लॉग इन

Bok choy benefits : देसी किचन में भी पहुंच गई है चाइना की हरी पत्तेदार सब्जी, जानिए क्यों इतनी खास है बोक चॉय

फूल गोभी, बंद गोभी और ब्रोकली फैमिली की सब्जी बोक चॉय को लोग कई प्रकार से अपनी मील में शामिल करते हैं। जानते हैं विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर बोक चॉय किस प्रकार से है फायदेमंद।
चाइना में पाई जाने वाली बोक चॉय चाइनीज कैबेज के रूप में जानी जाती है। चित्र: अडोबी स्टॉक
ज्योति सोही Published: 14 Mar 2024, 19:00 pm IST
ऐप खोलें

शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए अधिकतर लोग सब्जियों को अपनी मील में शामिल करते हैं। इससे न केवल शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है बल्कि शरीर में पनपने वाले रोगों का जोखिम भी कम हो जाता है। ऐसी ही एक खास सब्जि है बोक चॉय, जो क्रूसिफेरस सब्जियों की केटेगरी में आती है। चाइना की इस खास सब्जी को पाक चॉय भी कहा जाता है। फूल गोभी, बंद गोभी और ब्रोकली फैमिली की इस सब्जी को लोग कई प्रकार से अपनी मील में शामिल करते हैं। जानते हैं विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर बोक चॉय किस प्रकार से है फायदेमंद ( bok choy benefits)।

बोक चॉय क्यों हैं इतनी खास

चाइना में पाई जाने वाली बोक चॉय चाइनीज कैबेज के रूप में जानी जाती है। चाइना में इसे पाक चॉय कहकर पुकारा जाता है। ये सब्जी चीन के अलावा मुख्यतौर से फिलीपीन्स, वियतनाम और ईस्ट एशियन रीजन्स में पाई जाती है। इसे लोग जूस या सैलेड के तौर पर खाना खूब पसंद करते हैं। बोक चॉय का बोटेनिकल नाम ब्रासिका रापा है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

इस बारे में डायटीशियन नुपूर पाटिल का कहना है कि बोक चॉय में विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से शरीर को निर्जलीकरण की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इस सब्जी में अलानाइन, आग्रीनाइन, ल्यूसिन और ग्लूटामिक एसिड जैसे अमीनो एसिड पाए जाते हैं। इस सब्जी की पत्तियों में विटामिन, कॉपर और जिंक पाया जाता है। बोक चॉय में पाई जाने वाली मैगनीज़ की मात्रा से स्किन में कोलेजन बढ़ता है। इसके अलावा बैक्टीरियल इंफे्क्शन से भी शरीर की रक्षा करता है।

बोक चॉय में विटामिन और मिनरल की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से शरीर को निर्जलीकरण की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। चित्र: अडोबी स्टॉक

जानिए आहार विशेषज्ञों को क्यों इतनी पसंद आ रही है बोक चॉय (5 benefits of Bok choy)

1. त्वचा को बनाए हेल्दी

बोक चॉय में पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा त्वचा में मेलेनिन के स्तर को नियंत्रित करके कोलेजन की मात्रा को बढ़ा देती है। दरअसल, इसमें मौजूद तत्व म्वचा की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते है। इसके सेवन से एग्ज़िमा, एक्ने, सनबर्न और सोरायसिस जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

2. कैंसर के रिस्क को घटाए

बोक चॉय में पाई जाने वाली फाइटो न्यूट्रिएंटस की मात्रा शरीर को कैंसर के प्रभाव से मुक्त रखने में मदद करते हैं। एनआईएच की रिपोर्ट के अनुसार बोक चॉय में फ्लेवोनाइड, सेपोनिन और विटामिन जैसे बायोएक्टिव कंपाउड पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके कैंसर के खतरे से बचाने में मदद मिलती है।

3. बोन हेल्थ को करे इंप्रूव

इस सब्जी में कैल्शियम, फासफोरस, जिंक, विटामिन के और मैगनीशियम पाया जाता है। जिंक और आयरन की मदद से कोलेजन सिथीसिज़ में मदद मिलती है। दरअसल, कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो घुटनों में मैटरिक्स बनाता है। इससे हड्डियों को मज़बूती मिलती है और ओस्टियोपिरोसिस का खतरा कम हो जाता है।

बोक चॉय से हड्डियों को मज़बूती मिलती है और ओस्टियोपिरोसिस का खतरा कम हो जाता है।।. चित्र : एडॉबीस्टॉक

4. हृदय संबधी समस्याओं को करे कम

बोक चॉय की मदद से ब्लड प्रेशर को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद मिलती है। ये फोलेट और विटामिन बी6 का बेहतरीन स्त्रोत है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम हो जाता है। दरअसल, बोक चॉय खाने से शरीर होमोसिस्टीईन के खतरे से बच जाता है, जो ब्लड वेसल को डैमेज करने का काम करती है।

5. आंखों की रोशनी को बढ़ाए

इसमें पाई जाने वाली विटामिन ए की मात्रा शरीर में कैरोटीनॉइड्स, बीटा कैरोटीन और अल्फा कैरोटीन की कमी को पूरा करती है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी में सुधार आता है। इसके सेवन से मैक्यूलर डीजनरेशन और रेटीना पर मौजूद ऑक्सीडेटिव तनाव से मुक्ति मिल जाती है।

ये भी पढ़ें- Cotton Candy side effects : आंखों की समस्या, एलर्जी और कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती है काॅटन कैंडी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख