लॉग इन

Oversleeping : ज्यादा सोना आपके दिल-दिमाग को कर सकता है बर्बाद, एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके 6 स्वास्थ्य जोखिम

मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए जरूरी है बढ़िया नींद। विशेषज्ञ बताते हैं कि ज्यादा सोने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
जब आप पूरी नींद नही लेते है, तो आपकी त्वचा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को नहीं कर पाती है। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 28 Nov 2023, 20:00 pm IST
ऐप खोलें

कम सोना या रात में बार-बार नींद खुलना शरीर के लिए हानिकारक है। इससे दिन भर मन चिडचिडा तो रहता ही है, व्यक्ति अवसाद से भी ग्रस्त हो सकता है। कम नींद के साथ-साथ ज्यादा नींद भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। ज्यादा सोने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव भी देखा जाता है। हृदय रोग जैसी बीमारियां (Too much sleeping side effects) भी अधिक नींद का कारण बन सकती हैं।

कितनी नींद ज़्यादा है (Too much sleeping side effects) ?

पूरे लाइफटाइम के दौरान जरूरी नींद की मात्रा काफी अलग हो सकती है। यह उम्र और गतिविधि स्तर के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य और जीवनशैली की आदतों पर भी निर्भर करता है। तनाव या बीमारी के दौरान नींद की जरूरत ज्यादा महसूस हो सकती है। समय के साथ और हर व्यक्ति के लिए नींद की ज़रूरतें अलग-अलग होती हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, किसी भी एडल्ट को हर रात सात से नौ घंटे के बीच सोना चाहिए। यदि आप इससे बहुत अधिक सोती हैं, तो यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्यों बहुत ज्यादा सोते हैं कुछ लोग (Cause of Oversleeping) 

जो लोग हाइपरसोमनिया से पीड़ित होते हैं, उनके लिए अधिक सोना विकार के समान है। इस स्थिति के कारण लोगों को पूरे दिन अत्यधिक नींद आती है। यह आमतौर पर झपकी लेने से दूर नहीं होती है। इसके कारण उन्हें रात में असामान्य रूप से लंबे समय तक सोना पड़ता है। हाइपरसोमनिया से पीड़ित लोग नींद के कारण एंग्जायटी, थकान, लो एनर्जी और मेमोरी लॉस जैसी समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं।

ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया डिसऑर्डर के कारण लोग नींद के दौरान कुछ देर के लिए सांस लेना बंद कर देते हैं। इससे भी नींद की जरूरत बढ़ सकती है। यह सामान्य नींद चक्र को बाधित करता है। अवसाद सहित अन्य चिकित्सीय स्थिति लोगों के अधिक सोने का कारण बन सकती है।

यहां हैं ज्यादा सोने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं (Oversleeping causes health problems) 

1 मधुमेह (Diabetes)

हार्वर्ड हेल्थ के अध्ययन भी बताते हैं कि हर रात बहुत देर तक या पर्याप्त नींद न लेने से मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है।

हर रात बहुत देर तक या पर्याप्त नींद न लेने से मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

2 मोटापा (Obesity)

बहुत अधिक या बहुत कम सोने से वजन बहुत अधिक हो सकता है। मेंटल हेल्थ जर्नल के अध्ययन के अनुसार, जो लोग हर रात नौ या 10 घंटे सोते हैं, उनके छह साल की अवधि में मोटापे से ग्रस्त होने की संभावना सात से आठ घंटे के बीच सोने वाले लोगों की तुलना में 21% अधिक होती है।

3 सिरदर्द (Headache)

सिरदर्द से ग्रस्त कुछ लोगों के लिए, सप्ताहांत या छुट्टी पर सामान्य से अधिक समय तक सोना सिर दर्द का कारण बन सकता है। अधिक सोने से सेरोटोनिन सहित मस्तिष्क के कुछ न्यूरोट्रांसमीटरों पर प्रभाव पड़ने के कारण होता है। जो लोग दिन में बहुत अधिक सोते हैं और रात की नींद पूरी नहीं कर पाते हैं, वे भी सुबह सिरदर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

4 पीठ दर्द (Back Pain)

सामान्य से अधिक सोने पर पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। इसके कारण पूरे शरीर में भी दर्द हो सकता है। यदि दर्द का अनुभव लगातार हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच अवश्य कराएं।

5 अवसाद (Depression)

अधिक सोने की तुलना में अनिद्रा को आमतौर पर अवसाद से जोड़ा जाता है। मेंटल हेल्थ जर्नल की स्टडी बताती है कि अवसाद से पीड़ित लगभग 15% लोग बहुत अधिक सोते हैं। अधिक सोने से डिप्रेशन और भी अधिक हो सकता है।

अधिक सोने से डिप्रेशन और भी अधिक हो सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

6 दिल की बीमारी (Heart Disease)

11 घंटे या उससे भी अधिक सोने पर कोरोनरी हृदय रोग (Too much sleeping side effects) होने की संभावना अधिक हो सकती है। हालांकि अधिक सोने और हृदय रोग के बीच संबंध का कोई कारण अब तक किसी शोध में नहीं आ पाया है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

क्या इस समस्या का समाधान है (how to stop oversleeping)? 

एक सही रूटीन बनाएं, जसमें सोने और जागने का निश्चित समय हो। साउंड स्लीप के लिए जरूरी वातावरण हो। सप्ताहांत पर अधिक सोने (Too much sleeping side effects) से बचें। सोते वक्त गैजेट को खुद से दूर रखें। दिन में हेल्दी ईटिंग की आदत हो। झपकी लेने से बचें। दिन में एक्सरसाइज जरूर करें।

यह भी पढ़ें :- Bedtime Yoga Poses : आपको रिलैक्स कर गहरी नींद लाने में मदद करते हैं ये 4 योगासन, इस तरह करें अभ्यास

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख