लॉग इन

Acne in Winter : क्या इस मौसम में ज्यादा होने लगे हैं एक्ने? तो ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे इनसे छुटकारा

जाड़े के दिनों में स्किन ड्राई हो जाती है। नमी के लिए हम तरह-तरह की क्रीम चेहरे पर लगा लेते हैं। नतीजा एक्ने के रूप में हमारे सामने आता है। कुछ घरेलू उपचार अपनाकर एक्ने को ठीक किया जा सकता है।
जाड़े में होने वाले एक्ने को घरेलू उपाय दूर कर सकते हैं। चित्र-अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 22 Dec 2023, 09:30 am IST
मेडिकली रिव्यूड
ऐप खोलें

जाड़े के दिनों में एक्ने और पिम्पल की समस्या सबसे अधिक होती है। क्या मुंहासे को हमेशा छिपाने का प्रयास करती रहती हैं? मुंहासे स्किन की क्लीन्लीनेस को बिगाड़ देते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि आहार, जीवनशैली और तनाव इन समस्याओं का कारण बनते हैं। आप इन सभी चीज़ों पर ध्यान देने की कोशिश करें। साथ ही कुछ घरेलू उपचार अपनाने की भी कोशिश करें। ये एक्ने और पिम्पल को दूर करने में मदद (home remedies for acne) कर सकते हैं।

क्यों सर्दियों में बढ़ जाते हैं एक्ने (causes of Acne)

जाड़े के दिनों में स्किन को नमी युक्त बनाने के लिए हम तरह-तरह की क्रीम चेहरे पर लगा लेते हैं। लेकिन चेहरे की सफाई अच्छी तरह नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा, यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो एक्ने होने की संभावना बहुत अधिक होती है।

एक बार जब अतिरिक्त सीबम जमा हो जाता है, तो यह पोर को बंद कर देता है। बंद रोमछिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे त्वचा पर मुंहासे दिखाई देने लगते हैं। डेड स्किन या गंदगी भी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के कारण बनते हैं।

इसके अलावा, हार्मोनल असंतुलन, खानपान में गड़बड़ी, तनाव और जीन भी इसके कारण बन सकते हैं। यदि आपके माता-पिता को मुहांसे थे, तो संभावना है कि आपको भी मुंहासे हो सकते हैं।

एक्ने को ये 5 घरेलू उपाय दूर कर सकते हैं (try these 5 home remedies to cure acne in winter)

1. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar for Acne)

एप्पल साइडर विनेगर कई बीमारियों को दूर करता है। इसके कार्बनिक एसिड बैक्टीरिया, कीटाणुओं और तेल से लड़ते हैं। लैक्टिक और स्यूसिनिक एसिड सूजन को खत्म करते हैं और एक्ने के निशान हटाने में मदद करते हैं।
एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को तीन चम्मच पानी के साथ मिलाएं। इसे प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। इस उपचार को ज़्यादा प्रयोग न करें।

एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद  लैक्टिक और स्यूसिनिक एसिड सूजन को खत्म करते हैं और एक्ने के निशान हटाने में मदद करते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

2. टी ट्री आयल (Tea Tree Oil for Acne)

टी ट्री ऑयल विशेष रूप से एक्ने के निशान के लिए उपयोगी हैं। यह बेंज़ोयल पेरोक्साइड जितना प्रभावी है। यह एंटीसेप्टिक, सूजन-रोधी और एंटी बैक्टीरियल गुणों वाला होता है। यह त्वचा के संक्रमण, खुजली और रेडनेस को तुरंत शांत करता है। एक स्पून टी ट्री आयल को 7-8 स्पून पानी के साथ मिला लें। इसे कॉटन बॉल से चेहरे पर थपथपाएं।

3. शहद और हल्दी (Honey and Turmeric for Acne)

शहद और हल्दी खराब गले से लेकर चेहरे पर मुंहासे तक सब कुछ ठीक (home remedies for acne) करता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल शक्तियों का संयोजन घर पर मुंहासों से तेजी से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन समाधान है।
एक चम्मच शहद में आधा चम्मच हल्दी मिक्स करें। इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें।

4. ग्रीन टी (Green Tea for Acne)

एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और टैनिन से भरपूर ग्रीन टी स्किन के लिए फायदेमंद है। यह एक्ने को ठीक करने का सबसे अच्छा उपचार है। यह स्वाभाविक रूप से एक्ने और पिम्पल पैदा करने वाले ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल को कम करता है। यह सीबम उत्पादन, सूजन को कम करने और एक्ने के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

एक कप ग्रीन टी तैयार करें। मुंहासों और मुंहासों के दाग के इलाज के लिए ठंडा होने पर इसे लगाने के लिए स्प्रिटजर या कॉटन बॉल का उपयोग करें।

एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और टैनिन से भरपूर ग्रीन टी स्किन के लिए फायदेमंद है। चित्र : एडोबी स्टॉक

5 पपीता (Papaya for Acne)

पपीता बायोलॉजिकल प्रोडक्ट है। यह पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है। पपीते में कई ऐसे गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को रोकते हैं। उनका इलाज करते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट विटामिन ए और विटामिन सी होते हैं, जो सेल टर्नओवर को तेज करने में मदद करते हैं। यह स्किन डैमेज से बचाव करने में मदद (home remedies for acne) कर सकते हैं। पपीता एक्सफ़ोलीएटर भी है, जो डेड स्किन को हटा देता है। पपीते को हाथों से मसल लें। इसे अपनी त्वचा पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह भी पढ़ें :- गर्म पानी का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए हो सकता है खतरनाक, विशेषज्ञ बता रहे हैं नुकसान

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख