लॉग इन

अगर आप भी सेल्युलाईट से परेशान हैं? तो ये 5 होममेड स्क्रब्स दे सकते हैं आपको राहत

सेल्युलाईट एक दिन में दूर नहीं होते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ये हमेशा के लिए ऐसे ही रहेंगे! थोड़ा सब्र रखिये और इन घर के बने हुए स्क्रब्स का इस्तेमाल करके आप इन्हें जड़ से ख़त्म कर सकती हैं।
ये होम मेड स्‍क्रब स्ट्रॉबेरी लेग्स को कम करने में मददगार हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 5 Feb 2021, 16:00 pm IST
ऐप खोलें

क्या आप भी खुद को छोटे कपड़े पहनने से रोकती हैं? लेकिन इसमें कोई शर्माने वाली बात नहीं है, ये एक बड़ी ही आम समस्या है| जिसमे त्वचा के नीचे वसा इकट्ठा हो जाती है और आपकी त्वचा पर छोटे-छोटे चक्कत्ते नज़र आने लगते हैं। ऐसा नहीं है की सिर्फ मोटी महिलाएं ही इस समस्या से जूझ रहीं हैं, बल्कि पतली औरतें भी इससे परेशान हैं।

कुछ घरेलू उपचार आपको बाजार में उपलब्ध अधिकांश उत्पादों की तुलना में सेल्युलाईट से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। यहां 5 घर पर बने स्क्रब हैं जो सेल्युलाईट को कम कर सकते हैं:

1. कॉफी और जैतून के तेल का स्क्रब

कॉफी में मौजूद कैफीन रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है, जिससे रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट सेल्युलाईट को प्रभावी ढंग से कम करने में मदद करता है।

अपने DIY स्‍क्रब के लिए आप कॉफी का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

इस स्क्रब को कैसे बनाया जाता है: एक चौथाई कप कॉफ़ी को 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल और 3 टीस्पून गर्म पानी के साथ मिलाएं। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें, जिससे कॉफी पानी को अवशोषित कर सके। सेल्युलाईट वाले क्षेत्रों पर स्क्रब लगाएं और सर्कुलर मोशन में पांच से 10 मिनट तक मसाज करें। गर्म पानी के साथ धोएं।

2. नारियल तेल और चीनी का स्क्रब

हम सभी जानते हैं कि नारियल का तेल बालों के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन यह त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी हो सकता है। वास्तव में, यह आपको सेल्युलाईट से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। जहां एक तरफ चीनी आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करेगी, वहीं दूसरी ओर नारियल का तेल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा। तो यह एक बेहतरीन कॉम्बो है।

इस स्क्रब को कैसे बनाया जाता है: 3 बड़े चम्मच चीनी के साथ 6 बड़े चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। कम से कम पांच मिनट के लिए गोलाकार में इसे अपनी त्वचा पर मालिश करें। इसे गर्म पानी से धो लें।

3. ब्राउन शुगर और समुद्री नमक का स्क्रब

ब्राउन शुगर मुंहासे, स्ट्रेच मार्क्स और यहां तक ​​कि सेल्युलाईट से लड़ सकता है। यह बॉडी स्क्रब, त्वचा को मॉइस्चराइज और चमकदार बनाने में मदद करता है। मोटे समुद्री नमक, जिसमें सोडियम क्लोराइड और ट्रेस मिनरल्स होते हैं, त्वचा पर रूखेपन को कम करने में मददगार होते हैं।

नमक के स्‍क्रब से भी सेल्‍युलाइट की उपस्थिति को भी कम कर सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

इस स्क्रब को कैसे बनाया जाता है: एक कटोरी में, आधा कप ब्राउन शुगर को मिलाएं और आधा कप समुद्री नमक को 2 बड़े चम्मच तिल के तेल के साथ मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और अपने शरीर पर अप्लाई करें। लूफा का उपयोग करके सर्कुलर मोशन में मालिश करें। इसे पांच से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और गर्म पानी से धो लें।

4. एलोवेरा और अंगूर के तेल का स्क्रब

बाल हो या त्वचा, एलोवेरा के कई लाभ है। इसे एंटी-सेल्युलाईट माना जाता है क्योंकि यह त्वचा में कसाव लाता है और सूजन को कम करता है। आप इसे अंगूर के तेल के साथ उपयोग कर सकती हैं, जिसमें प्रोटियोलिटिक और एंटी इन्फ्लमेट्री एंजाइम होते हैं, जो वसा के निर्माण को रोकते हैं।

इस स्क्रब को कैसे बनाया जाता है: एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालें और इसे 2 बड़े चम्मच अंगूर के तेल में अच्छी तरह मिलाएं। प्रभावित क्षेत्र पर स्क्रब से मालिश करें। 10 मिनट बाद धो लें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5. वीट ब्रान और बेकिंग सोडा स्क्रब

बेकिंग सोडा को स्क्रब में शामिल करना अजीब लग सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह घटक रक्त परिसंचरण को बढ़ावा दे सकता है। इस प्रकार सेल्युलाईट की उपस्थिति को कम कर सकता है। गेहूं के दाने का बाहरी कोट एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होता है और इसमें सेलेनियम और विटामिन-E और B होता है। यह त्वचा पर एजिंग को रोकता है।

बेकिंग सोडा यहां आपके काम आ सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

इस स्क्रब को कैसे बनाया जाता है: एक टीस्‍पून बेकिंग सोडा के साथ गेहूं के चोकर के 2 बड़े चम्मच मिलाएं। एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच शहद और थोड़ा पानी मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं और 15 मिनट के लिए त्वचा में स्क्रब की मालिश करें। गर्म पानी के साथ धोएं।

अगर आपको बहुत जल्‍दी नहीं है, तो यकीन मानिए ये होम मेड स्‍क्रब सेल्युलाईट को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – क्या सल्फेट फ्री शैंपू आपके बालों के लिए बेहतर हैं? हम देंगे आपके इस सवाल का जवाब

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख