लॉग इन

वजन घटाने की योजना है, तो पहले वेट लॉस से जुड़े इन 4 मिथ्स को कर लें दूर

कई लोग बहुत जल्दी आपना वजन कम करना चाहते हैं, जिसके लिए वो कई ऐसी चीजें करते है, जो उनकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने की बजाए सेहत को और खराब कर देती हैं।
ये एक बहुत बड़ मिथ है कि आप शरीर के किसी एक हिस्से की चर्बी कम कर सकते है। चित्र : एडोबीस्टॉक
संध्या सिंह Published: 2 Oct 2023, 09:30 am IST
ऐप खोलें

जब आप वजन कम करने के लिए कुछ करते है और आप इसके लिए तरीके या आहार के बारे में सोचते है और उसे अपने आहार में शामिल करते है, तो आप कई मिथकों से गुजर सकते हैं, उनमें से कुछ में आप फंस भी सकते हैं क्योंकि ज्यादातर समय उनसे बचना मुश्किल होता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि आप किसी भी तथ्य पर विश्वास करने से पहले हमेशा उनके बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। अपने वजन को कम करने के लिए किसी भी प्रोग्राम की शुरूआत करने से पहले आपको कुछ गलतफहमियां को जान लेना चाहिए जिससे आपको बचना चाहिए।

इसके बारे में डॉ. निकिता आनंद ने जो की एक फिटनेस और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट है उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, वो बताती है कि कई लोग वजन कम करने के लिए ऐसी चीजें करते है जिससे वजन कम होने का कोई लेना देना नहीं है। वो कुछ गलतफहमियों के बारे में बताती है चलिए जानते है।

कई लोगों को लगता है कि वे एक महीने जिम जाकर एक्सरसाइज करेंगे और उनका वजन करम हो जाएगा।। चित्र : एडॉबीस्टॉक

वजन कम करने से जुड़ी गलतफहमियां

स्पॉट रिडक्शन

स्पॉट रिडक्शन के सिद्धांत को कुछ समय से स्वास्थ्य और फिटनेस इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा प्रचलित है। हालाँकि, इसका समर्थन करने के लिए बहुत अधिक सबूत नहीं हैं। स्पॉट रिडक्शन एक प्रकार का लक्षित व्यायाम है जिसका उद्देश्य शरीर के किसी एक क्षेत्र का वसा बर्न या कम करना होता है। इसके उदाहरण के लिए पेट की चर्बी कम करने के लिए क्रंचेज या बाजुओं के पिछले हिस्से पर अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाने के लिए ट्राइसेप्स का व्यायाम करना है।

ये एक बहुत बड़ मिथ है कि आप शरीर के किसी एक हिस्से की चर्बी कम कर सकते है। किसी एक हिस्से की चर्बी को कम करने के लिए आपको पूरे शरीर का व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

एक महीने में फिट होना

कई लोगों को लगता है कि वे एक महीने जिम जाकर एक्सरसाइज करेंगे और उनका वजन करम हो जाएगा। किसी भी चीज का रिजल्ट आने में कुछ समय लगता है। आप अपनी पूरी जिदंगी जंक खाते है जिससे आपका वजन बढ़ जाता है। अब अगर आप सोचेंगे की इतने समय तक जमा किया गया वसा और ये एक महीने में 10 किलो कम हो जाए तो ये मुमकिन नहीं है। इसके लिए आपको कुछ समय लग सकता है।

केवल एक्सरसाइज नो डाइट कंट्रोल

कई लोगों को लगता है कि वे केवल जिम जाकर एक्सरसाइज करके वेट कंट्रोल कर लेंगे या कम कर लेंगे। लेकिन वे अपनी डाइट पर ध्यान नहीं देते है और कुछ भी खाते है। उसमें जंक, तला हुआ खाना भी शामिल होता है। ये एक सबसे बड़ी गलतफहमी है कि आप एक्सरसाइज करने से साथ कुछ भी खा सकते है इससे आपका वेट नहीं बढ़ेगा। जंक फूड बहुत ज्यादा कैलोरी से भरपूर होते है। इतनी कैलोरी आप एक दिन में जिम जाकर भी बर्न नहीं कर सकते है।

कई लोगों को लगता है कि वे केवल जिम जाकर एक्सरसाइज करके वेट कंट्रोल कर लेंगे या कम कर लेंगे। चित्र : एडॉबीस्टॉक

वेट लॉस के लिए जिम जाना जरूरी है

जिन लोगो वजन घटाने के बारे में सोचते है और डंबल, जिम मेंमबर शिप ले लेते है। लेकिन ये जरूरी नही है कि आपको वजन कम करने के लिए केवल जिम जाने की ही जरूरत है। आपको सबसे पहले शुरूआत करनी चाहिए चलने से, आपको हर दिन सौ कदम चलना चाहिए। थोड़े से हैवी वेट उठाने की कोशिश घर पर ही करनी चाहिए। इससे आपको जिम जाने से पहले अपने शरीर को तैयार करने मदद मिलेगी। उसके बाद आप आराम से जिम जाने की शुरूआत कर सकती है।

ये भी पढ़े- बुजुर्गों को और बीमार कर देती है शारीरिक निष्क्रियता, जानिए एजिंग पेरेंट्स के लिए एक्सरसाइज की जरूरत

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख