लॉग इन

विटामिन बी 12 डेफिशिएंसी भी हो सकती है हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार, जानिए बालों के लिए क्यों जरूरी है यह विटामिन

बढ़ती उम्र के साथ हेयर लॉस की समस्या का सामना करना पड़ता है। लगातार बढ़ने वाला तनाव और जेनेटिक्स भी इस समस्या का कारण साबित होने लगते हैं। जानते हैं विटामिन बी 12 किस प्रकार से है बालों के लिए फायदेमंद।
बी 12 के सेवन से रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। इसकी कमी से हेयर लॉस की समस्या का सामना करना पड़ता है। चित्र-अडोबीस्टॉक
ज्योति सोही Published: 27 Mar 2024, 14:00 pm IST
ऐप खोलें

बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इसका सामना बढ़ती उम्र के साथ अधिकतर महिलाओं को करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई प्रकार के हेयर मास्क, सीरम और शैम्पू का प्रयोग किया जाता है। मगर समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। लगातार बढ़ने वाला तनाव और जेनेटिक्स भी इस समस्या का कारण साबित होने लगते हैं। मगर सबसे महत्वपूर्ण है शरीर में पोषण की कमी। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, विटामिन बी 12, जो बालों की ग्रोथ से लेकर मज़बूती तक सभी चीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है। जानते हैं विटामिन बी 12 किस प्रकार से है बालों के लिए फायदेमंद।

किस प्रकार विटामिन बी 12 की कमी बालों को पहुंचाती है नुकसान

स्टीवंस ट्राइकोलॉजी हेयर स्कैल्प क्लीनिक के अनुसार विटामिन बी 12 में कोबाल्ट तत्व पाया जाता है, जिसके चलते इसे कोबालिन कहा जाता है। बी कॉम्प्लेक्स की प्राप्ति डेयरी प्रोडक्टस, अंडे और मीट से होती है। बी 12 के सेवन से रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ने लगती है। इसकी कमी से हेयर लॉस की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, रेड ब्लड सेल्स के बढ़ने से स्कैल्प और फॉलिकल्स में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पूर्ण मात्रा में मौजूद रहते है। विटामिन बी 12 की कमी से बालों की जड़ों में रक्त की आपूर्ति उचित प्रकार से नहीं हो पाती, जो बालों से जुड़ी समस्याओं का कारण सिद्ध होता है।

एनआईएच के अनुसार शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से ग्रे हेयर की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा हेयरफॉल की समस्या भी बढ़ने लगती है। विटामिन बी 12 वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जिससे हेरूर फॉलिकल्स को मज़बूती मिलने लगती है।

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से ग्रे हेयर की समस्या का सामना करना पड़ता है। चित्र: शटरस्टॉक

जानें विटामिन बी 12 के फायदे

1. हेयरफॉल से बचाए

विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में थकान, खून की कमी और हेयरलॉस की समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन उचित प्रकार से न होने से फॉलिक्ल्स और स्कैल्प को पूर्ण रूप से आक्सीजन की प्राप्ति नहीं हो पाती है, जिससे बालों की कमज़ोरी बढ़ने लगती है।

2. बालों को रखें मॉइश्चराइज़

विटामिन बी 12 से बालों को पोषण की प्राप्ति होती है। इससे बालों में रूखापन कम होने लगता है और बालों की शाइन बरकरार रहती है। नियमित तौर पर विटामिन बी 12 का सेवन बालों के फॉलिकल्स को हेल्दी बनाता है। इससे बालों में मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है।

विटामिन बी 12 का सेवन बालों के फॉलिकल्स को हेल्दी बनाता है। इससे बालों में मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है।

3. ग्रे हेयर की समस्या होगी हल

कम उम्र में बालों का सफेद होना विटामिन बी 12 की कमी का संकेत है। विटामिन बी 12 की नियमित मात्रा शरीर में होमोसिस्टीन के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे प्रीमेच्योर ग्रे हेयर की समस्या से बचा जा सकता है। इसके नियमित सेवन से बालों के टैक्सचर में भी सुधार नज़र आने लगता है।

4. स्कैल्प का रूखापन होगा दूर

वे लोग जिन्हें स्कैप्ल पर खुजली और रूसी की समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्हें शरीर में विटामिन बी 12 के स्तर को मेंटेन रखना चाहिए। स्कैल्प के पीएच लेवल को मेंटेन रखने के लिए विटामिन बी 12 बेहद फायदेमंद है। इससे स्कैल्प पर बढ़ने वाले इंफै्ैक्शन से बचा जा सकता है।

ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख