लॉग इन

अंडर आई स्किन को चमकदार बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 DIY फ्रूट बेस्ड मास्क

आपके लाइफस्टाइल, इमोशन्स और खानपान में होने वाला कोई बदलाव सबसे पहले आपकी आंखों और उसके आसपास नज़र आता है। आप इन अंडर आई मास्क के साथ उन संकेतों को कम कर सकती हैं।
सौंदर्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। चित्र शटरस्टॉक
निशा कपूर Updated: 10 Oct 2022, 16:05 pm IST
ऐप खोलें

इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है कि फल सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अपनी हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज, ब्राइटनिंग विशेषताओं और विटामिन कंटेंट के साथ फल त्वचा में नई जान डाल देते हैं। चेहरे के कुछ हिस्सों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है। जैसे अंडर आई स्किन। विभिन्न कारणों से यहां अंडर आई रिंकल्स, डार्क सर्कल्स और पफी आईज जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों के नीचे की त्वचा का भी खास ख्याल रखें। हेल्थ शॉट्स पर हम ऐसे ही 5 अंडर आई मास्क (under-eye mask at home) लेकर आए हैं, जो पूरी तरह फलों पर आधारित हैं। आइए जानते हैं उनके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

अंडर आई स्किन केयर के लिए कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। चित्र : शटरस्टॉक

क्यों होती हैं अंडर आई स्किन में समस्याएं

पर्याप्त नींद न लेना, लंबे वक़्त तक स्क्रीन (मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल) पर रहने और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अंडर आई स्किन की परेशानी होती है। यह चेहरे का सबसे सेंसिटिव हिस्सा होता है और किसी भी तरह का रिएक्शन यहां सबसे पहले नजर आता है। चलिए जानते हैं आंखों के नीचे होने वाली परेशानियों के लिए कुछ आसान, DIY फ्रूट मास्क, जो डार्क सर्कल्स को कम करने, अंडर-आई स्किन को ब्राइटन करने और इसे हाइड्रेटेड करने में मदद करते हैं।

इस तरह बनाइए 5 DIY अंडर आई फ्रूट मास्क

1. अंडर आई स्किन ब्राइटन करने के लिए कीवी और दही का मास्क

दही और कीवी त्वचा को खासतौर पर अंडर-आई एरिया को हाइड्रेट, रिप्लेनिश और रेजुवेनेट करने के लिए बेहतरीन उपाय है। इसे मास्क को बनाने के लिए कीवी को ब्लेंड कर इसमें दही मिलाए। इस पेस्ट को करीब 10 मिनट तक के लिए आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इससे आप अपने अंडर-आई एरिया को ब्राइटन और हेल्दी महसूस करेगी।

2. अंडर आई स्किन स्मूथ करने के लिए पपीता लेमन मास्क

पपीते के एक छोटे टुकड़े को मैश करके को एक कटोरी में निकाले और इसमें नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिक्स करें। इस पेस्ट को करीब 10-15 मिनट तक के लिए आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं। इससे आप अपने अंडर-आई एरिया को ग्लोइंग और स्मूथ महसूस करेगी।

यह भी पढ़े- Long distance relationship: ये 5 संकेत बताते हैं कि अब कमज़ोर पड़ने लगा है आपका रिश्ता

3. अंडर आई स्किन की सूजन दूर करने के लिए अनानास मास्क

अनानास के रस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स करे और इस मिश्रण को अंडर-आई एरिया पर करीब आधे घंटे के लिए लगाएं। यह मास्क सूजन और डार्क सर्कल्स को दूर करने में मदद करता है।

अनानास देगा निखरी त्वचा। चित्र शटरस्टॉक

4. अंडर आई स्किन से डार्क सर्कल्स हटाने के लिए स्ट्रॉबेरी मास्क

स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में शामिल होती है। जिससे डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है और त्वचा को आराम मिलता है। कुछ स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाये और इस में विटामिन ई तेल और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला लें और इस मिश्रण को आँखों के नीचे वाले एरिया में लगा लें।

5. अंडर आई स्किन सॉफ्ट करने के लिए एवोकाडो और एलोवेरा मास्क

एवोकाडो और एलोवेरा का मास्क आंखों के नीचे के एरिया में होने वाली समस्या से राहत पाने के लिए एक अच्छा कॉम्बिनेशन है क्योंकि इसमें पौष्टिक और हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज शामिल होती हैं। इस आई मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच मैश किये हुए एवोकाडो को ठीक से मिलाएं। इस पेस्ट को लगभग 20 मिनट के लिए अपनी आंखों पर लगाएं। इस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद आपको आंखों के नीचे वाले एरिया में सॉफ्टनेस फील होगी।

यह भी पढ़े- एक्सरसाइज रुटीन हो गया है डिस्टर्ब, तो इन ऑफबीट तरीकों से कम करें अपना वजन

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख