लॉग इन

Shahad ke fayde: स्किन केयर के लिए फायदेमंद है शहद, जानिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

शहद न सिर्फ सम्पूर्ण शरीर के लिए, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। स्किन के दाग-धब्बों और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए इसे सही तरीके से एप्लाई करना चाहिए।
शहद का व्यापक रूप से स्किन ट्रीटमेंट में उपयोग किया जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 18 Oct 2023, 10:07 am IST
ऐप खोलें

मीठा शहद सम्पूर्ण शरीर के स्वास्थ्य के लिए बढ़िया होता है। इसके पावरफुल कम्पाउंड स्किन के लिए भी बेहतरीन हैं। शहद का प्रयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को तैयार करने के लिए भी किया जाता है। इसका प्रयोग न सिर्फ दवाओं में किया जाता है, बल्कि स्किन केयर में भी किया जाता है। शहद का प्रयोग त्वचा पर सही तरीके (honey for skin care) से करना चाहिए।

स्किन पर हनी किस तरह कारगर है (Honey for skin)

फार्मेक्ग्नोसी रिसर्च जर्नल के अध्ययन बताते हैं कि नमी की कम मात्रा, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और 3.9 का औसत पीएच बैक्टीरिया के लिए प्रतिकूल होते हैं। इस कारण शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण (Shahad ke fayde) होते हैं। ये एंटी इन्फ्लामेटरी होते हैं। फ्रुक्टोज, ग्लूकोज जैसे कार्बोहाइड्रेट के अलावा, शहद में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, एंजाइम, पॉलीफेनोल और पोलेन ग्रेन से मिलने वाले फ्लेवोनोइड की मात्रा भी होती है। इसका व्यापक रूप से स्किन ट्रीटमेंट (skin ke liye shahad ke fayde) में उपयोग किया जाता है। यह क्लींजिंग मिल्क, जैल, मॉइस्चराइज़र और लिप बाम में भी प्रयोग किया जाता है।

यहां हैं फेस स्किन के लिए शहद के फायदे (Honey benefits for skin)

 

1. पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है (Honey for Skin Pigmentation)

फार्मेक्ग्नोसी रिसर्च जर्नल के अनुसार, लंबे समय तक सूरज के संपर्क में रहने के कारण चेहरे पर होने वाले पिगमेंटेशन को यह कम कर सकता है। शहद यूवी किरणों से होने वाली स्किन डैमेज को कम करता है। अगर आप धूप में बहुत ज्यादा समय बिताती हैं, तो शहद से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और एएचए (Alpha Hydroxy Acid) मौजूद होता है। मुंहासे को ठीक करने में यह सहायता करता है। इसके दाग को कम करने के लिए हनी फेस मास्क का प्रयोग किया जाता है।

2. स्किन एलर्जी को खत्म करता है (Honey for Skin Allergy)

संवेदनशील त्वचा के लिए शहद सबसे अच्छे प्राकृतिक अवयवों में से एक है। यदि स्किन संवेदनशील है या किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो स्किन पर शहद लगाने से इसे शांत करने में मदद मिलती है। इसमें औषधीय गुण होते हैं। शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है, जो इसे एक नेचुरल हाइड्रेशन कंपाउंड बनाता है। यह पानी को बरकरार रखकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।

3. पिम्पल्स ठीक करता है (honey for Pimples)

सेंट्रल एशियन जर्नल ग्लोबल हेल्थ के अनुसार, यदि शरीर या चेहरे पर फंगल पिम्पल्स हैं तो स्किन पर शहद लगाया जा सकता है। इसमें एंटीफंगल पिनोसेम्ब्रिन और लाइसोजाइम कंपाउंड होते हैं। शहद में मौजूद हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भी रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो पिम्पल्स और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह छिद्रों को खोलने और नए ऊतकों के विकास में भी सहायता करता है।

शयदि शरीर या चेहरे पर फंगल पिम्पल्स हैं ,तो स्किन पर शहद लगाया जा सकता है। चित्र शटर स्टॉक

4 त्वचा को नमी प्रदान करता है (Honey for skin hydration)

यदि स्किन ड्राई है, तो हनी चेहरे को मॉइस्चराइज़ करता है। शोध के अनुसार, शहद में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की हाई मात्रा इसे एक प्राकृतिक हाइडरेटर बनाता है। यह पानी को बरकरार रखकर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। शहद एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर भी है शहद में मौजूद लैक्टिक एसिड सतह पर डेड स्किन को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

यहां हैं हनी फेस मास्क को लगाने के तरीके (How to apply honey on skin)

परंपरागत रूप से शहद को सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। अधिक लाभ पाने के लिए इसका कई और तरीके से उपयोग किया जा सकता (Right way to use honey on skin) है।

1 रॉ हनी फेस मास्क (Raw Honey Face Mask)

चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करने के बाद शहद को लगाया जा सकता है। कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर अच्छी तरह फैलाकर लगा लें। लगभग 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें

चेहरे को अच्छी तरह साफ़ करने के बाद शहद को लगाया जा सकता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2 नींबू और शहद का फेस मास्क (Honey Lemon Face Mask)

विटामिन सी की उपस्थिति के कारण नींबू का एसेंशियल आयल शहद के साथ मिलकर बढ़िया काम करता है। 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबल स्पून लेमन जूस को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगायें। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो लें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

3 एलोवेरा जेल के साथ (Honey Aloe vera Gel Face Mask)

एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेटरी एलोवेरा जेल स्किन के लिए अधिक फायदेमंद है। 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबल स्पून एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिक्स कर लें। दाग-धब्बे को हटाने के लिए सप्ताह में दो बार लगायें

एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लामेटरी एलोवेरा जेल स्किन के लिए अधिक फायदेमंद है। चित्र :अडोबी स्टॉक

4 दही के साथ(Honey Curd Face Mask)

प्रोबिओटिक दही स्किन के लिए भी फय्द्मंद होता है। 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबल स्पून दही को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगायें। नियमित प्रयोग से स्किन साफ़ हो जायेगी और पिम्पल्स के दाग-धब्बे भी दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- स्किन के लिए सुपर इफेक्टिव रेमेडी है कच्चा दूध, इन 4 तरीकों से कच्चे दूध के साथ बढ़ाएं स्किन का ग्लो

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख