काफ (calves) और हैमस्ट्रिंग (hamstring) सहित पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है स्क्वॉट्स।

यह कूल्हों पर जमी चर्बी कम करता है।
चित्र : शटरस्टॉक

यह घुटने के जोड़ को मजबूत करता है। शोध में यह भी बताया गया है कि स्क्वॉट्स फैट बर्न करने और वजन घटाने को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।

स्क्वॉट्स जैसा सरल व्यायाम शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों को संलग्न करता है और आपके बट को टोनिंग सहित कई अन्य सौंदर्य लाभ प्रदान करता है। यह आपके कूल्हों और ग्लूट्स में मांसपेशियों को जोड़ने में मदद करेगा, जिससे आपके बट को आकार मिल सकता है। 

बहुमुखी व्यायाम है स्क्वॉट्स जो आपके बट को उसके आकार और ताकत के आधार पर प्रभावित करेगा। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास एक बड़ा बट है, तो स्क्वॉट्स वसा जलाने और उसके आकार को कम करने में मदद करेंगे।

जबकि, यदि आपके पास एक दुबला या छोटा बट है, तो स्क्वैट्स इसमें मांसपेशियों को जोड़ने में मदद करेंगे। आपकी बट का आकार ग्लूटल क्षेत्र (gluteal area) में विकसित होता है।

एक प्रमाणित डीप हेल्थ कोच सिमरुन चोपड़ा के अनुसार, “ग्लूट्स शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियां हैं और यकीनन सबसे महत्वपूर्ण हैं। वे न केवल हमारे निचले शरीर को आकार देने के लिए जिम्मेदार हैं, बल्कि कूल्हों, कोर और पीठ को सहारा देने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ये मांसपेशियां स्थिरता प्रदान करने और चोट को रोकने में मदद करती हैं। यदि आप पीठ दर्द, घुटने के दर्द को कम करना चाहते हैं या एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, तो आपको अपने ग्लूट्स को मजबूत करना होगा।”

घर पर करें ये आसान स्क्वॉट एक्सरसाइज । चित्र : शटरस्टॉक

एक स्वस्थ संतुलित आहार भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ आपको मांसपेशियों को हासिल करने और ग्लूट्स बनाने में मदद करेंगे।

जानिए साधारण स्क्वॉट्स करने का तरीका

  • स्टेप 1: अपने पैरों को कंधे-चौड़ाई के साथ अलग करके खड़े होकर शुरू करें। अपनी बाहों को अपनी तरफ नीचे रखें। अपनी छाती को ऊपर रखते हुए, और सीधे देखते हुए, अपने कोर को कस लें।
  • स्टेप 2: अपने घुटनों को मोड़ें और अपने कूल्हों को पीछे धकेलें जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं।
वेरियेशन के साथ आप स्क्वॉटकर सकते हैं। चित्र:शटरस्टॉक
  • स्टेप 3: जब आपकी जांघें फर्श के समानांतर हों, तो रुकें और फिर वापस अपनी प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। प्रारंभिक स्थिति में वापस जोर देते हुए बाजुओं को थोड़ा ऊपर उठाएं।

तो लेडीज, अगर आप अपने बट को बड़ा करना चाहती हैं, तो अपने वर्कआउट में स्क्वॉट्स को शामिल करने का प्रयास करें। 

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें: क्या आपको शीर्षासन करने से डर लगता है? तो इन 8 फायदों को जानकर आप भी बना लेंगी से इपने फिटनेस रेजीम का हिस्सा

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख