लॉग इन

गिलोय के 5 DIY हैक्स रख सकते हैं बारिश के मौसम में भी आपके बालों को सिल्की और स्ट्रॉन्ग

बारिश में यदि आप चाहती हैं कि बाल टूटे-झड़ें नहीं, बल्कि उनकी ग्रोथ अच्छी हो तो, आजमा सकती हैं गिलोय हेयर मास्क।
ट्राई करें ये 3 केमिकल फ्री कंडीशनर, चित्र:शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 3 Jul 2022, 08:00 am IST
ऐप खोलें

मौसम बदल रहा है। मानसून में वातावरण में नमी होने के चलते हमारे बाल सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस समय बाल चिपचिपे रूखे और टूटते-झड़ते भी हैं। क्या आप जानती हैं गिलोय हेयर मास्क न सिर्फ बालों की ग्रोथ को सही करता है, बल्कि बालों की कई समस्याओं को भी दूर करता है। तो फिर इस मानसून में अपने बालों को संपूर्ण पोषण देने के लिए आप ट्राय कर सकती हैं गिलोय Giloy DIY Hacks

पहले जानते हैं गिलोय के बारे में  

देश भर में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और गिलोय का सेवन भी। गिलोय इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसलिए इसके सेवन पर अत्यधिक जोर दिया जाता है। गिलोय का वैज्ञानिक नाम टीनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया (Tinospora Cordifolia) है। यह क्रीपर्स है, यानी इसका पौधा बेल की तरह दूसरे पौधों या किसी दीवार से लगकर या जमीन पर ही फैलता जाता है। इसके पत्ते पान की तरह दिखते हैं, जिसमें कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस भरपूर होता है। गिलोय के स्टेम में स्टार्च मौजूद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय के तने, पत्तियों, छाल सभी में औषधीय गुण होते हैं। इसे इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला पावर ड्रिंक भी कहा जाता है। 

यहां हैं गिलोय के 5 DIY Hacks

मानसून में न सिर्फ बाल अधिक टूटने-झड़ने लगते हैं, बल्कि उनमें डैंड्रफ की समस्या भी होने लगती है। बालों की जड़ों में प्रदूषण और धूल-मिट्टी जम जाने के कारण स्कैल्प की सफाई अच्छी तरह से नहीं हो पाती है। इससे बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटने-झड़ने लगते हैं। 

गिलोय में अल्कालॉइड्स, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फेनोलिक एसिड्स, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये बालों की जड़ों और स्कैल्प को संपूर्ण पोषण देते हैं। आइए जानते हैं 5 गिलोय DIY Hacks, जिससे बालों की समस्या को खत्म किया जा सके।

 1 डैंड्रफ को दूर करने के लिए 

यदि वातावरण की नमी के कारण आपके बालों की जड़ों में पसीना लंबे समय तक बरकरार रहता है, तो उनकी प्राकृतिक नमी स्वाभाविक रूप से प्रभावित हो जाती है। जिससे स्कैल्प रूखे हो जाते हैं और बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होता है। यह स्कैल्प और बालों की जड़ों को अच्छी तरह मॉयश्चराइज करता है। इससे सूखापन कम हो जाता है और डैंड्रफ की समस्या भी खत्म होने लगती है।

कैसे करें प्रयोग

गिलोय की छाल को पीसकर उसका रस निकालें। यदि रस नहीं निकाल पा रही हैं, तो सीधे छाल को पीसकर स्कैल्प पर उंगलियों के पोरों से लगाएं।

हल्के हाथ से स्कैल्प की मालिश भी करती जाएं।

आधे घंटे तक बालों में गिलोय लगा हुआ छोड़ दें। नियमित रूप से सप्ताह में 2 दिन गिलोय छाल मास्क लगाने सेे डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाएगी।

2 खुजली से राहत के लिए 

यदि बारिश के पानी में आपके बाल भीग जाते हैं और स्कैल्प में खुजली होने लगती है, तो इस समस्या में भी गिलोय DIY हेयर मास्क राहत दिलाएगा।

कैसे करें प्रयोग

गिलोय के सूखे पत्तों का पाउडर बना लें। ताजे पत्तों को भी पीसकर पेस्ट बना सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इसमें 2 टीस्पून गुलाबजल मिला लें।

स्कैल्प पर खूब अच्छी तरह लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

नियमित रूप से गिलोय हेयर मास्क लगाने पर खुजली और डैंड्रफ की भी समस्या समाप्त हो जाएगी।

गिलोय का पत्ता स्कैल्प में होनेे वाली खुजली को दूर करने में मदद करता है। चित्र:शटरस्टॉक

3 बालों को टूटने-झड़ने से बचाने के लिए बालों का टूटना सामान्य बात है। यदि वे बहुत अधिक टूटने-झड़ने लगें, तो इसका मतलब है स्कैल्प पर गंदगी जमी है, जिससे बालों के जड़ कमजोर हो रहे हैं। गिलोय में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई कर बैक्टीरिया और फंगस को दूर कर देते हैं।

कैसे करें प्रयोग

गिलोय की छाल को पानी के साथ मिक्स कर पीस लें।

इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगा लें।

आधे घंटे के बाद किसी हर्बल शैम्पू से साफ कर लें।

4 हेयर ग्रोथ के लिए 

गिलोय स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई कर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। जिससे बालों की ग्रोथ भी फिर से होने लगती है। 

कैसे करें प्रयोग

गिलोय की 7-8 पत्तियां लें। इन्हें पीस लें।

इसमें 4 टी स्पून एलोवेरा जेल मिलाएं।

1 टेबलस्पून दही और विटामिन ई की एक गोली भी मिलाएं।

एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकालकर गिलोय की पत्तियों के साथ पीसा जा सकता है। विटामिन ई की गोली के एक्सट्रैक्ट को नहीं भी मिला सकती हैं।

इस हेयर मास्क को सिर पर अप्लाई कर 30 मिनट तक छोड़ दें।

शैम्पू से बालों को साफ कर लें।

लंबे-घने और शाइनी बालों के लिए हर सप्ताह इस हेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है।

5 बालों को सफेद होने से बचाने के लिए 

गिलोय बालों को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाता है। यह बालों से एक्स्ट्रा ऑयल को भी निकालने में मदद करता है। यह बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रखने में मदद करता है।

कैसे करें प्रयोग

गिलोय की छाल को पानी के साथ पीस लें।

इस पेस्ट को अच्छी तरह स्कैल्प और बालों में लगाएं।

आधे घंटे बाद किसी अच्छे शैंपू से बाल धो लें।

सप्ताह में दो बार इसका प्रयोग करें।

यहां पढ़ें:-मानसून की कई समस्याओं का एक समाधान है गिलोय, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल 

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख