लॉग इन

प्रेगनेंसी के दौरान आपका तनाव आपके बेबी की मेंटल हेल्थ के लिए भी हो सकता है खतरनाक, जानिए क्या हाेते हैं इसके दुष्परिणाम

प्रेगनेंसी में हॉर्मोन्स की वजह से कभी उदास और कभी बहुत एक्साइटेड महसूस करना नार्मल है। लेकिन अगर कुछ लक्षण दो हफ़्तों से ज़्यादा टिके रहें तो आपको अपने डॉक्टर से बात करने की ज़रुरत है। ये लक्षण हो सकते हैं:
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव महिलाओं में तनाव को कई बार बढ़ा देते हैं। चित्र: शटरस्टॉक
ज्योति सोही Published: 22 Apr 2023, 12:30 pm IST
ऐप खोलें

गर्भावस्था के दौरान तनाव महसूस होना एक आम बात है। दरअसल, इस दौरान शरीर कई प्रकार के चेंजिज से होकर गुज़रता है। कभी पैरों में स्वैलिंग, तो कभी हाथों में खुजली, तो कभी भूख न लगना। हर प्रेगनेंसी एक दूसरे से जुदा होती है और उसमें होने वाली समस्याएं भी अलग अलग ही होती हैं। इस समय में हमार शरीर कई बदलावों से होकर गुजरता है। हार्मोनस में आने वाले बदलाव, हमारे मूड को बदलने का काम करते हैं (Stress during pregnancy)

नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक छोटी- छोटी बातें हमें परेशान कर देती हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेती हैं तो आपको नींद न आने की समस्या, सिरदर्द और फूड क्रेविंग का कारण बन जाती है। जो कहीं न कहीं मां और बच्चे दोनों की हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

यू एस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड हयूमन सर्विसिज़ के मुताबिक इन लक्षणों से आप एक गर्भवती महिला में तनाव का आंकलन कर सकते हैं।

हर बात पर चिंतित हो जाना और देर तक उसके बारे में सोचना

फ्लैशबैक में जाकर पुरानी बातों पर विचार करना

बुरे सपने देखना और नींद न आने की समस्या से दो चार होना

जो लोग आपको पसंद नहीं है, उन्हें अवॉइड करना और दूरी बना लेना

चीजों के बारे में अधिक जागरूक महसूस करना

अपराध महसूस करना

अगर आप मां बनने वाली हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। चित्र : शटरस्टॉक

प्रेगनेंसी के दौरान तनाव एक महिला के शरीर को दो प्रकार से प्रभावित करता है

प्रत्यक्ष तौर पर

तनाव के चलते शरीर में कोर्टिसॉन नामक हार्मोन बढ़ जाता है। जो बच्चे की डेवल्पमेंट को प्रभावित कर सकता है। इस हार्मोन का असर बच्चे के मस्तिष्क पर भी पड़ता है। इसके अलावा अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान धूम्रपान करती हैं, तो ये भी आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

अप्रत्यक्ष तौर पर

इसमें गर्भवती महिला के तनाव का असर उसके शरीर पर दिखने लगता है। वो शारीरिक तौर पर कई बीमरियों से घिर जाती है। इसके चलते समय से पहले डिलीवरी यानि प्री मेच्योर डिलीवरी का खतरा भी बढ़ जाता है। एनआईसीएचडी के मुताबिक पोस्ट.ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के चलते समय से पहले जन्म या बच्चे के कम वज़न का जोखिम बढ़ने लगता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

तनाव इस प्रकार से बेबी की मेंटल हेल्थ के लिए हो सकता है खतरनाक

1. बच्चे में सेंसिटिविटी बढ़ने लगती है

इससे बच्चा उम्र बढ़ने के साथ हाइपर सेंसिटिव होने लगता है। हर बात पर जल्दी से परेशानी से घिरने जैसी समस्याओं से दो चार हो सकता है। साथ ही बच्चे के भावनात्मक रूप से अधिक सेंसिटिव होने की संभावना रहती है।

2. जन्म के बाद बीमारियों से घिरना

एनआईएच की एक स्टडी के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान तनाव में रहने से बच्चा जन्म से लेकर एक वर्ष तक कई प्रकार के संकमणों की चपेट में आ जाता है। अगर मां तनाव में रहती है, तो इससे बच्चे का इम्यून सिस्टम प्रभावित होने लगता है।

3. विकास में देरी

प्रेगनेंसी में वो महिलाएं, तो हर वक्त चिंताओं से घिरी रहती हैं। उसका प्रभाव बच्चे की डवल्पमेंट पर दिखने लगता है। बच्चा हर चीज़ को जल्दी करने की बजाय देरी से पिक करता है। इसके अलावा मोटर स्किल्प डेवल्प होने में भी वक्त लगता है। ऐसे बच्चे हर काम में देरी करते हैं।

4. रिलेशनशिप्स बिल्ड नहीं कर पाते

इसका प्रभाव आगे चलकर बच्चे की मेंटल ग्रोथ पर दिखने लगता है। बच्चा दूसरों के समक्ष खुद को भली प्रकार से प्रस्तुत नहीं कर पाता। इसके अलावा दूसरों से मिलने जुलने और रिलेशनशिप बिल्ड करने में भी उसे समय लगता है।

हेल्दी सहेत के लिए जरूरी है व्यायाम करना । चित्र शटरस्टॉक।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं इस प्रकार से रखें अपना ख्याल

मेडिटेशन ग्रुप को अवश्य ज्वाइन करें। इससे हमारे इर्द गिर्द फैली नकारात्मकता हमें प्रभावित नहीं कर पाती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान आने वाले बुरे ख्यालों से भी बचा जा सकता है

प्रोफेशनल थेरेपिस्ट की मदद से तनाव को रिलीज़ करने के लिए थेरेपी लें। इससे आप दिनभर रिलैक्स महसूस करेंगी।

खान पान का ख्याल रखना भी ज़रूरी है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बार बार भूख लगती है। ऐसे में हेल्दी और पौष्टिक भोजन ही खाएं। ज्यादा स्पाइसी खाने से बचें।

योग हमारी मेंटल हेल्थ के लिए एक वरदान है। अगर आप खुद को चिंतित महसूस कर रही हैं, तो योगाभ्यास आपके लिए बहुत ज़रूरी है।

ये भी पढ़ें- Crack heel : गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और त्वरित उपचार

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख