लॉग इन

कन्या राशि के जातक मेडिटेशन की मदद से खुद को मानसिक तौर पर रख सकते हैं स्वस्थ

मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से शांत और तनावमुक्त रहने में मदद कर सकती है। आपका मानसिक तनाव आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान कर सकता है।
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 5 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज के राशिफल के अनुसार आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा। अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ भोजन, नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास और शारीरिक जांच पड़ताल आवश्यक है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से आज राहत मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मुद्दों पर चिंतन करना बहुत जरूरी है। अधिक तनाव के कारण आपको कम नींद आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप मानसिक रूप से शांत रहने के लिए मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। 

सेहत के लिहाज से आज के दिन आप तरोताजा महसूस कर सकती हैं। जिम ज्वॉइन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी, और आप शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगी। दूसरी ओर, चीनी के आदी लोगों को अपनी सेहत के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी-कभी आप बुखार और सिरदर्द से परेशान रह सकती हैं।

आज आपको अपने दिमाग को आराम देना चाहिए, क्योंकि यह आपके उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है। बेमतलब के मुद्दों पर अधिक ध्यान देना आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आपके लिए काम के बीच से समय निकालकर अपने शरीर को आराम देना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें – बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स, उनकी सुबह को दें एक हेल्दी शुरुआत

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख