लॉग इन

जामुन किस तरह से डायबिटीज़ के मरीजों के लिए साबित हो सकता है लाभकारी, जानें इसके फायदे

डायबिटीज़ के मरीजों की संख्या में दिनों दिन इज़ाफा हो रहा है। अगर आप भी डायबिटीज के लिए घरेलू इलाज की तलाश कर रहे है, तो जामुन का सेवन शुगर के मरीजों को फायदा पहुंचा सकता है।
जामुन का नियमित सेवन आपको कई समस्याओं से बचाने का काम करता है। चित्र पिक्साबे
ज्योति सोही Updated: 20 Oct 2023, 09:01 am IST
ऐप खोलें

पौष्टिक तत्वों से भरपूर जामुन शरीर की कई विकारो से रक्षा करता है। इसके बहज से लेकर पत्तों तक हर चीज गुणों से भरपूर है। खट्टे मीठे और हल्के कसैले जामुन डायबिटीज़ के शिकार मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है। अपने लो ग्लाइसैमिक इंडैक्स के चलते शरीर में मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा एजिंग की समस्या और हार्ट हेल्थ व स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। छोटे आकार का ये फल हमारी सेहत को बनाए रखने में सहायक है। जानते हैं इसके फायदे (Benefits of Jamun for diabetic people)।

एनसीबीआई के मुताबिक जामुन के बीज और फल दोनों ही ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित करता हैं। एक रिसर्च के मुताबिक जामुन के जूस के ज़रिए हाइपरग्लाइसेमिक यानि हाई ब्लड शुगर वाले चूहों में शुगर लेवल 12.29 प्रतिशत कम हुआ जब कि नॉर्मल चूहों में 5 35 फीसदी तक कम देखा गया। दरअसल, जामुन में फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सिडेंट, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। इसकी पैदावार एशियाई देशों में सबसे अधिक होती है।

इसके सेवन में शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है।
चित्र : अडोबी स्टॉक

जामुन का पोषण स्तर

इस बारे में हेल्थ शॉट्स ने मणिपाल हास्पिटल गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर जामुन ब्लड में शुगर के लेवल को मेंटेन रखने में लाभकारी सिद्ध होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम, केल्शियम, विटामिन्स और बहुत से फाइटोकैमिकल्स भी मौजूद होते है। इसके अलावा जामुन सीड्स में जाम्बोलिन तत्व भी पाया जाता है। इससे ब्लड में शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है।

इसके सेवन में शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है। लो कैलोरी युक्त जामुन को लोग पाउडर के तौश्र पर भी इस्तेमाल करते है। इसके सीड्स को सुखाकर उसका पाउडर तैयार किया जाता है। जो कई प्रकार से लाभकारी सिद्ध होता है।

जामुन के ये फायदे हो सकते हैं डायबिटीज़ में असरदार

1. विटामिन्स का पावर हाउस

जामुन में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर में आयरन के एब्जॉर्बशन को बढ़ाने में कारगर होता है। इसमें एल्कलॉइड और फ्लेवोनॉइड्स जैसे फाइटोकैमिकल्स पाए जाते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत बनने लगता है। साथ ही डायबिटीज़ से भी छुटकारा मिल सकता है।

जानिए क्या है जामुन खाने का सही समय और तरीका। चित्र शटरस्टॉक।

2. वेट मेंटेन करने में सहायक

जामुन में फाइबर की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है। इससे कैलोरी इनटेक पर रोक लगाकर डायबिटीज़ को नियत्रिंत किया जा सकता है। इसमें हाई फाइबर मौजूद होने से बार बार भूख नहीं लगती है, जिससे वज़न को बड़ने से रोक सकते है। इसके अलावा ये पाचन संबधी समस्याओं से बचाने का भी काम करता है।

3. हीमोग्लोबिन को बढ़ाएं

इसकी मदद से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। विटामिन सी और आयरन रिच होने के चलते शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी नहीं होती है। जामुन का सेवन करने से शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाया जा सकता है। इससे अनिमिक होने का जोखिम भी कम हो जाता है। शरीर में थकान का अनुभव नहीं होता है।

4. हार्ट हेल्थ का रखे ख्याल

जामुन में अन्य पोषक तत्वों के साथ साथ पोटेशियम भी पाया जाता है। शरीर में पोटेशियम की मात्रा मौजूद होने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है। इसके अलावा स्ट्रोक समेत हार्ट संबधी अन्य समस्याओं का खतरा टल जाता है। एक बाउल जामुन से 55 मिलीग्राम पोटेशियम की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें- सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है इन 5 चीजों का सुबह नाश्ते में या खाली पेट सेवन करना, जानिए क्यों

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख