लॉग इन

कश्मीर में शिवरात्रि के प्रसाद में शामिल किए जाते हैं भिगोए हुए अखरोट, क्या आप जानते हैं इसके फायदे?

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसाद में पानी में भिगोये हुए अखरोट चढ़ाये और खाये जाते हैं। क्विक एनर्जी देने वाला अखरोट हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है। जानते हैं पानी में भिगोये हुए अखरोट खाने के फायदे।
अखरोट हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण क्विक एनर्जी देते हैं। पानी में भिगोये हुए अखरोट के गुण कई गुना बढ़ जाते हैं।चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Updated: 7 Mar 2024, 12:56 pm IST
ऐप खोलें

मन की शांति और स्वस्थ शरीर के लिए हम हर वर्ष महाशिवरात्रि त्यौहार मनाते हैं। इस अवसर पर हम उपवास भी रखते हैं, ताकि मन और तन दोनों टॉक्सिन फ्री हो सके। उपवास रखने के दौरान हम पानी में भिगोये हुए अखरोट भी खाते हैं। पानी में भिगोये हुए अखरोट खाने के बहुत फायदे (soaked walnut benefits) हैं।

जम्मू और कश्मीर में भीगे हुए अखरोट को प्रसाद रूप में परिवार और दोस्तों के बीच बांटा जाता है। देश के अन्य कई हिस्सों में महाशिवरात्रि के अवसर पर किये जाने वाले उपवास में ड्राई फ्रूट्स खासकर भिगोये हुए अखरोट (soaked walnut benefits) खाये जाते हैं।

कब है महाशिवरात्रि 2024 (Mahashivratri 2024)?

शिव और पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि त्यौहार 8 मार्च, शुक्रवार को पूरे भारत में मनाया जाएगा। कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

क्यों प्रसाद में चढ़ाये जाते हैं पानी में भिगोये हुए अखरोट (soaked walnut)

महाशिवरात्रि के अवसर पर तन और मन को शुद्ध करने के लिए उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान नारियल पानी, सादा पानी और फलाहार भी लिए जाते हैं। उपवास के दौरान सूखे मेवों का सेवन भी किया जाता है। दरअसल, जब हम फास्ट रखते हैं, तो रोजाना की तरह अनाज नहीं खाने से लो फील करते हैं। कार्ब की कमी हमें एनर्जेटिक नहीं महसूस कराती है। ड्राई फ्रूट्स खासकर अखरोट हमें निरंतर ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह हमें भरा हुआ महसूस कराने में भी मदद करते हैं।अखरोट हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण क्विक एनर्जी देते हैं। पानी में भिगोये हुए अखरोट के गुण कई गुना (soaked walnut benefits) बढ़ जाते हैं।

यहां हैं पानी में भिगोये अखरोट के फायदे (soaked walnut 6 benefits)

न्यूट्रिशन जर्नल के अनुसार, ब्रेन साइज़ वाला अखरोट मुख्य रूप से याददाश्त और मानसिक प्रदर्शन में सुधार के लिए जाना जाता है। यह फाइबर, विटामिन, कार्ब्स, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। यदि इसे पानी में भिगोकर खाया जाये, तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। इसे रात भर भिगोकर रखें और फिर सुबह खाएं। 2-4 अखरोट के टुकड़ों को रात भर के लिए एक कप पानी में भिगो कर उन्हें अगली सुबह (soaked walnut benefits) लिया जा सकता है।

1. नींद में सुधार लाता है (soaked walnut for sound sleep)

न्यूट्रिशन जर्नल के अनुसार, अखरोट खाने से अच्छी नींद आती है, क्योंकि इसमें मेलाटोनिन रसायन होता है। अगर सुबह और सोने से ठीक पहले भीगे हुए अखरोट का सेवन करती हैं, तो बेहतर नींद आ सकती है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर कश्मीर में पानी में भीगे हुए अखरोट को प्रसाद के रूप में परिवार और दोस्तों के बीच बांटा जाता है। चित्र : गाय फ्रॉम वैली इंस्टाग्राम

2. वजन मेंटेन करने में मदद (soaked walnut helps in weight control)

न्यूट्रिएंट्स जर्नल के अनुसार, जब आपको भूख लगे, तो जंक फूड की जगह पर 2 -4 अखरोट खा लें। भीगे हुए अखरोट खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इससे भूख कम हो जाती है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है (soaked walnut increase immunity)

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। स्वस्थ और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारियों के प्रति संवेदनशीलता कम करती है। दूध के साथ पानी में भिगोये हुए अखरोट का सेवन किया जा सकता है।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर (antioxidants of soaked walnut)

पानी में भिगोये हुए अखरोट में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि होती है। विटामिन ई, मेलाटोनिन, और पॉलीफेनोल्स जैसे प्लांट केमिकल एंटीऑक्सिडेंट के स्रोत हैं। एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में मदद कर सकते हैं। अखरोट हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है, जो दिन भर के लिए आवश्यक ऊर्जा दे सकता है।

5. सूजन को कम करता है (soaked walnut lower inflammation)

कई पुरानी बीमारियां सूजन से शुरू होती हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण हो सकती हैं। अखरोट में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स सूजन और ऑक्सीडेटिव क्षति के खिलाफ लड़ाई में सहायता कर सकते हैं। पॉलीफेनोल्स का एक सबक्लास एलागिटैनिन्स विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिल (soaked walnut benefits) सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
अखरोट से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

6. कोलेस्ट्रॉल कम करता है (soaked walnut lower cholesterol level)

हृदय रोग का जोखिम लंबे समय से खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल से जुड़ा हुआ है। हार्वर्ड हेल्थ के शोध निष्कर्ष बताते हैं कि नियमित रूप से अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम (soaked walnut benefits) होता है।

यह भी पढ़ें :- महाशिवरात्रि के उपवास में ले सकते हैं इन 3 स्वादिष्ट और हेल्दी फलाहारी कटलेट का आनंद

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख