लॉग इन

हीट स्ट्रोक से बचाता है कच्चा आम, और बहुत सारे फायदों के लिए इन 5 तरह से करें इसे अपनी डाइट में शामिल

कच्चे आम का टैंगी स्वाद इतना लाजवाब होता है कि नाम लेने भर से मुंह में पानी आने लगता है। एक बार फिर से कच्चे आम का मौसम लौट आया है, तो चलिए इसे अपने आहार में शामिल करते हैं।
जानें कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के हेल्दी तरीके. चित्र : एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 18 Apr 2024, 14:15 pm IST
ऐप खोलें

आम का सीजन शुरू होने वाला है और इस समय पेड़ पर कच्चे आम लगे हुए नजर आएंगे। साथ ही मार्केट में भी अलग-अलग वैरायटी के कच्चे आम उपलब्ध होंगे। जिस प्रकार लोग पके हुए आम को पसंद करते हैं, ठीक उसी प्रकार बहुत से लोगों को कच्चा आम भी बेहद पसंद होता है। स्वाद एवं पसंद के अलावा कच्चे आम में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है। तो चलिए जानते हैं सेहत के लिए कच्चे आम के फायदे, साथ ही हम आपको बताएंगे इन्हें डाइट में शामिल करने के कुछ इंटरेस्टिंग और हेल्दी आइडियाज (how to add raw mango in diet)।

यहां जानें डाइट में कच्चे आम के फायदे (raw mango benefits)

1. एंटीऑक्सीडेंट की गुणवत्ता

कच्चे आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इससे कुछ प्रकार के कैंसर और हृदय रोग सहित पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

2. वेट लॉस में मदद करे

कच्चे आम में कैलोरी की मात्रा कम होती है वहीं इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो कच्चे आम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, जिससे की आप ओवरइटिंग नहीं करती हैं। वहीं यह आपके नियमित कैलोरी अकाउंट को भी कम कर देता है।

आम की कूलिंग प्रॉपर्टी इसे गर्मी के मौसम के लिए बेहद खास बना देती हैं। चित्र : एडॉबीस्टॉक. चित्र : एडॉबीस्टॉक

3. त्वचा स्वस्थ रहती है

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार कच्चे आम में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई की गुणवत्ता त्वचा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। ये विटामिन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, साथ ही इनमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो प्रीमेच्योर एजिंग से बचाव में मदद करती है।

4. सक्रिय रहती है पाचन क्रिया

कच्चे आम में डाइट्री फाइबर की उपस्थिति पाचन में सुधार और कब्ज की स्थिति में कारगर होती है। इनमें कुछ प्रकार के एंजाइम पाए जाते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने में सहायता करते हैं, वहीं पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ रखते हैं।

5. इम्युनिटी बूस्टर है

कच्चे आम में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में आपकी मदद करते हैं। मजबूती इम्यूनिटी आपकी बॉडी के संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ा देता है।

6. हीट स्ट्रोक से बचाता है

गर्मी के दिनों में कच्चे आम का सेवन करने से लू से बचा जा सकता है। इसमें कूलिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करती है और बॉडी हिट कंट्रोल करने में मदद करती है। कच्चे आम से बनी ये ड्रिंक, जिसे आमतौर पर “आम पन्ना” के नाम से जाना जाता है, दुनिया के कई हिस्सों में गर्मी से होने वाली थकावट के लिए एक लोकप्रिय उपाय के तौर पर जानी जाती है।

बॉडी हीट को मैनेज करने में मदद करेंगे। चित्र अडोबी स्टॉक

7. ओरल हेल्थ के लिए अच्छा है

कच्चे आम का खट्टापन आपके मुंह में सलाइवा के प्रोडक्शन को बढ़ा देता है, जो दांतों और मसूड़ों को साफ करने में मदद करते हैं। कच्चे आम के टुकड़े चबाना भी आपके मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

जानें कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के हेल्दी तरीके (how to add raw mango in diet)

1. कच्चे आम की चटनी

कच्चे आम की चटनी एक बेहद ट्रेडिशनल रेसिपी है जिसे लोग सदियों से खाते चले आ रहे हैं। वहीं इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी तैयार करने के लिए कच्चे आम में चीनी, नमक, जीरा, हरी मिर्च डालें और सभी को एक साथ ब्लेंड कर लें। इसकी कंसिस्टेंसी के अनुसार इसमें अपनी ऐड कर सकती हैं। अब आप इन्हें स्नैक्स, डिनर ब्रेकफास्ट किसी भी समय अपनी साइड डिश के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

कच्चे आम और पुदीने की चटनी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखती है। चित्र:शटरस्टॉक

2. कच्चे आम का सलाद

कच्चे आम की सलाद बनाना बेहद आसान है। आप कच्चे आम में अपनी नियमित सलाद की सामग्रियों को भी इंक्लूड कर सकती हैं। कच्चे आम के छिलके उतार कर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, उसके बाद इन्हें सलाद के अन्य आइटम्स के साथ मिलाएं और काला नमक, काली मिर्च पाउडर और अपनी पसंदीदा मसलों को इसपर स्प्रिंकल कर, इसे एंजॉय करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें : बोन डेंसिटी बनाए रखने में मदद करते हैं अंडे, जानिए क्या है दोनों का संबंध

3. कच्चे आम की स्मूदी

कच्चे आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे योगर्ट और शहद के साथ ब्लेंड करें। आप इसमें दालचीनी पाउडर भी ऐड कर सकती हैं। इन्हें तब तक ब्लेड करना है, जब तक कि इनका टेक्सचर क्रीमी न हो जाए। अब आप अपनी इस लाजवाब स्मूदी को इंजॉय कर सकती हैं।

4. रॉ मैंगो राइस

रॉ मांगो राइस एग बेहद सेटिस्फाइंग डिश होती है, जिसे खाने के बाद आपको संतुष्टि मिलती है। वहीं आप तरोताजा महसूस करती हैं। कच्चे आम को अच्छी तरह से कस लें और इसे चावल के साथ पकाएं। अब चावल में सरसों के दाने, हींग और कड़ी पत्ता का तड़का लगाएं। साथ ही आप इसमें रोस्टेड पीनट्स भी ऐड कर सकती हैं।

गर्मी से होने वाली थकावट के लिए एक लोकप्रिय उपाय के तौर पर जानी जाती है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

5. आम पन्ना

हम पढ़ने बनाने के लिए कच्चे आम को 10 से 15 मिनट के लिए प्रेशर कुकर में पकाए उसके बाद इसके पल्प को निकाल लें। अब मिक्सर ग्राइंडर में आम के पल्प, पुदीने की पत्तियां, आइस क्यूब्स और ब्लैक साल्ट डालकर सभी को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। इसमें जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर आदि डालकर मिक्स करें और इसे गिलास में डालकर एंजॉय करें।

यह भी पढ़ें: Bone Health : दूध के अलावा ये 7 नॉन डेयरी फूड्स भी बना सकते हैं आपकी हड्डियों को मजबूत

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख