लॉग इन

गाजर के हलवे से लेकर गुनगुनी धूप तक, ‘सर्दियों’ के बारे में ये 9 बातें वाकई दिल को छू लेने वाली हैं!

कोहरे वाली सुबह, मखमली रजाई, ठंडी हवा और हॉट चॉकलेट- ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो सर्दियों के बारे में खास हैं। है ना?
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन बनाएं रखने के लिए फॉलो करें शहनाज हुसैन की यें टिप्स ! चित्र: शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 4 Jan 2022, 19:00 pm IST
ऐप खोलें

सर्दी साल का सबसे खूबसूरत समय होता है। छोटे दिन और लंबी रातें, ठंडी हवा और शांत मौसम वे सभी चीजें हैं जिनका लोग सर्दियों के दौरान आनंद लेते हैं। कंबल के नीचे झपकी लेना और एक गर्म कप चाय, कॉफी या हॉट चॉकलेट की गर्माहट!

तो यदि आपको सर्दियां पसंद हैं, तो संभावना है कि जब तक आप इस लेख को पढ़ेंगे तब तक आप मुस्कुराने लगेंगे। जहां बहुत सारे लोग इस मौसम में अपने मन में छाई उदासी के बारे में बात करते हैं, वहीं हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जो हमें सर्दियों के बारे में पसंद हैं। शायद आप सहमत होंगे!

सर्दियों के बारे में ऐसी चीजें जो हम भारतीयों को पसंद हैं:

1. गाजर का हलवा

सर्दियों का क्या मतलब यदि आपने कम से कम एक कटोरी गाजर का हलवा नहीं खाया है? भारतीय मिठाइयों का एक अभिन्न अंग गाजर का हलवा, मुख्य रूप से सर्दियों में तैयार किया जाता है क्योंकि गाजर सर्दियों की सब्जी है। वास्तव में, हम में से अधिकांश लोगों के घर में सर्दियों में गाजर का हलवा बनता है। गाजर कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो सर्दियों के दौरान आपके पाचन, आंखों के स्वास्थ्य और यहां तक ​​कि प्रतिरक्षा के लिए भी अच्छे होती है। तो इसका मज़ा लें!

गुड़ से बना गाजर का हलवा खाएं। चित्र : शटरस्टॉक

2. बर्फबारी

बर्फबारी कितनी सुंदर लगती है! यदि आप जहां रहते हैं वहां बर्फबारी नहीं होती, तो आप इसका आनंद लेने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आप वास्तव में स्कीइंग, स्नोबॉल फेंकना या स्नोमैन बनाने जैसी छोटी खुशियों का आनंद ले सकते हैं! ताजा बर्फ के बारे में कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक है। आप इसे तभी जान पाएंगे जब आपने इसका अनुभव किया होगा।

3. उत्सव (Festivities)

हैलो, यह शादियों का मौसम है! और क्रिसमस, नए साल और लोहड़ी और वेलेंटाइन डे का भी मौसम है। सर्दी परिवार और अपने प्रियजनों के साथ इकट्ठा होने का सही समय है, और इसके बिना जीवन क्या है।

4. चाय (Tea)

गर्म चाय और ठंडी सर्दी का मज़ा ही कुछ और है। सर्दियों के दिन एक कप गर्मागर्म चाय से ज्यादा सुकून देने वाला कुछ नहीं है। बाहर ठंडी हवाएं चल रही हैं और सूरज लुका-छिपी खेल रहा है। ऐसे में केवल एक कप चाय ही शरीर में गर्मी लाती है। चाय के स्वस्थ वर्जन जैसे नींबू और काली मिर्च की चाय, अश्वगंधा की चाय, दालचीनी और तुलसी की चाय, और अदरक और पुदीने की चाय पीने की कोशिश करें।

सर्दियों में पिएं अदरक वाली चाय। चित्र: शटरस्टॉक

5. गर्म कपड़े (Woolen Clothes)

विंटर फैशन गर्मियों की तुलना में बहुत अधिक विविधता प्रदान करता है। यह आरामदायक स्कार्फ, बड़े कोट और जैकेट, जूते, जुराबें और चप्पलें फ्लॉन्ट करने का मौसम है। इसके अलावा, यह मौसम आपके फैशन को दोगुना कर देता है।

6. शेविंग की चिंता न करें

गर्मी या सर्दी शेविंग करना आप पर निर्भर करता है। शरीर पर बाल आते हैं चाहे कोई भी मौसम हो। चुनाव आपको करना है कि कब शेव करना है। और सर्दियों के दौरान, आप नियमित रूप से शेविंग करने से बच सकती हैं – यदि आपको बालों से कोई आपत्ति नहीं है – क्योंकि आप पूरी बाजू के कपड़े पहनती हैं! इसके अलावा, उन सभी से पूछें जो वैक्स करवाती हैं, वे आपको बताएंगी की सर्दियों में कितना दर्द होता है।

7. कडलिंग (Cuddling) 

गले लगना किसे पसंद नहीं है? जब सर्दी दस्तक दे रही हो तो सभी को एक अच्छे दोस्त की जरूरत होती है। आप उन वीकेंड की सुबह अपने प्रियजनों के करीब बिता सकते हैं! सर्दियों में कडल करना सभी को पसंद होता है।

सरसों दा साग बहुत पौष्टिक होता है। चित्र : शटरस्टॉक

8. मक्के की रोटी और सरसों का साग

पंजाब के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक, सरसों दा साग सभी उम्र के लोगों द्वारा खाया और पसंद किया जाता है। और यहां तक ​​कि अगर आप इसे प्यार नहीं करते हैं, तो जैसे ही सर्दी शुरू हो जाती है, आपको इसे आजमाना चाहिए! ऐसा इसलिए, क्योंकि सरसों के पत्ते आपके चयापचय में सुधार कर सकते हैं और पोषक तत्वों का पावरहाउस बन सकते हैं। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? जाइए और आनंद लेजिए।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

9. सनबाथ (Sunbath)

सर्दियों की गुनगुनी धूप स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। यह न केवल हमारे शरीर को बल्कि हमारे मन, हृदय और आत्मा को भी शांत करती है। वास्तव में, ऐसे कई स्वास्थ्य लाभ हैं जिन्हें आप सीधे धूप में बैठकर पा सकते हैं। लेकिन निश्चित रूप से, यूवी किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाना न भूलें!

तो इन सर्दियों का मुस्कुराते हुए आनंद लें!

यह भी पढ़ें : जानिए कैसे रहेंगे आपकी सेहत के सितारे। 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख