पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

हाइड्रेटिंग फ्रूट है तरबूज, पर इन 4 हेल्थ कंडीशन्स में हो सकता है नुकसानदेह, खाने से पहले चेक कर लें

तरबूज का सेवन करने से न केवल शरीर हाइड्रेट रहता है बल्कि शरीर को फाइबर की भी उच्च मात्रा प्राप्त होती है। मगर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते तरबूज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।
Updated On: 11 Apr 2024, 11:13 am IST
फ्री रेडिकल्स से राहत दिलाने के अलावा तरबूज बालों का भी ख्याल रखता है।। चित्र- अडोबी स्टॉक

समर हीट को बीट करने के लिए तरबूज एक बेहद फायदेमंद फल है। वॉटर कंटेट से भरपूर तरबूज का सेवन करने से न केवल शरीर हाइड्रेट रहता है बल्कि शरीर को फाइबर की भी उच्च मात्रा प्राप्त होती है। मगर बावजूद इसके कुछ स्वस्थ्य समस्याओं से ग्रस्त होने पर तरबूज का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल स्वास्थ्य के साथ स्किन का भी ख्याल रखते हैं, तो वहीं कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोगों में वॉटर रिटेंशन का खतरा भी बना रहता है।

तरबूज की गिनती लो कैलोरी डेंसिटी फूड्स में की जाती है। इसमें वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से विटामिन ए और विटामिन सी की प्राप्ति होती है। साथ ही मैगनीशियम, पोटेशियम और फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर को करोटीनॉइड्स, लाइकोपित और क्यूकरबाइटेसिन जैसी एंटीऑक्सीडेंटस भी मिलते हैं। इससे शरीर में बढ़ने वाली ऑक्सीडेंटिव तनाव से मुक्ति मिल जाती है।

तरबूज खाने से पहले जा लें कुछ ज़रूरी बातें

इस बारे में बातचीत करते हुए डायटीशियन डॉ अदिति शर्मा बताती हैं कि तरबूज में फाइबर, पोटेशियम और वॉटर कंटेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। मगर वे लोग जो किडनी, डायबिटीज, लिवर और हार्ट संबधी समस्याओं से ग्रस्त हैं, उन्हें फलूइड रिस्टरीकशन होने पर तरबूज का सेवन करने से बचना चाहिए। अन्यथा इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन और हृदय रोगियों को कार्डिएक लोड बढ़ने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा तरबूज में मौजूद विटामिन और मिनरल की मात्रा डायरिया के पेंशेंट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसमें वॉटर कंटेट और फाइबर की अधिकता के चलते इससे लंबे वक्त तक पेट भरा हुआ लगता है।चित्र: शटरस्टॉक

इस स्वास्थ्य समस्याओं में तरबूज को खाने से बचें या कम मात्रा में खाएं

1. डायबिटीज़ के रोगी मॉडरेट ढंग से खाएं

तरबूज का जीआई 72 होता है, जिसे उच्च माना जाता है। हालांकि तरबूज में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके चलते 120 ग्राम तरबूज में 5 का जीआई होता है, जो इसे एक स्वस्थ विकल्प बनाता है। वॉटमेलन में ग्लाइसेमिक इंडेक्ट ज्यादा पाए जाने से ये डायबिटीज़ के रोगियों के स्वास्थ्स पर प्रभाव डाल सकता है। इसे मॉडरेट ढ़ग से खाना फायदेमंद साबित होता है। मधुमेह के रोगी एक बार में तरबूज को ज्यादा मात्रा में खाने से बचें। इससे डायबिटीज़ का स्तर उचित बना रहता है।

2. किडनी रोगियों के लिए नुकसानदायक

शरीर में पानी की मात्रा को नियमित बनाए रखने और गर्मी से बचने के लिए तरबूज का सेवन फायदेमंद साबित होता है। वे लोग जो तरबूज को खाते वक्त इसकी मात्रा का ख्याल रखते हैं। उनके शरीर में वॉटर कंटेंट बढ़ने लगता है। दरअसल, तरबूज में 92 फीसदी फ्लूइड और थोड़ी मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है। एक कप तरबूज का सेवन करने से शरीर को लगभग 3 कप तरल पदार्थ प्राप्त होते है! इसकी ज्यादा मात्रा किडनी की समस्या को बढ़ा सकती है।

3. डायरिया के समय अवॉइड करें

डॉ अदिति शर्मा के अनुसार डायरिया के दौरान हल्का खाना खाने की हिदायत दी जाती है। मगर वहीं तरबूज में विटामिन और मिनरल्स की उच्च मात्रा पाई जाती है, जिससे चलते डायरिया के दौरान तरबूज शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर की मात्रा डायरिया की समस्या को गंभीर बना सकती है। इसके अलावा वॉटर कंटेंट की अधिकता के चलते बार बार यूरिन पास करने की समस्या बढ़ने लगती है। इससे फ्लूइड लॉस का सामना करना पड़ता है।

तरबूज में मौजूद विटामिन और मिनरल की मात्रा डायरिया के पेंशेंट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

4. लिवर में इंफ्लामेशन के खतरे को बढ़ाए

तरबूज में विटामिन और मिनरल के साथ पेटेशियम की भी मात्रा पाई जाती है, जो इंफ्लामेशन का कारण सिद्ध होती है। लिवर के रोग के दौरान फलूइड रिस्टरीकशन होने पर तरबूज खाने से बचें। इसके अलावा तरबूज में मौजूद लाइकोपिन की मात्रा भी लिवर में सूजन बढ़ने का कारण बन जाती हे।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि उपवास में हर रोज़ कर रही हैं दही का सेवन, तो याद रखें आयुर्वेद के ये 5 गोल्डन रूल्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख