लॉग इन

Vitamin E Supplement : आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है विटामिन ई, जानिए कब होती है सप्लीमेंट्स की जरूरत

फैट सोलयूबल विटामिन ई प्लांट बेस्ड आयल, अनाज, मांस, पोल्ट्री, अंडे और फलों सहित कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर डॉक्टर विटामिन ई सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। विटामिन ई सप्लीमेंट कई रोगों से बचाव करता है और पूरे शरीर को स्वस्थ बनाता है।
विटामिन ई कोशिकाओं की रक्षा करता है और अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 13 Dec 2023, 14:00 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

शरीर में कई अंगों के समुचित कार्य के लिए विटामिन ई एक जरूरी विटामिन है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट भी है। विटामिन ई प्राकृतिक रूप से आरआरआर-अल्फा-टोकोफ़ेरॉल के रूप में खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। विटामिन ई सप्लीमेंट नेचुरल विटामिन ई से भिन्न होता है। यह ऑल-रैक-अल्फ़ा-टोकोफ़ेरॉल के रूप में होता है। जब विटामिन ई की शरीर में कमी हो जाती है, तो यह सप्लीमेंट या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। विटामिन ई को हम आम तौर पर स्किन के लिए जरूरी मानते हैं। पर यह शरीर के सभी अंगों को मजबूती प्रदान करता है और कई रोगों से बचाव (Vitamin E Supplement) भी।

कैसे करता है विटामिन ई आपकी सेहत के लिए काम (Vitamin E for overall health) 

विटामिन ई सेल एंटीऑक्सीडेंट रक्षा प्रणाली में प्रमुख लिपिड-सोलूबल कंपोनेंट है। यह विशेष रूप से आहार से प्राप्त होता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि के कारण शरीर के भीतर इसकी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। ऑक्सीडेशन को कैंसर, उम्र बढ़ने, अर्थराइटिस और कैटरेक्ट सहित कई संभावित स्थितियों और बीमारियों से जोड़ा गया है। विटामिन ई इनके विरुद्ध प्रभावी पाया गया है।

प्लेटलेट हाइपरएग्रिगेशन जो एथेरोस्क्लेरोसिस का कारण बन सकता है। इसे विटामिन ई द्वारा रोका जा सकता है। इसके अलावा यह थ्रोम्बोक्सेन जैसे प्रोस्टाग्लैंडिंस के उत्पादन को कम करने में भी मदद करता है। यह प्लेटलेट क्लंपिंग का कारण बनता है।

कैसे लें विटामिन ई कैप्सूल या विटामिन ई सप्लीमेंट (Vitamin E capsule or Vitamin E supplement) 

विटामिन ई की कमी होने पर विटामिन ई कैप्सूल (Vitamin E Supplement) लिया जाता है। यह शरीर में विटामिन ई के लो लेवल का इलाज करता है। यह विटामिन कोशिकाओं की रक्षा करता है और अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। डॉक्टर के निर्देशानुसार, इन कैप्सूल या गोलियों को एक गिलास पानी के साथ ओरली लिया जाता है। जब आप इसे भोजन के साथ लेती हैं, तो यह दवा सबसे अच्छी तरह काम (Vitamin E Supplement) कर सकती है।

यहां हैं विटामिन ई सप्लीमेंट के 6 फायदे (Vitamin E Supplement 6 benefits) 

1 स्किन को बना सकता है ग्लोइंग और युवा (Vitamin E Supplement benefits skin)

विटामिन ई का ओरल सप्लीमेंट शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा कर सकता है। यदि नियमित रूप से यह लिया जाये, तो स्किन शायनी हो सकती है। एंटी ओक्सिडेंट प्रोपर्टी फ्री रेडिकल्स को खत्म कर झुर्रियों से कुछ हद तक निजात दिला सकता है। इससे आप युवा दिख सकती हैं। हेयर फोलिकल को पोषण देने से लेकर कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने तक इसके कई फायदे हैं। इसे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। ध्यान दें कि एडल्ट के लिए दैनिक विटामिन ई का सेवन 15 मिलीग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

यदि नियमित रूप से विटामिन ई  सप्लीमेंट लिया जाये, तो स्किन शायनी हो सकती है।चित्र : अडोबी स्टॉक

2 लिवर को रोगमुक्त रख सकता है (Vitamin E Supplement benefits Liver)

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की स्टडी बताती है कि विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण नॉन-अल्कोहल फैटी लीवर डिजीज के लक्षणों में सुधार कर सकता है। विटामिन ई डिफरेंशियेशन 36 प्रोटीन (CD36) के हेपेटिक क्लस्टर को डाउन-रेगुलेट करके लिवर की समस्या में सुधार लाता है। कुछ स्टडी के निष्कर्ष बताते हैं कि दो साल तक ओरल विटामिन ई लेना इंसुलिन प्रतिरोध से जुड़ा हुआ है।

3 हड्डियों को दे सकता है मजबूती (Vitamin E Capsule benefits Bones)

विटामिन ई की कमी होने पर कैल्शियम की कमी भी प्रेरित हो जाते है। इससे हड्डियों के कैल्शियम अवशोषण में वृद्धि होती है और बॉन मिनरल डेंसिटी में कमी आती है। विटामिन ई बॉन मास को संरक्षित करने और हड्डी के फ्रैक्चर के खतरे को कम करने में सक्षम हो सकता है। यहां तक कि रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में भी। यह ऊतकों की टूट-फूट की मरम्मत कर हड्डी मजबूत बनाता है।

4 मसल्स को स्ट्रोंग बनाता है (Vitamin E Capsule benefits Muscles)

अत्यधिक व्यायाम, डिहाइड्रेशन और मिनरल की कमी मांसपेशियों में ऐंठन के मुख्य कारण हैं। विटामिन ई (Vitamin E Supplement) क्षतिग्रस्त कोशिका झिल्ली की मरम्मत के लिए शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इससे मांसपेशियों की ऐंठन कम हो जाती है।

विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ मुक्त कणों से लड़ता है। इससे कोशिका और मांसपेशियों की झिल्लियों को तेजी से ठीक होने में मदद मिलती है। विटामिन ई कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाकर मांसपेशियों की क्षति से बचाव का काम करता है।

5 आंत को स्वस्थ बनाता है (Vitamin E Capsule benefits Intestine)

विटामिन ई सप्लीमेंट (Vitamin E Supplement) क्रोनिक इन्तेस्टाइन डिजीज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी से गुजर चुके लोगों के लिए भी मददगार है। यह स्टूल को मुलायम कर बोवेल मूवमेंट में भी मदद कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
विटामिन ई सप्लीमेंट स्टूल को मुलायम कर बोवेल मूवमेंट में भी मदद कर सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

6 मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद (Vitamin E supplement benefits Mental Health)

ओरली विटामिन ई सप्लीमेंट (Vitamin E Supplement) लेने से पीएमएस वाले कुछ लोगों में एंग्जायटी, स्ट्रेस और अवसाद कम हो जाता है। इसे लेने पर माइंड काम और कूल हो सकता है।

यह भी पढ़ें :- Meat side effects : सेहत के लिए जोखिम कारक हो सकता है नॉनवेज का ज्यादा शौक, शोध दे रहे हैं चेतावनी

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख