लॉग इन

पेट की जिद्दी चर्बी को कटर की तरह काट देंगी ये 4 वॉल एक्सरसाइज, हम बता रहे इसे करने का सही तरीका

आप भी अपनी पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं? क्या इसे कम करने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं? तो पेट के आसपास जमें जिद्दी फैट को बर्न करने के लिए आपको यह चार आसान वॉल एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए वॉल एक्सरसाइज। चित्र- अडोबा स्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 12 Oct 2023, 11:00 am IST
ऐप खोलें

आजकल की लाइफस्टाइल में वजन बढ़ाना यानी कि मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। ज्यादातर लोग इसकी वजह से परेशान हैं। वहीं बेहद कम उम्र के बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा सबसे पहले आपकी कमर और पेट के आसपास नजर आना शुरू होता है, और पेट की चर्बी को कम करना सबसे अधिक मुश्किल है। क्या आप भी अपनी पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं? क्या इसे कम करने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं? तो पेट के आसपास जमें जिद्दी फैट को बर्न करने के लिए आपको यह चार आसान वॉल एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए।

वॉल एक्सरसाइज करना आपके लिए अधिक आसान हो सकता है, क्योंकि इसे करने के लिए आपके पास एक सपोर्ट (वॉल) होता है। तो फिर आज से इन 4 वॉल एक्सरसाइज को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, और अपने बेली फैट को हमेशा के लिए अलविदा कहें (wall exercise to reduce belly fat)।

यहां हैं पेट की चर्बी को कम करने के लिए 4 प्रभावी योगासन

1. वॉल सीट

वॉल सीट एक साधारण एक्सरसाइज है, जो कोर को मजबूती प्रदान करती है। साथ ही साथ इसके अभ्यास के दौरान पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर दबाव बनता है, जिससे कि एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है।

जानें क्या है इसे करने का सही तरीका

पीठ को दीवार में सटा कर बिल्कुल सीधी खड़ी हो जाएं।

अब नीचे की ओर झुकें और अपने पैरों को आगे की ओर बढ़ाएं और बेंड करें।

इस दौरान आपकी थाइज फर्स के बिल्कुल पैरलल होनी चाहिए। वहीं अपने दोनों हाथ को ऊपर की ओर उठा कर होल्ड करे रहें।

इस मुद्रा में 40 सेकंड तक बनी रहें और फिर बाद में सामान्य मुद्रा में वपास आ जाएं।

चार आसान वॉल एक्सरसाइज की मदद लेनी चाहिए। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. वॉल लेग रेज

वॉल लेग रेज आपके कमर एवं पेट के हिस्से पर दवाव बनाता है और मांसपेशियों को एक्टिवेट कर देता है। इससे आपकी फैट बर्निंग कैपेसिटी बढ़ जाती है, और आपके पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना आसान हो जाता है।

जानें क्या है इसे करने का सही तरीका

जमीन या बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैरों को सीधा ऊपर की ओर उठाना है, इसके लिए आप दीवार का सहारा ले सकती हैं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

इस दौरान आपके पैर कमर के पास से बिल्कुल स्ट्रेट होने चाहिए।

इस मुद्रा में लगभग 40 से 50 मिनट तक बनी रहें, फिर सामान्य मुद्रा में वपास आ जाएं।

यह भी पढ़ें : लोअर बैक पेन से है परेशान, तो उसमें सुधार के लिए मदद करेंगे ये 7 स्ट्रेच

3. वॉल पुश-अप्स

सामान्य पुश-अप्स की तुलना में वॉल पुश-अप्स का प्रभाव थोड़ा कम होता है। हालांकि, इसे करना बेहद आसान है और सभी इसे आजमा सकते हैं। यह आपके चेस्ट एवं कोर पर काम करता है और आपकी मांसपेशियों को एक्टिव कर देता है। इससे आपकी फैट बर्निंग कैपेसिटी बढ़ जाती है और आप आसानी से फैट बर्न कर पाती हैं।

इस तरह करें वॉल पुश-अप्स

वॉल पुश-अप्स करने के लिए आपको दीवार के सामने सीधे खड़े होना है।

अब दीवार पर अपने दोनों हाथों को टिकाएं। इस दौरान दोनों हाथ बिल्कुल स्ट्रेट होने चाहिए।

फिर अपने दोनों हाथों पर जोर डालते ऊपरी शरीर को आगे की ओर पुश करें, ठीक उसी तरह जैसे आप सामान्य पुश-अप्स करती हैं।

अब अपनी क्षमता और सुविधा अनुसार इसके 20 के 1 या 2 सेट करें।

दीवार के सहारे भी कर सकते हैं पुश अप। चित्र:शटरस्टॉक

4. वॉल ब्रिज

यह बिल्कुल साधारण ब्रिज पोज जैसा दिखता है। यह पेट एवं कमर पर काम करते हुए इनपर जमी एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। खासकर यह पेट के ऊपरी हिस्से पर जमी चर्बी को कम करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है।

जानें क्या है इसे करने का सही तरीका

सबसे पहले पीठ के बल बेड पर लेट जाएं।

अब अपने पैरों को दीवार पर टिकाएं और अपने कमर एवं पेट के पास से कर्व बनाने की कोशिश करें।

इस दौरान अपने शरीर से ब्रिज का शेप देना है, केवल अंतर यही है कि आपको अपने पैरों को दीवार पर होल्ड करना है।

इस मुद्रा में 30 से 40 सेकंड तक बनी रहें, फिर सामान्य मुद्रा में वपास आ जाएं।

उचित परिणाम के लिए नियमित रूप से इसे कम से कम 5 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें : बैली फैट बर्न करने के लिए अपने वर्कआउट रुटीन में शामिल करें ये 4 स्टैंडिंग एक्सरसाइज़

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख