पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

जितना मीठा खाएंगे, उतनी ही बढ़ती जाएंगी मीठे की क्रेविंग, जानिए इसके लिए जिम्मेदार 4 कारण

जब स्वीट क्रेविंग होती है, तो हम पेस्ट्री, कुकीज़, कैंडी या चॉकलेट, आइसक्रीम जैसी मिठाइयां खा लेते हैं। सप्ताह में किसी एक दिन ऐसा होना तो चल सकता है। पर क्रेविंग बार-बार जल्दी-जल्दी होने लगे तो समस्या है। क्या इसका कारण सिर्फ शारीरिक है या फिर मानसिक है? जानते हैं।
Published On: 17 Apr 2024, 08:00 am IST
मेडिकली रिव्यूड
सभी चित्र देखे
मीठे खाद्य पदार्थ और पेय, प्रोसेस्ड फ़ूड एडेड शुगर से भरे होते हैं। ये डोपामाइन सीक्रेशन को ट्रिगर करते हैं। चित्र ; शटरस्टॉक

मानव शरीर एक गाड़ी की तरह काम करता है। इसमें ईंधन डाला जाता है और फिर गाड़ी चलने लगती है। यदि शरीर को आवश्यक ईंधन नहीं मिल ती है, तो यह तीव्र फ़ूड क्रेविंग के रूप में सामने आता है। शरीर को पूरे दिन संतुलित मात्रा में हाई फाइबर कार्बोहाइड्रेट, लीन प्रोटीन और हार्ट हेल्दी फैट चाहिए। यदि ये चीज़ें नहीं मिलती हैं, तो स्वीट क्रेविंग (cause of sugar craving) के रूप में सामने आ सकती हैं।

यहां हैं स्वीट क्रेविंग के सामान्य कारण (causes of sweet craving)

1 एडेड शुगर बनते हैं लत की वजह (added sugar causes sugar craving addiction)

हमारा दिमाग उन चीजों का आनंद लेने के लिए बना है, जो हमें खुश करती हैं। चीनी विशेष रूप से सेरोटोनिन जैसा ब्रेन केमिकल जारी करता है, जो हमें अच्छा महसूस कराती है। इसके कारण हम बार-बार उस अच्छे अनुभव से गुजरना चाहते हैं। कभी कभी कुछ लोगों को चीनी खाने की लत लग जाती है।मीठे खाद्य पदार्थ और पेय, प्रोसेस्ड फ़ूड एडेड शुगर से भरे होते हैं। ये डोपामाइन सीक्रेशन को ट्रिगर करते हैं। यह एक ब्रेन केमिकल है, जो हमें रिवर्डिंग बिहेवियर में संलग्न होने के लिए प्रेरित करता है।

2 पोषक तत्वों की कमी (nutritional deficiency)

यदि आप बहुत लंबे समय तक बिना खाए रहती हैं, तो शरीर को सबसे अधिक ईंधन की जरूरत होगी। इसके बाद वह प्रोसेस्ड अनाज और सिंपल शुगर के लिए तरसेगा। हाई कार्ब्स जैसे चिप्स, कैंडी और कुकीज़ के रूप में यह जाना जाता है। देर तक इन्हें शरीर में जमा करने का मतलब है कि कैलोरी वसा के रूप में जमा हो रही है। खाने के लिए भोजन का बहुत देर तक इंतजार करने से अत्यधिक भूख लगती है। इससे किसी भी मीठी चीज़ की लालसा हो सकती है।

खाने के लिए भोजन का बहुत देर तक इंतजार करने से  मीठी चीज़ की लालसा हो सकती है। चित्र:अ डॉबी स्टॉक

3 तनाव में मीठा खाने की जरूरत (stress can cause sugar craving)

शायद आप अक्सर तनाव में अपने आप को स्वीट स्नैक्स का अत्यधिक सेवन करते हुए पाती होंगी। अगली बार जब ऐसा हो, तो अपने तनाव लेवल पर ध्यान दें। स्ट्रेस हार्मोन चीनी की लालसा में योगदान करते हैं। इससे घ्रेलिन का स्तर बढ़ जाता है।

घ्रेलिन को हंगर हार्मोन के रूप में जाना जाता है। यह भूख को उत्तेजित करता है। घ्रेलिन के स्तर में वृद्धि चीनी खाने की लालसा बढ़ा देता है। सेरोटोनिन का निम्न स्तर भी चीनी की लालसा को बढ़ा सकता है। यदि आप उदास या तनावग्रस्त हैं, तो शुगर अधिक खा सकती हैं।

4 पर्याप्त नींद न मिल पाना (not getting enough sleep)

हमें हर रात कम से कम सात से नौ घंटे नींद की ज़रूरत होती है। हमारा शरीर और दिमाग नींद के बिना अलग तरह से काम करता है। नींद की कमी शुगर क्रेविंग में योगदान दे सकती है।

यनींद की कमी शुगर क्रेविंग में योगदान दे सकती है। चित्र-: अडोबी स्टॉक

यदि आपको शुगर क्रेविंग हो रही है, तो ये 3 उपाय काम कर सकते हैं (3 tips to control sugar craving)

1 भूख लगने पर तुरंत हेल्दी और घर का बना खाना (healthy food)खाएं।

2 शुगर क्रेविंग होने पर हॉट बाथ लें। इससे तनाव से राहत मिलती है और शुगर फ़ूड खाने की इच्छा से ध्यान (hot bath for sugar craving)हट सकता है।

3 शुगर क्रेविंग (cause of sugar craving) होने पर तुरंत उस स्थान से उठकर बाहर ब्रिस्क वॉक (brisk walk for sugar craving) के लिए निकल जाएं।

यह भी पढ़ें :- बार-बार कुछ मीठा खाने की चाहत होती है, ये 5 उपाय कंट्रोल कर सकते हैं स्वीट क्रेविंग

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख