लॉग इन

Colon Cleansing : कम एनर्जी और भारी पेट से परेशान हैं, तो इन 4 तरीकों से करें कोलन की सफाई

पेट फूला हुआ महसूस होने, गैस की समस्या होने पर हमें आंत की सफाई की जरूरत महसूस होती है। केमिकल वाले लैक्सेटिव का प्रयोग करने पर साइड इफेक्ट होने का डर रहता है। हमें प्राकृतिक तरीके से पेट और आंतों की सफाई करनी चाहिए।
पेट या आंत की सफाई के दौरान टोक्सिंस को शरीर से बाहर निकाला जाता है। चित्र : शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 23 Nov 2023, 17:04 pm IST
इनपुट फ्राॅम
ऐप खोलें

यदि सिरदर्द, थकान, वजन बढ़ने से परेशान हैं या आपकी ऊर्जा कम है, तो इसका मतलब है कि आपका पेट साफ़ नहीं है। आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। पेट साफ़ करने के कई तरीके (pet saaf kaise karen) हो सकते हैं। हमें महीने में एक बार पेट या आंत की सफाई करनी चाहिए। हम प्राकृतिक तरीके से कोलन की सफाई (colon cleansing naturally) कर सकते हैं। इससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।

क्या है प्राकृतिक तरीके से पेट की सफाई (Pet ko saaf karne ka natural tarika) ?

पेट या आंत की सफाई के दौरान टोक्सिंस को शरीर से बाहर निकाला जाता है। पेट को साफ़ करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है तरल या पाउडर सप्लीमेंट जैसे प्रोडक्ट का उपयोग करना। इन्हें ओरल रूप से लिया जा सकता है। एंजाइम, हर्बल टी, प्रोबायोटिक्स, एनीमा, लैक्सेटिव से भी पेट की सफाई की जा सकती है। कोलन इरिगेशन से भी पेट साफ किया जा सकता है। यह विधि एनीमा के समान होता है। इसमें पानी अधिक होता है।

यहां हैं पेट को साफ़ करने के 4 नेचुरल तरीका (4 Natural Ways for colon cleaning)

1 साॅल्टेड वाटर का प्रयोग (Salted Water for colon cleaning)

आंत की सफाई करने में नमक का पानी इफेक्टिव साबित होता है। जब नमक का पानी पिएंगी, तो नमक अपने आप पानी को आंत से खींच लेता है। इससे यह पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट पदार्थों को हटाने में मदद मिल सकती है।

इसके लिए 4 कप गर्म पानी में 2 चम्मच सी साल्ट (Sea Salt) या हिमालयन पिंक साल्ट (Pink Salt) लिया जा सकता है। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस भी डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। इसे पी लें। एक बार जब काम पूरा हो जाए, तो एक तरफ लेट जाएं और पेट के बायी तरफ धीरे-धीरे मालिश करें। इससे तुरंत बोवेल मूवमेंट की जरूरत महसूस होने लगती है।

नमक का पानी पीने के बाद एक तरफ लेट जाएं और पेट के बायी तरफ धीरे-धीरे मालिश करें। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 शहद और एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar and Honey for colon cleaning)

एप्पल साइडर विनेगर और शहद को मिक्स कर ड्रिंक बनाया जा सकता है। यह आंत पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। रॉ हनी और एप्पल साइडर विनेगर, दोनों में प्रोबायोटिक्स और कंपाउंड होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए बढ़िया होते हैं। 8 स्पून गुनगुना पानी, 2 स्पून शहद, 2 बड़े स्पून एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर कोलन क्लीन्ज़ ड्रिंक बनाई जा सकती है। इस मिश्रण को सोने से ठीक पहले तैयार कर इसे लिया जा सकता है। सुबह आपका पेट साफ़ हो जा सकता है।

3 मसालेदार नींबू (Spicy Lemonade for colon cleaning)

पेट साफ़ करने का यह यह नेचुरल रेमेडीज आंत की सफाई के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है। 1/2 चम्मच रॉ हनी, 1/4 कप ताजा लेमन जूस, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, एक चुटकी पिसी हुई अदरक, 2 कप गरम पानी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर भी मिक्स किया जा सकता है। पेट को प्राकृतिक रूप से साफ करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

4 फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ (Fibre and antioxidant foods)

ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल स्प्राऊट्स, मूंग-चना स्प्राउट्स, गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां- जैसे केल और पालक का सेवन करने से पेट साफ़ हो सकता है। प्लांट बेस्ड मिल्क, ओटमील, रसभरी आदि का भी सेवन करना चाहिए। बोवेल मूवमेंट के लिए प्रति दिन लगभग 25 -35 ग्राम फाइबर लेना चाहिए।

ब्रोकली का सेवन करने से पेट साफ़ हो सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्यों जरूरी है कोलन की सफाई करना (Why do we need colon cleaning)

प्राकृतिक तरीके से कोलन की सफाई से कई लाभ मिल सकते हैं। इससे वेट लॉस (Weight Loss), कोलन कैंसर का खतरा कम होना, मेंटल हेल्थ को मजबूती, बेहतर फोकस, बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) हो सकती है।

यह भी पढ़ें :- Antibiotics Awareness Week : गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है एंटी बायोटिक का बेवजह सेवन

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख