लॉग इन

लेटेक्स से एलर्जी है? हम बता रहे हैं 4 लेटेक्स मुक्त कंडोम जिनका प्रयोग आप कर सकती हैं

अगर आपको लेटेक्स से एलर्जी है और आप विकल्प तलाश रहीं हैं तो यह 4 लेटेक्स मुक्त कंडोम आपके लिए ही हैं।
कंडोम का इस्तेमाल करने से पहले जान ले ये बातें। चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 13:48 pm IST
ऐप खोलें

अनचाही प्रेगनेंसी से बचना हो या सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन से खुद को सुरक्षित रखना हो, कंडोम प्रोटेक्शन का सबसे कारगर उपाय है। लेकिन अधिकांश कंडोम लेटेक्स से बनते हैं, जिनसे एलर्जी बहुत आम है। लेटेक्स से एलर्जी होने पर आपको प्राइवेट पार्ट में खुजली से लेकर सूजन तक कोई भी समस्या हो सकती है।

अगर आपको लेटेक्स से एलर्जी है तो लेटेक्स फ्री कंडोम का इस्तेमाल आपके लिए ठीक रहेगा।
यहां है ऐसे चार विकल्प जिनका आप इस्तेमाल कर सकती हैं:

1. फीमेल कंडोम

महिलाओं के लिए आने वाले कंडोम में लेटेक्स नहीं होता। यह असल में पॉली यूरेथेन से बने होते है और 95 प्रतिशत सुरक्षा देते हैं। हालांकि पुरुषों के कंडोम 98 प्रतिशत सुरक्षित होते हैं, लेकिन लेटेक्स रहित विकल्प के लिए यह अच्छे हैं।

फीमेल कंडोम आपके लिए बेहतर विकल्‍प हो सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. पॉलीआईसोप्रेन कंडोम

यह कंडोम एक तरह की सिंथेटिक रबर से बने होते हैं जिनमें लेटेक्स का प्रोटीन नहीं होता। यह कंडोम प्रेगनेंसी और STD से सुरक्षा के लिए लेटेक्स कंडोम जितने ही असरदार होते हैं। यही नहीं, यह ज्यादा लचीले और स्ट्रेचेबल होते हैं और शरीर की गर्मी को ट्रांसफर करते हैं।

3. पॉली यूरेथेन कंडोम

लेटेक्स कंडोम का एक बेहतरीन विकल्प हैं पॉली यूरेथेन कंडोम। यह बहुत पतली प्लास्टिक के बने होते हैं जिससे शरीर की गर्मी को ट्रांसफर करने में सक्षम हैं। सुरक्षा के नजरिए से यह लेटेक्स कंडोम जितना ही कारगर होता है। हालांकि यह थोड़े महंगे होते हैं और सेक्स के दौरान फटने की सम्भावना होती है।

हालांकि इनके सेक्‍स के दौरान फटने की संभावना रहती है पर ये आपको एलर्जी से बचाकर रखती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. लैम्बस्किन कंडोम

यह सुनने में कितना भी अजीब लगे, पर असल में यह पूरी तरह प्राकृतिक होते हैं। यह कंडोम प्रेगनेंसी रोकने के लिए कारगर है, लेकिन STD से सुरक्षा नहीं देते। यही कारण है कि इनका इस्तेमाल बहुत कम होता है। अगर आप और आपके पार्टनर STD टेस्टेड हैं तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

बस ध्यान रखें कि कंडोम के डिब्बे पर लिखे इंस्ट्रक्शन को जरूर पढ़ें। कोई भी कंडोम आपको प्रेगनेंसी और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन से सौ प्रतिशत सुरक्षा नहीं देता।

यह भी पढ़ें – हर 10 में से 8 महिलाएं जूझ रहीं हैं वेजाइनल ड्रायनेस से, जानिए इसका कारण और बचाव के उपाय 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख