लॉग इन

आपने शुगरिंग के बारे में सुना है? त्वचा को छीले बिना बालों को हटाने के लिए ट्राई करें DIY शुगर वैक्स ट्रिक

शुगर वैक्स घर पर बनाया जा सकता है और यह स्वस्थ भी है! अगली बार जब आप बालों को हटाना चाहते हैं और अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहते हैं, तो शुगरिंग करके देखें।
शुगरिंग वैक्स से घर पर निकालें अनचाहे बाल। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 15 Oct 2021, 12:00 pm IST
ऐप खोलें

जब बालों को हटाने की बात आती है, तो ज्यादातर महिलाएं इस बात की पुष्टि करती हैं कि उन्होंने कई विकल्प चुने हैं। लेकिन, वैक्सिंग का शायद सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। गर्म मोम का उपयोग करके हमारे शरीर के बालों को हटाने की प्रकरी से सभी परिचित हैं। हाल ही में वैक्सिंग का एक नया तरीका शहर में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। इसे शुगरिंग कहा जाता है और यहां आपको इसके बारे में जानने की जरूरत है!

शुगरिंग क्या है?

शुगरिंग वास्तव में बालों को हटाने की एक प्राचीन विधि है जहां चीनी को पिघलाकर उसका उपयोग किया जाता हैं। यह काफी हद तक वैक्सिंग के समान है जैसा कि हम जानते हैं लेकिन यह अधिक सुविधाजनक है क्योंकि आप इसे अपने घर में आराम से कर सकते हैं और इसके लिए वैक्स स्ट्रिप्स की आवश्यकता नहीं होती है। चीनी हमेशा से ही अपने बेहतरीन एक्सफोलिएशन गुणों के लिए जाना जाता है। पबमेड द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन जिसका शीर्षक ‘शुगरिंग: बालों को हटाने की एक प्राचीन विधि’ है, ने निष्कर्ष निकाला कि शुगरिंग से बाल रहित और एक्सफ़ोलीएटेड त्वचा प्राप्त की जाती है।

जानिए क्या हैं सुगरिंग! चित्र:शटरस्टॉक

शुगर वैक्स कैसे तैयार करें?

आपके किचन कैबिनेट में मौजूद सामग्री का उपयोग करके शुगर वैक्स घर पर काफी आसानी से बनाया जा सकता है। तो, इसे तैयार करने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत:

  • दो कप चीनी
  • एक कप नींबू का रस
  • एक कप पानी 

शुगर वैक्स बनाने की विधि: 

स्टेप 1: एक बर्तन में चीनी, नींबू का रस और पानी डालें। सामग्री को मिलाने के लिए इसे थोड़ा हिलाएं।

स्टेप 2: अब इसे एक स्टोव के ऊपर रखें। आंच तेज रखनी चाहिए।

स्टेप 3: इस मिश्रण को चलाते हुए उबाल लें। यदि आप लगातार नहीं मिलाते हैं, तो मिश्रण जल सकता है।

स्टेप 4: जब आपको बुलबुले दिखाई देने लगें तो आंच को मध्यम कर दें। मिश्रण को चलाते हुए गर्म करते रहें। 

स्टेप 5: अंत में, आप देखेंगे कि मिश्रण सुनहरा भूरा हो गया है। रंग बाजार में मिलने वाले वैक्स के समान होगा। अब आप वैक्स को गैस पर से हटा दें। 

शुगरिंग अनचाहे बालों को हटाने का बेहतरीन तरीका है। चित्र: शटरस्‍टॉक

शुगर वैक्स का सही उपयोग कैसे करें? 

  1. एक बार जब आप चीनी का मोम तैयार कर लें, तो इसे 30 मिनट के लिए अलग रख दें। गर्मी से निकालने के तुरंत बाद इसे अपनी त्वचा पर न लगाएं क्योंकि इससे गंभीर जलन हो सकती है।
  2. लगभग 30 मिनट के बाद, एक लकड़ी की छड़ी लें। इसकी मदद से बालों की दिशा में अपनी त्वचा पर वैक्स लगाएं। इसके लिए आप आइसक्रीम स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं!
  3. इसके बाद, त्वचा को पकड़ें और बालों की विपरीत दिशा में खींचें।

तो लेडीज, क्या आप घर बैठे अपने अगले वैक्सिंग सेशन के लिए तैयार हैं?

यह भी पढ़ें: कोलेजन दे सकता है आपकी स्किन को कुदरती निखार, यहां हैं कोलेजन के 5 प्लांट बेस्ड सोर्स

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख