लॉग इन

मदरहुड मेमोरीज हैं स्ट्रेच मार्क्स, जानिए आप इन्हें कैसे ठीक कर सकती हैं

जब आप मां बनती हैं, तो उसके निशान आपके मन के साथ आपके शरीर पर भी नजर आने लगते हैं। लेकिन परेशान न हों, क्योंकि इन्हें कम किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी में स्ट्रेच मार्क आम हैं। चित्र : शटरस्टॉक
अक्षांश कुलश्रेष्ठ Published: 19 Feb 2022, 15:30 pm IST
ऐप खोलें

प्रेगनेंसी के दौरान कई चीजें परेशान करने वाली हो सकती है। इन्हीं में से एक है शरीर पर दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स। ये कई बार मानसिक तनाव का कारण भी बन जाते हैं। जब हम अपने मनचाहे कपड़े चाह कर भी नहीं पहन पाते। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं और इन्हें हटाना चाहती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि स्किन ट्रीटमेंट के अलावा भी ऐसे कई नेचुरल उपाय हैं, जो आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं। उनके बारे में जाने से पहले चलिए पहले स्ट्रेच मार्क्स के बारे में जान लेते हैं।

क्यों होते हैं स्ट्रेच मार्क्स ? 

आमतौर पर स्ट्रेच मार्क्स त्वचा के खिंचाव के कारण पड़ने वाले निशान होते हैं। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स को “स्ट्राई ग्रेविडेरम” कहा जाता है। मूल रूप से यह भी खिंचाव के निशान ही होते हैं। यह सभी निशान हमारे पेट पर धारियों की तरह नजर आते हैं। कई बार यह गुलाबी रंग के होते हैं तो कई बार काले रंग के भी हो जाते हैं। 

पेट का अकार बढ़ने से पढ़ जाते हैं स्ट्रेच मार्क । चित्र: शटरस्‍टॉक

आपके शरीर पर पड़े हुए स्ट्रेच मार्क्स के निशान का रंग कुछ चीजों पर निर्भर करता है। जैसे,स्ट्रेच मार्क्स के पीछे का कारण क्या है? स्ट्रेच मार्क्स कितने पुराने हो चुके हैं? आदि। कई महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद पड़े इन निशानों में खुजली भी महसूस करती हैं।

समझिए क्यों पड़ जाते हैं स्ट्रेच मार्क्स 

सरदार पटेल हॉस्पिटल लखनऊ की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रतिभा तिवारी के अनुसार इसके पीछे का मुख्य कारण त्वचा का खिंचाव है। हालांकि इसकी गंभीरता ज्यादातर कोर्टिसोन (cortisone) के स्तर के कारण होता है। जब कोख में शिशु का आकार बढ़ता है, तो त्वचा खिंचती है। फिर डिलीवरी के बाद शरीर के बाद स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं।

त्वाचा को कैसे प्रभावित करता है कोर्टिसोन?

कोर्टिसोन, एड्रेनल ग्रंथियों द्वारा उत्पादित एक हार्मोन त्वचा में लोचदार फाइबर को कमजोर करता है। कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खिंचाव के निशान का अनुभव होता है। क्योंकि विकासशील बच्चे के लिए जगह बनाने के लिए त्वचा कई तरह से फैलती है। यह लगातार खिंचने से खिंचाव के निशान हो सकते हैं, जिन्हें हम सभी स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं।  

आप स्ट्रेच मार्क्स को कैसे ठीक कर सकते हैं ? 

  1. विटामिन सी का करें इस्तेमाल 

अगर आप अपनी स्ट्रेच मार्क्स का इलाज ढूंढ रही है, तो विटामिन सी आपकी मदद कर सकता है। विटामिन सी में खास बात यह है कि यह कोलेजन को बढ़ावा देता है। कोलेजन त्वचा को टाइट और लोचदार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन सी से भरपूर फलों जैसे संतरा का नियमित सेवन करना चाहिए।

  1. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

स्ट्रेच मार्क हटा सकता है एलोवेरा। चित्र – शटरस्टॉक

त्वचा के बारे में एलोवेरा जेल के जादुई लाभों के बारे में तो  आपने जरूर सुने होंगे। स्ट्रेच मार्क्स में भी यह काफी काम आते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के लिए आप एलोवेरा जेल की मसाज अपने मार्क्स पर कर सकते हैं। यह त्वचा के ऊतकों को पुन: उत्पन्न करने में मदद करता है जो निशान को पूरी तरह से ठीक करने में सहायक है।

  1. जैतून का तेल लगाएं

 निश्चित रूप से, जैतून का तेल सबसे अच्छे और आसानी से उपलब्ध उत्पादों में से एक है, जो आपको प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जैतून का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है, और यह त्वचा को पोषण देने वाला एजेंट निशान को आसानी से दूर करने में मदद करता है।

यह भी याद रखें 

डियर लेडीज, स्ट्रेच मार्क्स को लेकर बहुत ज्यादा तनाव में न रहें। कई सेलिब्रिटीज ऐसी हैं, जिन्होंने अपने बेबी बंप के साथ स्ट्रेच मार्क्स को भी बहुत गर्व के साथ फ्लॉन्ट किया। आप इन्हें मदरहुड मेमोरीज की तरह भी याद कर सकती हैं। 

हालांकि बाजार में इसके लिए कई तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं। पर  इन सभी ट्रीटमेंट के लिए आपको त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करने की आवश्यकता है। ज्यादातर त्वचा विशेषज्ञ लेजर ट्रीटमेंट के जरिए इसे ठीक करने की सलाह देते हैं। हालांकि मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी मौजूद हैं जो इन्हें ठीक करने का दावा करते हैं। आप चाहे तो अपने चिकित्सक की सलाह के बाद इनका भी प्रयोग आजमा सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़े : अपनी थाली में शामिल करें चटनी, पापड़ और रायता, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी पाएं ढेर सारे लाभ

अक्षांश कुलश्रेष्ठ

सेहत, तंदुरुस्ती और सौंदर्य के लिए कुछ नई जानकारियों की खोज में ...और पढ़ें

अगला लेख