लॉग इन

किसी संकोची या शर्मीले व्यक्ति को डेट कर रहीं हैं, तो ये रिलेशनशिप टिप्स हैं आपके लिए

डेटिंग आपको नए लोगों से मिलने और उन्हें जानने का एक जरिया बन चुकी है। मगर कुछ लोग इतने इंट्रोवर्ट होते हैं कि वे अपने बारे में बात ही नहीं कर पाते। अगर आप किसी इंट्राेवर्ट व्यक्ति को डेट कर रहीं हैं, तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होगी।
इंट्रोवर्ट लोग अक्सर सामाजिक गतिविधियों से दूर हो जाते हैं और शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं। चित्र अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 14 Jan 2024, 15:57 pm IST
ऐप खोलें

इंट्रोवर्ट व्यक्ति अमूमन बहुत शर्मीले और संकोची होते हैं। वह आपकी भावनाओं को कुछ हद तक निराश कर सकते हैं। पर इससे आप रिश्ते के बारे में उनकी ईमानदारी और अपेक्षा का अंदाजा नहीं लगा सकते। बल्कि इसके लिए आपको ज्यादा धैर्य और मेहनत की जरूरत होगी। इंट्रोवर्ट लोगों के साथ बात कैसे करें और इंट्रोवर्ट लोग प्यार का इजहार कैसे करते हैं, यह सीखना आपके रिश्ते के लिए जरूरी हो सकता है। ताकि आप अपने रिश्ते को और मजबूती दे सकें।

इंट्रोवर्ट लोग अपनी चीजें बहुत असानी से नहीं बता पाते। जिससे सामने वाले को यह भी लग सकता है कि उनकी तरफ से कोई भी कोशिश नहीं की जा रही है। इससे रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है और आपके रिश्ते में संघर्ष बढ़ सकता है।

पहले समझिए क्या होती है इंट्रोवर्ट पर्सनैलिटी

एक इंट्रोवर्ट व्यक्ति का वर्णन ऐसे व्यक्ति के रूप में किया जाता है, जो अपने सोशल सर्कल के प्रति बेहद संकोची है। वह ज्यादा लोगों से मिलने में या बातें करने में थकान या ऊब महसूस कर सकता है। इंट्रोवर्ट लोग तब सबसे अधिक आरामदायक महसूस करते हैं जब वे अकेले होते हैं।

आपका इंट्रोवर्ट साथी अकेले समय बिताने की इच्छा व्यक्त करता है तो उन्हे वो समय दे। चित्र:अडोबी स्टॉक

इंट्रोवर्ट लोग अक्सर सामाजिक गतिविधियों से दूर हो जाते हैं और शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं। जबकि एक्सट्रोवर्ट लोग दूसरों के साथ बातचीत करके अच्छा और फ्रेश महसूस करते हैं। जब दो अलग प्रवृत्ति के लोग मिलते हैं, तो उन्हें कुछ स्तरों पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद कर रही हैं, जो इंट्रोवर्ट है, तो रिलेशनशिप एक्सपर्ट रुचि रूह के बताए ये कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

इंट्रोवर्ट लोगों को डेट करने के टिप्स (Tips to date with an introvert person)

1 उन्हें समय दीजिए

सबसे पहले, धैर्य रखें। एक इंट्रोवर्ट व्यक्ति निष्क्रिय या उदासीन भी लग सकता है क्योंकि उसे लोगों का आकलन करने और उनके साथ जुड़ने में कुछ समय लग सकता है। लेकिन अगर आप वास्तव में रुचि रखते हैं तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए और यदि आपका इंट्रोवर्ट साथी अकेले समय बिताने की इच्छा व्यक्त करता है तो उन्हे वो समय दे। कुछ इंट्रोवर्ट लोगों को रिचार्ज करने के लिए कुछ दिनों के ब्रेक की आवश्यकता हो सकती है।

2 इंट्रोवर्ट पार्टनर को अच्छा महसूस करवाएं

किसी इंट्रोवर्ट व्यक्ति के साथ डेटिंग करने के लिए पहली टिप ये है कि संगीत समारोहों या त्योहारों जैसे बड़े और शोर-शराबे वाले आयोजनों से दूर रहना है। इसके बजाय, कॉफ़ी शॉप या किताबों की दुकानों जैसी शांत जगह चुने। दबाव दूर करने और अपने इंट्रोवर्ट साथी को अच्छा फील कराने के लिए, शांत और आराम वाले स्थानों में गतिविधियों पर विचार करें, जैसे पार्क में घूमना या मूवी या संग्रहालय प्रदर्शनी देखना।

इसके अलावा, अपने दोस्तों को डेट पर बुलाने से बचें, क्योंकि इससे इंट्रोवर्ट व्यक्ति परेशान हो सकता है। यदि आप किसी ग्रुप एक्विटी या पार्टी में जाते हैं, तो चिंता न करें यदि आपका साथी चुपचाप बैठकर देखता है तो। क्योंकि उनका या बर्ताव होता है।

यदि आप स्वयं इंट्रोवर्ट हैं, तो किसी इंट्रोवर्ट साथी के साथ रिश्ता बनाना सबसे आसान है। चित्र शटरस्टॉक।

3 उनकी जगह खुद को रखें

यदि आप स्वयं इंट्रोवर्ट हैं, तो किसी इंट्रोवर्ट साथी के साथ रिश्ता बनाना सबसे आसान है। इंट्रोवर्ट लोग इंट्रोवर्ट लोगों के साथ रहना पसंद कर सकते हैं क्योंकि दोनों लोग किसी ऐसे व्यक्ति के साथ अधिक सहज महसूस करते हैं, जो उनकी प्राथमिकताओं को साझा करता है।

इंट्रोवर्ट जोड़ियों के साथ ये परेशानी हो सकती है कि उनके रिश्ते में एक समय के बाद बोरियत महसूस होने लगती है। क्योंकि दोनों में से कोई भी रिश्ते में जीवंतता बनाए रखने के लिए कोई पहल नहीं करता। इस स्थिति से बचने के लिए आपस में मिल बैठकर वकेशन, ट्रिप या हैप्पी टाइम प्लान करें।

ये भी पढ़े- मैं मातृसत्तात्मक समाज से हूं और मुझे अपना घर संभालना था, मिलिए मास्टरशेफ रनरअप नाम्बी जेसिका मारक से

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख