लॉग इन

Overcome Negativity : नकारात्मक विचार पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कर सकते हैं बर्बाद, जानिए इनसे कैसे बाहर आना है

कभी-कभी आपको लग सकता है कि आपकी किसी को जरूरत नहीं है, आप किसी योग्य नहीं हैं या आप बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन लोग आपके खिलाफ साजिश करते रहते हैं। ये सभी विचार नकारात्मक हैं। इनसे जितना जल्दी हो सके, आपको बाहर आना होगा।
नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने पर ही जीवन का आनंद लेने में सक्षम हुआ जा सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 4 Mar 2024, 17:16 pm IST
ऐप खोलें

प्रोफेशनल हो या पर्सनल लाइफ हर कोई कभी न कभी नकारात्मक सोच का अनुभव करता है। उसकी यह सोच अपने विचारों के कारण होती है। उसे लगता है कि यदि वह सफल नहीं है, तो उसका महत्व कुछ लोगों के लिए नहीं है। नेगेटिव सोच के कारण उनका आत्म-सम्मान डगमगाने लगता है। वे तनाव में रहने लगते हैं या अवसाद से जूझने लगते हैं। नकारात्मक सोच पर काबू पाना कठिन काम हो सकता है, लेकिन कोशिश से यह काम किया जा सकता है। कुछ उपाय नकारात्मक सोच (how to overcome negativity) से बाहर निकलने में मदद कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है नकारात्मक विचारों से बाहर निकलना (Why is it important to get rid of negative thoughts)

मेंटल हेल्थ जर्नल की स्टडी बताती है कि नकारात्मक भावनाओं में आम तौर पर व्यक्ति की सोच शामिल होती है। यह सोच उसके पूरे व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकती है। नकारात्मक विचारों के लिए बुरी भावनाएं, बुरी यादें, बुरी प्रतिक्रिया और बुरे प्रभाव सभी अधिक प्रभाव डालते हैं। नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने (how to overcome negativity) पर ही जीवन का आनंद लेने में सक्षम हुआ जा सकता है।

नकारात्मक विचारों और ऊर्जा को त्यागने से नई संभावनाएं और नए अवसर भी मिल सकते हैं। कुछ प्रभावी तरीके से नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक मानसिकता की ओर ले जाने में मदद मिल सकती है।

यहां हैं 5 तरीके जो नेगेटिविटी को दूर करने में मदद कर सकते हैं (5 ways to overcome negativity)

 

1. अपने आसपास से नकारात्मकता को दूर करें (Remove negativity from your surroundings)

मेंटल हेल्थ जर्नल की स्टडी बताती है कि रोजमर्रा के जीवन में जो कुछ नकारात्मक विचार आपके दिमाग में आते हैं, उसका अन्य विचारों पर प्रभाव पड़ सकता है। अपने जीवन में नकारात्मकता के शीर्ष स्रोतों को पहचानें। ये स्रोत आसपास के लोग, वेबसाइट, संगीत आदि भी हो सकते हैं। अपने आसपास के उन लोगों की बातों पर ध्यान नहीं दें, जो हमेशा असफलता की बात कहते हैं। वे दुख, चिंता, बिमारी आदि की बातें करते हैं। एक बार ऐसे लोगों या अन्य स्रोत की पहचान कर लेने के बाद उन्हें सकारात्मकता के स्रोतों से बदलने का तरीका खोजें।

अपने जीवन में नकारात्मकता के शीर्ष स्रोतों को पहचानें।चित्र : शटरस्टॉक

2. नियमित एक्सरसाइज करें (Do regular exercise to overcome negativity)

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, नियमित रूप से व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गहरा सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यायाम से एक लाभ यह होता है कि यह आंतरिक तनाव और चिंताओं को दूर करने में मदद कर सकता है। जहां तक नेगेटिव सोच का सवाल है, तो परिणाम देखने के लिए बहुत अधिक तामझाम की जरूरत नहीं है। यदि आप नियमित रूप से 20 मिनट टहल लेती हैं, तो यह साधारण वॉक भी मदद कर सकती है।

3. अच्छे मित्रों से बात करें (Talk to good friend)

यदि आप खुद को नकारात्मक विचारों और भावनाओं से जूझती हुई पाती हैं, तो इससे उबरने का एक तरीका यह है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जो आपके करीब हो। आप उनसे सारी बातें शेयर कर पाती हों। वे न केवल आपको बाहर निकलने में मदद करेंगे, बल्कि नकारात्मक विचारों को सकारात्मकता में बदलने में मदद करेंगे।

4. मदद का तरीका खोजें (Find a way to help)

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, नकारात्मक विचारों से निपटने का एक तरीका किसी और की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करना भी है। किसी और की मदद करके आप खुद को अपने जीवन में सकारात्मकता लाने का अवसर दे सकेंगी। चाहे वह किसी को आगे बढ़ने में मदद करना हो या केवल किसी दोस्त के दिल की बात सुनना हो। किसी और की मदद करना अपनी मदद करने का एक बेहतरीन तरीका (how to overcome negativity) है।

नकारात्मक विचारों से निपटने का एक तरीका किसी और की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करना भी है। चित्र : शटरस्टॉक

5 . सोचने की बजाए लिखें (Write down what you’re feeling)

अपने आप को नकारात्मक विचारों से मुक्त करने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट अपनी विचार प्रक्रिया को लिखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको यह पहचानने में मदद मिल सकती है कि कैसे आपके विचार नकारात्मक होते जा रहे हैं। उन्हें सही दिशा देने के लिए क्या किया जा सकता (how to overcome negativity) है?

यह भी पढ़ें :- Uncertainty : जिंदगी में कुछ चीजें निश्चित नहीं होती, अनिश्चितता से तालमेल बैठाने में मददगार होंगे ये 5 उपाय

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख