लॉग इन

Oatmeal for hair : बालों का झड़ना और टूटना रोक सकता है ओटमील, जान्हवी कपूर की तरह आप भी ट्राई करें ये 5 ओटमील हेयर मास्क

अभिनेत्री जहान्वी कपूर हेयर फॉल को रोकने और बालों की मजबूती के लिए ओटमील मास्क का प्रयोग करती हैं। आप भी जानिये इसे तैयार करने की विधि।
कच्चे दूध में प्लेन ओटस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 5 Aug 2023, 12:30 pm IST
ऐप खोलें

कुछ दिन पहले अभिनेत्री जहान्वी कपूर की एक इन्स्टाग्राम पोस्ट आई थी। वे ओटमील खा रही थीं और बालों पर लगा भी रही थीं। सचमुच ओटमील यानी दलिया हेल्दी ब्रेकफास्ट है। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ओटमील बालों के लिए भी अच्छा है? मां कहती है कि ओटमील में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बालों को भी पोषण देते हैं। इससे बालों का झड़ना रुकता है और बाल मजबूत होते हैं। इसके लिए सिर्फ ओटमील हेयर मास्क बना कर बालों में लगाना होता है। ओटमील हेयर मास्क बनाना (oatmeal for hair) जानने से पहले इसके फायदे जानते हैं।

कैसे बालों का झड़ना रोकता है ओटमील (Oatmeal hair mask for hair fall)

ओटमील में फाइबर सामग्री भरपूर होती है। इसके कारण स्कैल्प को सही मात्रा में पोषण मिलता है। इसके एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं, जो हेयर पोर को खोल देते हैं। ओटमील लिपिड और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो रूसी को खत्म कर स्कैल्प को मॉइस्चराइज़ करता है। इसमें सैपोनिन भी होता है, जो एक बेहतरीन क्लींजर है। यह भी डैंड्रफ का सफाया कर देता है। इससे हेयर फॉल रूकती है और हेयर ग्रोथ सही तरीके से हो पाती है।

खुजली कम कर ड्राईनेस खत्म करता है (Oatmeal mask for dryness)

मानसून में ड्राईनेस की प्रॉब्लम के कारण स्कैल्प पर पपड़ी जम जाती है और खुजली भी होने लगती है। ओटमील में विटामिन बी मौजूद होता है, जो स्कैल्प को नमी युक्त बनाता है। इसके एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण खुजली को कम करते हैं और खुजली के कारण होने वाली जलन को भी रोकते हैं।

कैसे तैयार करें हेयर फॉल रोकने के लिए ओटमील हेयर मास्क (How to prepare oatmeal mask for hair fall)

जब भी आप ब्रेकफास्ट के लिए ओटमील बनाती हैं, तो उसमें से कुछ हिस्सा अपने बालों के लिए भी बचाकर रख लें। इससे हफ्ते में एक से दो बार अपना खुद का ओटमील हेयर मास्क बना सकती हैं। इसका नियमित रूप से उपयोग करें। आप देखेंगी कि बालों का झड़ना रुक गया है। हेयर शायनी और हेल्दी हो गए हैं।

हेयर मास्क के लिए आपको चाहिए (Oatmeal Hair Mask Ingredients)

तीन टी स्पून सादा ओटमील
आधा कप कच्चा दूध
एक टी स्पून नारियल तेल
एक टी स्पून शहद

इस तरह से तैयार कर सकती हैं ओटमील मास्क (Oatmeal Hair Mask) 

1 मुलायम पेस्ट बनाएं

दूध को एक बाउल में रखें और उसमें ओट्स मिलाएं। इन्हें एक साथ अच्छी तरह मिलाएं।
इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह एक मुलायम पेस्ट न बन जाए।

2 शहद का प्रयोग

पेस्ट में शहद मिलाएं। चम्मच की सहायता से इसमें शहद को भी अच्छी तरह मिलाएं। सामग्री को मिलाते समय हैंड ब्लेंडर का भी उपयोग किया जा सकता है।

पेस्ट में शहद मिलाएं। चित्र: शटरस्टॉक

3. नारियल का तेल डालें

इस मिश्रण में ऊपर बताये गये नारियल तेल की मात्रा भी मिलाएं। आपका ओटमील हेयर मास्क (oatmeal hair mask for hair fall) तैयार है।

4 बालों पर लगायें

इस मिश्रण को एक कंटेनर में रखें। इसे अपने सूखे बालों पर लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करें। ओटमील हेयर मास्क लगाने के बाद कुछ मिनट तक बालों और स्कैल्प की मालिश करें

5 धोने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग

आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से हेयर मास्क ((oatmeal hair mask for hair fall) को हटाने का प्रयास करें। ध्यान दें कि ठंडे पानी का प्रयोग नहीं करना है। पानी से अच्छी तरह हेयर मास्क को धो लें। किसी हर्बल शैंपू से बालों को धोएं। बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
मास्क लगाने के बाद बालों को अच्छी तरह धोएं। चित्र : अडोबी स्टॉक

अंत में

हेयर मास्क का प्रयोग सप्ताह में दो बार करने से फायदा मिल सकता है। बालों का झड़ना रूक सकता है और बाल मजबूत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- ज्यादा पसीना आना है स्कैल्प में खुजली का सबसे बड़ा कारण, ये घरेलू उपचार दिला सकते हैं राहत

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख