लॉग इन

खतरनाक भी हो सकता है खाना गले में अटकना, जानिए इससे राहत पाने के 6 उपाय

बड़े-बुजुर्ग कहा करते थे कि खाना हमेशा एकांत में शांति से खाना चाहिए। पर अब स्थिति वह नहीं रही। बात करते हुए, हंसते हुए या कुछ और काम करते हुए भी हम खाना खाते हैं। जिससे कई बार फंदा लगने या खाना गले में अटकने की स्थिति आ सकती है!
कभी-कभी जब हम सांस लेते हैं या हंसते हैं या खाते वक्त बात करते हैं, तो यह खाना फ़ूड पाइप की ओर जाने की बजाय विंड पाइप की ओपनिंग यानी ट्रेकिया में फंस जाता है। चित्र अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 17 May 2023, 19:01 pm IST
ऐप खोलें

जब आप टीवी देखते हुए, कॉमेडी शो पर हंसते हुए या दोस्तों के साथ गपशप करते हुए खाना खाते हैं, तो बहुत बार खाना अटकने जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे सांस लेनी मुश्किल हो जाती है। यदि आसपास कोई व्यक्ति हो, तो वह मदद करने के लिए तुरंत आपके पास आ सकता है। पर ज्यादातर लोग नहीं जानते कि इस स्थिति में कैसे किसी की मदद की जाए। यहां हम उन त्वरित उपायों (how to dislodge food stuck in throat) के बारे में बता रहे हैं, जो गले में खाना अटकने पर आपकी मदद कर सकते हैं। फिर चाहें आप समूह में हों या अकेले।

खाना गले में अटकने पर ठीक करने के एक्सपर्ट ट्रिक्स

जब भी खाना खाते हुए फंदा लगता है या गले में खाना अटकता है, तो आमतौर पर लोग पीठ सहलाने लगते हैं। वहीं ज्यादातर लोग पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे आप थोड़ी राहत भी महसूस करती हैं। मुश्किल तब बढ़ जाती है, जब अकेली होती हैं। जल्दबाजी में ऑफिस में अकेली लंच कर रही होती हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि खाना गले में अटकने पर इसे ठीक करने के कई ट्रिक्स (how to dislodge food stuck in throat) अपनाये जा सकते हैं।

कहां फंस जाता है खाना

गट हेल्थ एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिद्धांत भार्गव अपनी इन्स्टाग्राम पोस्ट में बताते हैं, ‘ जब हमलोग खाना खाते हैं, तो यह मुंह से अंदर फ़ूड पाइप की ओर बढ़ता है। फ़ूड पाइप से खाना पेट की ओर जाता है।
कभी-कभी जब हम सांस लेते हैं या हंसते हैं या खाते वक्त बात करते हैं, तो यह खाना फ़ूड पाइप की ओर जाने की बजाय विंड पाइप की ओपनिंग यानी ट्रेकिया में फंस जाता है। यदि खाना वहां फंस जाता है, तो व्यक्ति सांस लेने में सक्षम नहीं हो पाता है। सांस नहीं ले पाने के कारण व्यक्ति मर भी सकता है। इसे तुरंत ठीक करना जरूरी है।

हेम्लिच मेनोवर है सबसे असरकारक (Heimlich Maneuver)

यदि आपके सामने किसी व्यक्ति का खाना गले में अटकने के कारण दम घुट रहा है, तो हेम्लिच मेनोवर को प्रयोग में लाया जा सकता है। यह 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चों या गर्भवती महिलाओं को उनकी गर्भावस्था (pregnancy) के अंतिम चरण में नहीं किया जाना चाहिए।

कैसे करें हेम्लिच मेनोवर

उस व्यक्ति के पीछे खड़े हो जाएं।
अपने हाथों से उस व्यक्ति के कमर के चारों ओर घेर लें।
एक मुट्ठी बनाएं। नाभि के ऊपर और उसकी पसलियों के नीचे अपनी मुट्ठी रखें।
दूसरे हाथ का उपयोग करते हुए मुट्ठी वाले हाथ को पकड़ें।
मुट्ठी को उनकी पसलियों के नीचे पीछे और ऊपर की ओर धकेलें। इस गति को जल्दी-जल्दी 5-8 बार दोहराएं।
इससे भोजन एयरवेज से अलग हो जाएगा और व्यक्ति फिर से ठीक से सांस ले पाएगा।
ठीक नहीं होने पर यह प्रक्रिया कुछ और बार दोहराई जा सकती है।

यहां हैं अकेले होने पर खाना गले में अटकने पर अपनाए जाने वाले टिप्स

1 हेम्लिच मेनोवर

डॉ. सिद्धांत बताते हैं, हेम्लिच मेनोवर को अकेले भी आजमाया जा सकता है।

कैसे करें अकेले

मुट्ठी बांध लें। इसे रिबकेज से 3 इंच नीचे रखें। दूसरे हाथ से इसे रैप कर लें।
इसे अंदर और बाहर मजबूती के साथ बार-बार पुश करें।
ऐसा 5 बार करें। यदि यह क्रिया काम नहीं कर रही है, तो इसे 5 बार और करें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
खाना फंसने पर दूसरा व्यक्ति हेम्लिच मेनोवर को अपना सकता है।  चित्र : अडोबी स्टॉक

2 गीला भोजन ( moist food)

आपको यह लग सकता है कि अन्नप्रणाली में पहले से भोजन फंस गया है, तो और भोजन निगलना सही नहीं होगा। पर गीले भोजन की ट्रिक यहां काम कर सकती है। यह गले में फंसे भोजन को नीचे धकेलने में मदद कर सकती है।

ब्रेड के एक टुकड़े को दूध में डुबोकर गीला कर लें। इसे निगलने की कोशिश करें। इसके स्थान पर केला भी खा सकती हैं, जो भोजन को आगे सरकाने में मदद कर सकता है।

3 पानी का बड़ा घूंट पियें (drink big sips of water)

अन्नप्रणाली में फंसा भोजन सूखा हो सकता है। पानी का 4-5 बड़ा घूंट भोजन को गीला कर देगा। इससे भोजन आसानी से नीचे जा सकती है।

गले में भोजन अटकने पर पानी  का बड़ा घूंट पियें। चित्र : शटर स्टॉक

4 कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने की ट्रिक (Carbonated Drinks)

वैसे तो कार्बोनेटेड ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। लेकिन गले में भोजन अटकने पर यह मदद करती है। यह फंसे हुए भोजन को तोड़ देती हैं। कार्बोनेटेड पेय में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड भोजन को विघटित करने में मदद करता है। जब सोडा पेट में जाता है, तो यह गैस बनाता है। इससे बना दबाव भोजन को अलग करने में मदद करता है।

5. सिमेथिकोन (Simethicone)

गैस के दर्द के लिए ओवर-द-काउंटर दवाएं भी भोजन को तोड़ने का काम करती हैं। सिमेथिकोन युक्त दवाएं कार्बोनेटेड पेय के समान काम करती हैं। यह पेट में गैस पैदा करती है, जो भोजन को अलग करती है

6. बटर (Butter)

यह गले को चिकनाई प्रदान करता है, ताकि भोजन आसानी से नीचे जा सके। मक्खन का एक चम्मच निगलने से एसोफैगस अस्तर को हाइड्रेट करने में मदद मिल सकती है। भोजन को नीचे फिसलने में मदद मिल सकती है

खाना गले में अटकने पर बटर खाने से राहत मिलती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

अंत में

कभी-कभी इंतज़ार करना प्रभावी ढंग से काम कर सकता है। यदि कोई असुविधा नहीं होती है, तो वेट कर सकती हैं, ताकि भोजन स्वाभाविक रूप से गले से आगे बढ़ जाए।

यह भी पढ़ें :-Artificial sugar side effects : शुगर से भी ज्यादा खतरनाक हैं शुगर फ्री स्वीटनर्स, डब्ल्यूएचओ ने दी इस्तेमाल न करने की सलाह

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख