लॉग इन

ज़िंक का सेवन कम करता है बच्चों में अस्थमा का रिस्क, इन 5 फूड्स को करें आहार में शामिल

अस्थमा के कारण सांस लेने में तकलीफ होती है। इसके कारण कई सांस संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। अस्थमा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष वर्ल्ड अस्थमा डे मनाया जाता है। हालिया शोध बताते हैं कि ज़िंक फ़ूड खाने से बच्चों और किशोरों में अस्थमा का रिस्क कम हो सकता है।
जिंक फ़ूड का अधिक सेवन बच्चों और किशोरों में अस्थमा के जोखिम को कम करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 1 May 2024, 12:47 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

इम्यून सिस्टम कमजोर होने और किसी प्रकार की एलर्जी से अस्थमा हो सकता है। इसके कारण सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अस्थमा से सांस संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। कई बार जानकारी के अभाव में भी लोगों को अस्थमा अधिक परेशान करता है। लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल वर्ल्ड अस्थमा डे (World Asthma Day) मनाया जाता है। अस्थमा के बारे में हाल में एक शोध प्रकाशित हुआ है। इसके अनुसार, ज़िंक से भरपूर खाद्य पदार्थ बच्चों और किशोरों में अस्थमा के जोखिम को कम (How to add Zinc in diet) करते हैं। शोध के बारे में जानने से पहले वर्ल्ड अस्थमा डे के बारे में जानें।

वर्ल्ड अस्थमा डे (World Asthma Day- 7 May 2024)

विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2024) हर वर्ष 7 मई को आयोजित किया जाता है। यह आयोजन ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) द्वारा किया जाता है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सहयोगी संगठन है। इसका आयोजन हर साल मई में दुनिया भर में अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
विश्व अस्थमा दिवस 2024 के लिए थीम (World Asthma Day 2024 Theme) अस्थमा शिक्षा सशक्तीकरण (Asthma Education Empowers) बनाई गई है। इसके माध्यम से अस्थमा से पीड़ित लोगों को उनकी बीमारी का प्रबंधन करने के लिए उचित शिक्षा और चिकित्सा सहायता लेने की आवश्यकता पर जोर देता है।

क्या है अस्थमा और ज़िंक के बीच संबंध (Asthma and zinc Connection)

वर्ल्ड एलर्जी ऑर्गनाइजेशन जर्नल में एक हालिया अध्ययन प्रकाशित किया गया। इसमें शोधकर्ताओं ने अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त बच्चों और किशोरों में अस्थमा की घटना और जिंक फ़ूड के सेवन के बीच संबंधों की जांच की। अध्ययन से पता चलता है कि जिंक फ़ूड का अधिक सेवन बच्चों और किशोरों में अस्थमा के जोखिम को कम करता है।
इसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिक वजन वाले किशोरों और बच्चों के बीच अस्थमा और जिंक डाइट के सेवन के बीच संबंधों की जांच करने के लिए 2011 से 2020 तक चार सर्वेक्षण चक्रों को कवर किया गया। इसमें 20 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागियों को शामिल किया गया।

 अस्थमा को कैसे कम करता है जिंक युक्त भोजन (zinc food for Asthma)

जिंक प्रतिरक्षा प्रणाली में एनएफ-केबी और अन्य सिग्नलिंग मार्गों को संशोधित करता है। साथ ही टी कोशिकाओं, मैक्रोफेज और बी कोशिकाओं जैसे सूजन कोशिकाओं के कार्य को रेगुलेट करता है।

जिंक अस्थमा की गंभीरता और एक्यूट अस्थमा फ्रीक्वेंसी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चित्र : शटरस्टॉक

यह अस्थमा की गंभीरता और एक्यूट अस्थमा फ्रीक्वेंसी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिंक ऑक्सीडेंट या एंटीऑक्सीडेंट पाथ में एक महत्वपूर्ण तत्व है। यह माना जाता है कि ब्रोन्कियल अस्थमा वेज में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। जिंक प्रतिरक्षा प्रणाली का एक मॉड्यूलेटर है, जो सूजन प्रतिक्रिया को कम करता है।

शरीर के कौन से कार्य को करता है ज़िंक (Zinc functions)

जिंक शरीर में अनगिनत प्रक्रियाओं के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह मिनरल हेल्दी इम्युनिटी, घाव की मरम्मत करता है। यहां तक कि डीएनए के उत्पादन में भी यह सहायता करता है। जिंक स्वाद और गंध जैसी इंद्रियों के साथ-साथ कोशिका विभाजन के लिए भी जरूरी है। इसलिए यह गर्भावस्था और बचपन के दौरान हेल्दी डेवलपमेंट के लिए जरूरी पोषक तत्व है।

1 काबुली चना या सफेद छोले (Chickpeas)

भारतीय लोग आमतौर पर अपने भोजन में छोले का उपयोग करते हैं। अगर आप बिना मांस खाए अपनी जिंक की आवश्यकता को पूरा करना चाहती हैं, तो छोले चना सबसे अच्छा विकल्प है। एक कप पके हुए छोले में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसमें 2.5 मिलीग्राम जिंक होता है। छोले को करी, सलाद या स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक कप पके हुए छोले में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 बीन्स (Beans)

बीन्स जिंक का एक और बेहतरीन स्रोत है। खासकर किडनी बीन्स और ब्लैक बीन्स। इन बीन्स में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है, जो समग्र स्वास्थ्य बढ़ाती है। एक कप पकी हुई काली बीन्स में 2 मिलीग्राम जिंक होता है। आधा कप पकी हुई किडनी बीन्स में 0.9 मिलीग्राम जिंक होता है।

3 ओटमील (Oatmeal)

ओट्स क्लासिक ब्रेकफास्ट है। यह पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ है। ओटमील जिंक, फाइबर, फोलेट, विटामिन बी 6 और बीटा-ग्लूकेन से भरपूर होता है। लगभग आधा कप ओट्स में 1.3 मिलीग्राम जिंक होता है। ओट्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है। दिल को स्वस्थ रखता है।

4 काजू (Cashew)

काजू प्लांट बेस्ड जिंक प्राप्त करने के लिए स्वादिष्ट विकल्पों में से एक है। चाहे आप इन्हें कच्चा खाएं या भूनकर, आपको लगभग 1.5 मिलीग्राम जिंक मिलेगा। ये विटामिन ए, विटामिन के, कॉपर, फोलेट और हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं। काजू खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
काजू प्लांट बेस्ड जिंक प्राप्त करने के लिए स्वादिष्ट विकल्पों में से एक है। चित्र : अडोबी स्टॉक

5 टोफू (Tofu)

टोफू प्लांट बेस्ड प्रोटीन है, जो प्रति सर्विंग में अच्छी मात्रा में जिंक प्रदान करता है। लगभग 100 ग्राम टोफू में 2 मिलीग्राम तक जिंक हो सकता है। इसके अलावा टोफू का उपयोग (How to add Zinc in diet) कई अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों के लिए किया जा सकता है। यह इसे जिंक का एक बहुमुखी स्रोत बनाता है।

यह भी पढ़ें :- इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम के लक्षणों से राहत दिला सकता है लाल पत्तागोभी का जूस : शोध

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख