लॉग इन

इन 5 उपायों को अपनाकर महीने भर में कम किया जा सकता है वजन, जानिए कैसे

वजन घटाना सही रणनीति और नियम से संभव किया जा सकता है। इसमें एक्सरसाइज, सही डाइट और अच्छी आदतों को अपनाना शामिल है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहती हैं, ताे ये टिप्स आपके लिए हैं।
शरीर को जितना अधिक एक्टिव किया जायेगा, उतना ही अधिक कैलोरी बर्न होगी और वजन घटेगा। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 7 Dec 2023, 08:00 am IST
इनपुट फ्राॅम
ऐप खोलें

वजन घटाना सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। आप कितना भी वजन कम करना चाहती हों, वह घट नहीं पाता है। दरअसल, वजन घटाने का हम जो प्रयास करते हैं, वह सही दिशा में नहीं हो सकता है। अपनी कोशिश को प्रभावी बनाने के लिए सही कदम उठाना जरूरी है। इसके लिए अपने आहार और जीवनशैली में कुछ छोटे बदलाव करना भी जरूरी हैं। यदि आप विशेषज्ञ की बताई कुछ बातों पर ध्यान देती हैं, तो सिर्फ एक महीने में सुरक्षित रूप से 5 किलो तक वजन कम (weight loss tips) कर सकती हैं।

क्या है वजन कंट्रोल करने या कम करने की प्रक्रिया (weight loss tips)

शरीर को जितना अधिक एक्टिव किया जायेगा, उतना ही अधिक कैलोरी बर्न होगी और वजन घटेगा। यदि किसी प्रकार का रोग नहीं है, तो प्रतिरोध प्रशिक्षण (Resistance training for weight loss) सबसे अधिक कारगर है। मसल्स की मजबूती और स्ट्रेंथ के लिए इसमें किसी ख़ास प्रकार के बल का विरोध करना होता है। धीरे-धीरे खाएं। आहार में फाइबर शामिल करें। प्रोटीन युक्त नाश्ता करें। हर रात पर्याप्त नींद लें। इन सभी कार्यों से वजन तेजी से घटता है। इन सभी के अलावा, इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी आंतरायिक उपवास भी स्वस्थ तरीके से वजन घटाता है। यह आमतौर पर 16-24 घंटे तक चलता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग से भोजन की खपत की समय सीमा को सीमित कर खाए जाने वाले भोजन को सीमित किया जा सकता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इन 5 उपायों से 1 महीने में 5 किलो वजन घट सकता है (how to lose 5 kilo in a month)

1. कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise for Weight Loss)

कार्डियो या एरोबिक एक्सरसाइज अधिक कैलोरी जलाती है। यह हृदय और फेफड़ों को मजबूत करने के लिए हृदय गति को बढ़ाती है। तेजी से वजन घटाने के लिए कार्डियो को आदत बना लेना सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। कार्डियो व्यायाम करने से प्रति सप्ताह 400 या 600 कैलोरी जलाने से क्रमशः 3.9 किलोग्राम और 5.2 किलोग्राम औसत वजन कम हो सकता है। प्रतिदिन कम से कम 20-40 मिनट या प्रति सप्ताह लगभग 150-300 मिनट कार्डियो (weight loss tips) करने का प्रयास करें।

2. रिफाइंड कार्ब्स में कटौती करें (Minimise refined carbs for weight loss)

कार्ब्स में कटौती करने पर आहार की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह वजन कम करने का एक और आसान तरीका है। प्रोसेस्ड कार्ब्स का सेवन कम करने पर यह और अधिक फायदेमंद है। रिफाइंड कार्ब्स हाई कैलोरी और पोषक तत्वों में कम होते हैं। वे ब्लड फ्लो में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। इससे ब्लड शुगर में वृद्धि होती है और भूख बढ़ती है।

रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कम करने पर वेट लॉस में मदद मिलती है। चित्र : शटरस्टॉक

प्रोसेस्ड कार्ब्स जैसे- सफेद ब्रेड, प्रोसेस्ड प्रीपैक्ड खाद्य पदार्थों को क्विनोआ, ओटमील, ब्राउन राइस और मिलेट जैसे साबुत अनाज से रिप्लेस करें।

3. कैलोरी काउंट पर रखें नजर (Calorie Count)

वजन कम करने के लिए अपने उपभोग से अधिक कैलोरी बर्न करें। कैलोरी सेवन कम करके या दैनिक शारीरिक गतिविधि बढ़ाकर भी कैलोरी काउंट पर नजर राखी जा सकती है।

4 पर्याप्त सब्जियां खाएं (Vegetables for weight loss)

सब्जियां लो कैलोरी के साथ कई विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर प्रदान करती हैं।
कई अध्ययन बताते हैं कि दैनिक आहार में हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों से कैलोरी की मात्रा कम होने के साथ-साथ वेट लॉस होता है। सॉस और मसालों का प्रयोग न के बराबर करें।

5. हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करें (HIIT)

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। यह शरीर में फाइट बर्न को बढ़ाने के लिए हृदय गति (weight loss tips) को बनाए रखता है।

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंगशरीर में फाइट बर्न को बढ़ाने के लिए हृदय गति को बनाए रखता है।

एक महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद प्रभावी है। दिन में खूब फिजिकल एक्टिव (weight loss tips) रहें। सोडा, जूस और एनर्जी ड्रिंक में चीनी और एडेड कैलोरी अधिक होती है। इसलिए इन्हें अवॉयड करें।

यह भी पढ़ें :- Weight loss : वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं अर्ली मॉर्निंग एक्सरसाइज करना, यहां जानिए कारण

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख