पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

ये 8 आयुर्वेदिक हर्ब्स और स्पाइसेज़ कर सकते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल, जानिए ये कैसे काम करते हैं

कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई होने पर दिल से संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इसे नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। ये 8 आयुर्वेदिक हर्ब और स्पाइसेज़ कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
Published On: 10 Dec 2023, 12:30 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
त्रिफला, नागर मोठ और मंजिष्ठा की मदद से शरीर में जमा चर्बी को बर्न किया जा सकता है। चित्र : शटर स्टॉक

इन दिनों दिल का दौरा पड़ने और दिल से जुडी बीमारियों के मामलों में अत्यधिक वृद्धि देखी जा रही है। पहले उम्र बढ़ने पर ये समस्याएं सामने आती थीं। आजकल 30 या 40 के बीच के बीच भी लोगों को स्ट्रोक हो रहा है। स्ट्रोक का एक मुख्य कारण हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल है। इस तरह की समस्याएं हमारे आहार और जीवनशैली के कारण सामने आ रही हैं। आयुर्वेद की मदद से इसे रोका और प्रबंधित (ayurvedic herb and spices for high cholesterol level) किया जा सकता है।

क्या है हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)?

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। यह हृदय संबंधी समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील बना देता है। इसके कारण हार्ट का कामकाज प्रभावित होता है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा पदार्थ है, जो शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं, विटामिन डी और हार्मोन के निर्माण के लिए जरूरी होता है। यह यदि ब्लड वेसल्स में जमा होने लगता है, तो आर्टरी को अवरुद्ध कर सकता है। इसके कारण हृदय पर्याप्त मात्रा में रक्त पंप नहीं कर पाता है और दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।ब्लड टेस्ट के माध्यम से कोलेस्ट्रॉल लेवल की सीमा का पता चलता है।

क्या कहता है आयुर्वेद 

आयुर्वेद के अनुसार, यह कफ और वात दोष में असंतुलन के कारण होता है। संबंधित दोष को संतुलित करने पर इस समस्या से बचाव किया जा सकता है। कई आयुर्वेदिक हर्ब और स्पाइसेज़ शरीर को डीटोक्सीफाय कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज कर सकते हैं।

ये 8 आयुर्वेदिक हर्ब और स्पाइसेज़ कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं (ayurvedic herb and spices for cholesterol level)

1 अर्जुन की छाल (Arjuna Bark for High Cholesterol)

यह हृदय के लिए सबसे अच्छी तरह काम करता है। इसकी छाल का चूर्ण दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। अर्जुन छाल की वटी भी नियमित रूप से लेने पर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

2 गुग्गुल (Guggul to control Cholesterol Level)

यह ट्राइग्लिसराइड लेवल और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। गुग्गुल का रोजाना मध्यम मात्रा में सेवन इसमें मदद कर सकते हैं।

3 अलसी (Flax Seeds for High Cholesterol Level)

अलसी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम (Flax seeds to control triglycerides) करने में मदद करते हैं। यह आर्टरी में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू करता है। अलसी पाउडर को गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर पीने से लाभ मिल सकता है।

अलसी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद करते हैं। चित्र शटरस्टॉक।

4 आंवला (Gooseberry or Amla for High Cholesterol Level)

विटामिन सी के सबसे शक्तिशाली स्रोतों में से एक है आंवला। यह हृदय रोगों से बचाव करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। कच्चा आंवला के अलावा जूस या कैंडी के रूप में इसका प्रतिदिन सेवन किया जा सकता है।

5 ग्रीन टी (Green Tea)

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड प्यूरीफाई करने में मदद कर सकती है। ग्रीन टी के नियमित सेवन से ब्लड में मौजूद बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।

6 अदरक (Ginger to control High cholesterol Level)

अदरक का सेवन हर्बल चाय के रूप में किया जा सकता है। यह सूखा भी चबाया जा सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने और बैलेंस बनाने में भी मदद कर सकता है।

7 मेथी (Fenugreek to control High cholesterol Level)

मेथी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-डायबिटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं।

मेथी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। चित्र अडोबी स्टॉक

8 जीरा (Cumin seeds)

शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं । इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के पुनर्अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें :- Oversleeping : ज्यादा सोना आपके दिल-दिमाग को कर सकता है बर्बाद, एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके 6 स्वास्थ्य जोखिम

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख