लॉग इन

Flax seeds to lose weight : स्वस्थ तरीके से वजन घटाना चाहती हैं, तो रोज खाएं 1 चम्मच अलसी पाउडर

लो कार्ब और हाई फाइबर फ़ूड है अलसी। लो कैलोरी प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत होने के कारण यह वजन घटाने में मदद करती है। इसके लिए सिर्फ सही तरीके से अलसी का प्रयोग करना चाहिए।
अलसी वेट लॉस में सबसे अधिक मददगार होते हैं। अलसी या फ्लैक्स सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चित्र : शटर स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 19 Oct 2023, 08:00 am IST
ऐप खोलें

जब वजन घटाने की बात आती है, तो वेट लॉस के लिए सबसे पहले भोजन पर ध्यान देने की जरूरत महसूस होती है। कई सारे खाद्य विकल्प हैं, जो वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। आहार विशेषज्ञ और शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि अलसी वेट लॉस में सबसे अधिक मददगार होते हैं। अलसी या फ्लैक्स सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न सिर्फ वजन घटाते (Flax seeds to lose weight) हैं, बल्कि मसल्स हेल्थ को भी मजबूती (Alsi ke Fayde) देते हैं।

प्लांट बेस्ड प्रोटीन का समृद्ध स्रोत अलसी (Plant based Protein Flaxseeds)

अलसी में लगभग 20% प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में मददगार है। शाकाहारियों के लिए अलसी प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। लंबे समय तक भूख नहीं लगने दने के लिए लगभग 18 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारा डायटरी फाइबर की जरूरत होती है। इससे शरीर जमा हुए ग्लाइकोजन और वसा का उपयोग करता है और कैलोरी की कमी होती है। एक चम्मच पिसी हुई अलसी में लगभग 55 कैलोरी पाई जाती है। अलसी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। कार्ब्स कम होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह भूख को दबाने के लिए जाना जाता है। भूख को कम कर यह वजन घटाने में मदद करता है। अलसी में एंटीऑक्सीडेंट लिगनेन पाया जाता है, जो शरीर में फैट टिश्यू के जलने पर कोशिकाओं के कार्य में सुधार करता है।

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं अलसी (How to eat Flaxseeds for Weight Loss)

वजन घटाने के लिए दैनिक आहार में एक या दो चम्मच अलसी शामिल करनी चाहिए। इसका सेवन पीसकर या तेल के रूप में भी किया जा सकता है। पिसी हुई अलसी भोजन को अधिक स्वादिष्ट और तृप्तिदायक बनाती है। वजन घटाने के लिए अलसी पाउडर का प्रयोग किया जाता है।

iइसका उपयोग कैसे करें ((How to use Flaxseeds for Weight Loss)

अलसी का बीज शरीर द्वारा पूरी तरह से पच नहीं पाता है, इसलिए इसे खाने से पहले पीसना पड़ता है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका ग्राइंडर में इसे धीरे-धीरे पीस लेना है। अलसी को उतना ही पीसना चाहिए, जितनी जरूरत है। पिसी हुई अलसी जल्दी खराब हो जाती है।

1 दाल और सब्जी के साथ मिक्स कर खाएं

1 चम्मच पीसी हुई अलसी किसी भी पकी हुई दाल के साथ खाई जा सकती है। लौकी, तोरई, तोरी की पकी हुई सब्जी के साथ भी अलसी पाउडर मिलाकर खाया जा सकता है।

1 चम्मच पीसी हुई अलसी किसी भी पकी हुई दाल के साथ खाई जा सकती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 स्मूदी या शेक के साथ (Flax seeds Smoothie)

सुबह की शुरुआत अलसी स्मूदी या अलसी शेक के साथ की जा सकती है। इसके पाउडर को किसी भी फ्रूट शेक के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। इससे भूख कम लगती है और जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

3 कुकीज़ और मफिन के रूप में (Flax seeds cookies and Flaxseeds muffin)

कुकीज़, पैनकेक, मफिन के रूप में भी अलसी खाई जा सकती है। यदि बेकिंग करना पसंद है, तो अलसी को पीसने के बाद इसका प्रयोग कुकीज़, पैनकेक और मफिन तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है

4 सलाद (Flax Seeds on Salad)

सलाद पर भुनी हुई अलसी छिड़ककर खाई जा सकती है। भुनी हुई सब्जियों पर आखिरी मिनट में थोड़ा सा अलसी का तेल छिड़कें या कुटी हुई अलसी डालें। ऑलिव ऑयल और अलसी के तेल को मिक्स कर भी प्रयोग किया जा सकता है। पॉपकॉर्न पर अलसी का तेल छिड़क कर या पिसी हुई अलसी को मसाले और अन्य हर्ब के साथ मिक्स कर किसी भी भोजन के साथ खाया जा सकता है

5 वजन घटाने के लिए अलसी का तेल (Flaxseeds Oil for Weight Loss)

वजन घटाने में अलसी का तेल अलसी जितना ही प्रभावी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं। यह कब्ज दूर करता है। इससे शरीर से टोक्सिंस बाहर निकलते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

वजन घटाने में अलसी का तेल अलसी जितना ही प्रभावी है। चित्र: शटरस्टॉक

कैसे करें उपयोग (How to use Flaxseeds for Weight Loss)

अलसी के तेल का उपयोग सलाद, डिप्स और सॉस के साथ किया जा सकता है। इसका स्मोकिंग पॉइंट कम होता है। इसलिए भोजन पकाने के लिए अलसी के तेल का उपयोग नहीं किया जाता है। क्योंकि ऐसा करने से आप जरूरी पोषक तत्व खो सकते हैं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

यह भी पढ़ें :- Egg Benefits : वेट लॉस करना चाहती हैं, तो जानिए अंडे खाने का सही समय और सही तरीका

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख