लॉग इन

Hand grip exercise: हाथों की पकड़ मज़बूत करने और दर्द से राहत पाने के लिए जरूरी हैं हैंड ग्रिप एक्सरसाइज, यहां हैं 4 सबसे इफेक्टिव एक्सरसाइज

कलाई से लेकर बाजू तक की मज़बूती को बनाए रखने के लिए कुछ खास प्रकार के व्यायाम रोज़ाना करने चाहिए। जानते हैं हाथों की मज़बूती बनाए रखने के लिए ये खास एक्सरसाइज़।
वर्कआउट रुटीन में सही हैंड ग्रिप एक्सरसाइज (hand grip exercise) शामिल करना भी बहुत जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक
ज्योति सोही Published: 1 Jul 2023, 09:30 am IST
ऐप खोलें

खुद को हेल्दी और स्लिम रखने के लिए हम कई प्रकार के व्यायाम अपने डेली वर्कआउट रूटीन में एड करते हैं। इससे न केवल शरीर में ताकत बढ़ती है, बल्कि स्टेमिना भी बिल्ड होने लगता है। वास्तव में शरीर के हर हिस्से में ताकत और लचीलापन होना बहुत जरूरी है। पर हल्के से लेकर भारी व्यायाम करते वक्त भी हम अपने सबसे महत्वपूर्ण हिस्से यानी हाथों को इग्नोर कर देते हैं। आपने अकसर देखा होगा कि उम्र बढ़ने के साथ हाथों की पकड़ कमजोर होने लगती है। आती हुई बॉल को कैच करने की क्षमता हो या एक्सरसाइज के लिए भारी डंबल उठाने की, हर बार यह जरूरी है कि आपके हाथों की पकड़ मजबूत हो। इसके लिए अपने वर्कआउट रुटीन में सही हैंड ग्रिप एक्सरसाइज (hand grip exercise) शामिल करना भी बहुत जरूरी है।

हर व्यायाम में हाथों को सबसे प्रमुख योगदान है। कलाई से लेकर बाजू तक की मज़बूती को बनाए रखने के लिए हमें कुछ खास प्रकार के व्यायाम रोज़ाना करने चाहिए। इससे हाथों की पकड़ मज़बूत बनती है और हैंड इंजरी का खतरा कम हो जाता है। साथ ही कलाई या बाजू में होने वाले दर्द से भी राहत मिल जाती है। जानते हैं हाथों की मज़बूती बनाए रखने के लिए ये खास एक्सरसाइज़।

हाथों की पकड़ मजबूत बनाने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए जरूर करें ये 5 हैंड ग्रिप एक्सरसाइज

1. रिस्ट एक्सटेंशन और रिस्ट फलेक्सिओन (Wrist extension and wrist flexion)

अक्सर कलाई में कई कारणों से होने वाला दर्द काम करने की क्षमता को घटा देता है। ऐसे में रिस्ट एक्सटेंशन और रिस्ट फलेक्सिओन एक्सरसाइज़ करने से हथेली को मज़बूती मिलती है और हाथों के मसल्स स्ट्रांग होते हैं।

जानिए कैसे करनी है यह एक्सरसाइज

इसे करने के लिए बाजू को आगे की ओर खीचें। अब सीधी बाजू करने के बाद हथेली को पीछे की ओर धकेलें।

बाजू को जितनी देर तक सीधा रखकर हथेली को पीछे खींच सकें। उतना खींचकर रखें।

इसके बाद हाथ को नाॅर्मल पोज़िशन में ले आएं। अब अपने हाथ को नीचे की ओर रखें।

नीचे की ओर करते हुए उंगलियों को जोड़े रखें और हथेली को नीचे की ओर कर लें। कुछ देर तक इसी तरह से रखने के बाद अब हाथ को ढ़ीला छोड़ दें।

रिस्ट फलेक्सिओन एक्सरसाइज़ करने से हथेली को मज़बूती मिलती है और हाथों के मसल्स स्ट्रांग होते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. थंब एक्सटेंशन और थंब फलेक्सिओन (Thumb extension and thumb flexion)

इस एक्सरसाइज़ को करने से हमारी हथेलियों और उंगलियों में होने वाले दर्द से राहत मिल जाती है। हमारे हाथ के मसल्स स्ट्रांग होते हैं और उंगलियां भी स्ट्रैच होती है। इससे हाथों की एक्सरसाइज़ बेहतर तरीके से होने लगती है।

जानिए कैसे करनी है यह एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए हाथ को सीधा रखें। अब हाथ के अंगूठे को अंदर की ओर मोड़ें। उसके बाद उसे कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें।

30 सेकण्ड से 1 मिनट तक इसी प्रकार रहने के बाद अब धीरे धीरे अंगूठे को बाहर की ओर ले जाएं और हाथ को ढ़ीला छोड़ दें।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

इसके बाद हथेली को सीधा करके अंगूठे को बाहर की ओर खींचे। इससे हाथों में होने वाले दर्द और ऐंठन दूर होनी लगती है।
करीबन 1 मिनट तक हाथ को इसी तरह से रखें।

3. फिसट एक्सरसाइज़ (Fist exercise)

दिनभर काम करने के चलते हाथों को भी थकान का अनुभव होता है। हाथों की मांसपेशियों को हेल्दी रखने के लिए इस एक्सरसाइज को दिन से 2 से 3 बार अवश्य करें।

जानिए कैसे करनी है यह एक्सरसाइज

हाथों की ग्रिप को मज़बूत रखने के लिए फिसट एक्सरसाइज़ बेहद फायदेमंद साबित होती है।

इसके लिए हाथों की मुट्ठी बनाकर उसे बंद कर लें।

अब उसे 30 सेकण्ड से 1 मिनट तक यूं ही बनाए रखें। उसके बाद मुट्ठी खोलकर रिलैक्स करें।

उसके बाद फिर से हाथों की मुट्ठी बना ले। 3 से 4 बार इस व्यायाम को दोहराएं। इससे हाथों की पकड़ मज़बूत होने लगती है।

जानते हैं हाथों की मज़बूती बनाए रखने के लिए ये खास एक्सरसाइज़।

4. मेक एन ओ (Make an O)

हाथों की मज़बूती उंगलियों के जोड़ों पर निर्भर करती है। इसके लिए उंगलियों के ज्वाइंटस को भी मज़बूत बनाएं। इससे हाथों के मसल्स प्रभावित होते हैं। साथ ही हाथों में लचीलापन भी बढ़ने लगता है।

जानिए कैसे करनी है यह एक्सरसाइज

उंगलियों के ज्वाइंटस को मज़बूत बनाने के लिए सभी उंगलियों से बारी बारी ओ का साइन बनाएं।

इसके लिए सबसे पहले इंडेक्स फिंगर की टिप को अंगूठे की टिप से जोड़कर ओ बनाएं।

अब इसी समान सभी उंगलियों से एक एक कर ओ का साइन बनाते चले जाएं। इससे उंगलियों की मज़बूती बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान और प्रभावी बना सकती है स्विमिंग, यहां हैं कुछ खास स्विमिंग स्ट्रोक

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख