लॉग इन

इस दिवाली रेड वाइन के साथ अपनी त्वचा को नया लुक, जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका

रेड वाइन के प्रेमी शायद इस बात से अच्छी तरह परिचित होंगे कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। मगर क्या आप जानती हैं यह आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है? चलिये पता करते हैं कैसे?
रेड वाइन आपकी त्वचा को निखारता है। चित्र:शटरस्टॉक
ऐप खोलें

रेड वाइन (Red Wine) दुनिया के सबसे लोपप्रिय अल्कोहोलिक ड्रिंक्स में से एक है। यह इसलिए भी लोगों की पसंदीदा है क्योंकि यह हृदय स्वास्थ्य और वज़न घटाने के लिए फायदेमंद मनी जाती है। इसके अलावा यह आपकी उम्र बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। मगर बहुत से वाइन लवर्स यह नहीं जानते हैं कि रेड वाइन त्वचा के लिए चमत्कार कर सकती है। आज रेड वाइन लिपस्टिक से लेकर हेयर मास्क और सोप तक कई तरह के ब्यूटी आइटम बाजार में मौजूद हैं। 

तो चलिये जानते हैं कि रेड वाइन आपके लिए कैसे फायदेमंद है?

1. स्किन एजिंग में सहायक  

रेड वाइन आपको बेहतर स्किन एजिंग से लड़ने में मदद कर सकती है। फ्लेवोनोइड, रेस्वेराट्रोल और टैनिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति कोलेजन और फाइबर बढ़ाकर त्वचा की उम्र बढ़ने से लड़ती है। यह फ़ाइन लाइंस और झुर्रियों को भी कम करती है, जिससे त्वचा ढीली नहीं पड़ती है। 

स्किन एजिंग से बचने में मदद करता है रेड वाइन। चित्र : शटरस्टॉक

2. त्वचा की रंगत में निखार लाए

रेड वाइन आपको एक ईवन टोन पाने में मदद कर सकती है और आपके चेहरे पर चमक वापस पा सकती है। जो अक्सर अत्यधिक तनाव और प्रदूषण के कारण खो जाती है। वाइन मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालने के लिए फायदेमंद है, जो आपको एक यंग लूक देती है।

3.  मुंहासों को दूर भगाए 

रेड वाइन में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों से लड़ने में मदद कर सकती है। रेड वाइन को ऊपर से अपने चेहरे पर लगाने से रोमछिद्र साफ हो सकते हैं और इस तरह मुंहासों से बचा जा सकता है।

अब जानिए आप त्वचा के लिए रेड वाइन का कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं

1. क्लींजिंग के लिए : 

अपने चेहरे को एक साफ, हल्के गीले कपड़े से साफ करके शुरुआत करें। एक चम्मच नींबू के रस में तीन या चार बड़े चम्मच रेड वाइन मिलाएं। इस मिश्रण में एक साफ कॉटन बॉल डुबोएं और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। क्लींजिंग लोशन से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

एक्सफोलिएट करने के लिए रेड वाइन पेस्ट बनाएं। चित्र : शटरस्टॉक

2. स्क्रबिंग के लिए : 

आप रेड वाइन का इस्तेमाल एक्सफोलिएटिंग पेस्ट बनाने के लिए भी कर सकती हैं। एक अच्छे प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के लिए वाइन के साथ चावल, कॉफी, चीनी मिलाएं। इसे एक मोटा पेस्ट बनाने के लिए मिलाएं। गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के लिए इस पेस्ट को गोलाकार गति में लगाएं।

तो लेडीज क्या आप रेड वाइन के साथ अपनी त्वचा को एक नया लुक देने के लिए तैयार हैं?

यह भी पढ़ें: क्या पेट्रोलियम जेली बालों को स्मूद बना सकती हैं? आइए चैक करते हैं ये कैसे काम करती है

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख