लॉग इन

Strawberry for Sex : क्या वाकई सेक्स के लिए फायदेमंद होती है स्ट्रॉबेरी? आइए जानते हैं

वेलेंनटाइन डे के मौके पर दो प्यार करने वाले एक दूसरे को स्ट्रॉबेरी टोकन ऑफ लव के तौर पर भी देते हैं। जानते हैं कि आखिर क्यों इस लाल फल को सेक्सुअल एक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चुना गया (Sex symbol strawberry)।
सभी चित्र देखे
जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी को सेक्स सिंबल (Sex symbol strawberry) के रूप में क्यों देखा जाता है और इसके फायदे भी। चित्र:शटरस्टॉक
ज्योति सोही Updated: 12 Feb 2024, 10:50 am IST
ऐप खोलें

सेक्सी फूड आइट्म्स की जब बात आती है, तो स्ट्रॉबेरी का जिक्र उस लिस्ट में सबसे उपर आता है। लाल रंग के इस जूसी फ्रूट से न सिर्फ सेक्सुअल लाइफ को रोमांचक बनाया जा सकता है बल्कि एक्साइटमेंट को बढ़ाने में मदद मिलती है। खास बात ये है कि इसके सेवन से सेक्सुअल लाइफ हेल्दी भी हो सकती है। अगर फिल्मों की बात करें, तो रोमांस को दर्शाने के लिए स्ट्रॉबेरी क्रीम या चॉकलेटी स्ट्रॉबेरी (Sex symbol strawberry) को यूज किया जाता है।

वेलेंनटाइन डे के मौके पर खासतौर से दो प्यार करने वाले एक दूसरे को स्ट्रॉबेरी टोकन ऑफ लव यानि गिफ्ट के तौर पर भी देते हैं। सोचने की बात ये कि डायमंड के आकार के इस लाल फल को कैसे सेक्सुअल एक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चुना गया। जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी को सेक्स सिंबल (Sex symbol strawberry) के रूप में क्यों देखा जाता है और इसके फायदे भी।

स्ट्रॉबेरी क्यों है खास

इस बारे में सेक्स बुक और सेक्स.पॉजिटिव कंटेंट क्रिएटर मंगलदास का कहना है कि मीठी और जूसी स्ट्रॉबेरी लव और डिज़ायर को शो (Sex symbol strawberry) करती है। इसे खाने से जहां दो लोग करीब आने लगते हैं। वहीं स्वास्थ्य को भी इससे खूब लाभ मिलता है। इस बारे में मंगलदास का कहना है कि इसे खाने के लिए काटने, छीलने या सीड्स निकालने की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में सेक्स के दौरान प्लेजर के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। लाल रंग की स्ट्रॉबेरी के अलावा केला, आडू और आम जैसे फल भी सेक्स के दौरान प्लेजर पाने का आसान तरीका है।

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती हैं। इसके सेवन से शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ने लगता है। इसके सेवन से शरीर को मैग्नीशियम और पोटेशियम समेत कई पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसके नियमित सेवन से सेक्स ड्राइव बढ़ने लगती हैं।

वेलेंनटाइन डे के मौके पर खासतौर से दो प्यार करने वाले एक दूसरे को स्ट्रॉबेरी टोकन ऑफ लव यानि गिफ्ट के तौर पर भी देते हैं। चित्र:शटरस्टॉक

स्ट्रॉबेरी कैसे बन गई हैं सेक्स सिंबल (Sex symbol strawberry)

इस बारे में साइकॉलोजिस्ट मैत्री चंद बताती हैं कि स्ट्रॉबेरी ऐतिहासिक रूप से प्रेम, सेक्स, सौंदर्य और फर्टिलिटी की देवी वीनस से संबधित है। स्ट्रॉबेरी उन लोगों को उन्हें उन लोगों को भी पेश किया गया था जो यौन सुख बढ़ाने के लिए उपहार के रूप में शादी कर रहे थे। एक्सपर्ट के अनुसार फ्रांस में भी स्ट्रॉबेरी का खूब महत्व है। यहां हनीमून रोमांस को बढ़ावा देने के लिए नवविवाहितों को स्ट्रॉबेरी सूप परोसने की भी परपंरा थी।

जानते हैं स्ट्रॉबेरी के सेक्सुअल बेनिफिट्स

1. जिंक की उच्च मात्रा

सेक्सुअल इंटीमेसी किसी मज़बूत रिश्ते का आधार होता है। स्ट्रॉबेरी में पाई जाने वाली जिंक की उच्च मात्रा से सेक्स लाइफ को कई तरह से बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करते है। इसकी कमी से मेल पार्टनर की यौन गतिविधि और इच्छा दोनों ही प्रभावित होने लगते हैं। ऐसे में सेक्स लाइफ को हेल्दी और रेगुलर बनाए रखने के लिए इसका सेवन फायेदमंद साबित होता है।

2. लिबिडो बढ़ता है

स्ट्रॉबेरी में प्रचुर मात्रा में जिंक और मिनरल पाए जाते हैं, जो यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से जहां पुरूषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में बढ़ोतरी होती है, तो वही महिलाओं में लिबिडो बढ़ने लगता है। शरीर को ऊर्जावान रखने वाले इस फल को सेक्स से पहले अवश्य खाना चाहिए।

महिलाओं को सेक्स ड्राइव बढ़ने के लिए खाये ये खास खाद्य पदार्थ। चित्र : शटरस्टॉक

3. रिप्रोडक्टिव हेल्थ को मिलती है मज़बूती

स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से शरीर में बीटा.कैरोटीन और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा पाइ जाती है। इसमें विटामिन सी और फॉलिक एसिड भी पाया जाता है। इसे खाने से फर्टिलिटी बूस्ट होती है और ब्लड सर्कुलेशन उचित प्रकार से होने लगता है। साथ ही रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी मज़बूती मिलने लगती है।

4. होती है आर्गेज्म की प्राप्ति

स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर में जिंक की कमी पूरी होती है। इससे सेक्स लाइफ को बढ़ावा मिलता है। इस लो कैलोरी फूड में लो ग्लाइसेमिक वैल्यू पाई जाती है। इसे खाने से लोअर बॉडी में रक्त का प्रवाह नियमित रहता है, जिससे आर्गेज्म की प्राप्ति होती है। साथ ही मांसपेशियों को भी मज़बूती मिलती है।

ये भी पढ़ें- दिन भर की थकान आपकी सेक्स लाइफ में बाधा न बने, इसके लिए ट्राई करें ये 6 टिप्स

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख