लॉग इन

रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग फ्रूट है कीवी, इन 2 रेसिपीज के साथ लें इसकी गुडनेस का लाभ

ए, बी12, बी6, ई, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर कीवी ब्लड सर्कुलेशन, हड्डियों के स्वास्थ्य और दृष्टि सहित विभिन्न शारीरिक कार्यों में मदद करता है।
कीवी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।। चित्र : शटरस्टॉक
संध्या सिंह Published: 29 Apr 2024, 08:00 am IST
Preparation Time 20 mins
Cook Time 10 mins
Total Time 29 mins
Serves 02
ऐप खोलें

गर्मियों का तापमान अपने सबसे चरम स्तर तक पहुंचने के साथ, हमारे शरीर की ऊर्जा को फिर से पाने के लिए रसीले, खट्टे गर्मियों के फलों में कीवी एक बहुत अच्छा विकल्प है। गर्मी, पसीना और अपच जैसी विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के कारण कई लोगों को गर्मी का मौसम पसंद नहीं आता। लेकिन इस मौसम में कई ऐसे फल है जो आपको ताजगी देते है। ताज़गी देने वाले खरबूजे से लेकर स्वादिष्ट आम और खट्टी हरी कीवी तक, गर्मी के मौसम में ढेर सारे फल आते हैं जो न केवल स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि हमारे शरीर के लिए आवश्यक स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। तो चलिए कीवी से बनाते है आज कुछ रिफ्रेशिंग रेसिपी।

पहले जान लेते हैं कीवी खाने के फायदे

1 विटामिन और खनिजों से भरपूर

ए, बी12, बी6, ई, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर कीवी ब्लड सर्कुलेशन, हड्डियों के स्वास्थ्य और दृष्टि सहित विभिन्न शारीरिक कार्यों में मदद करता है।

2 पाचन में मदद करता है

कीवी में एक्टिनिडिन होता है, एक एंजाइम जो शरीर में प्रोटीन के पाचन को सुविधाजनक बनाता है और इरिटेशन बाउल सिंड्रोम वाले व्यक्तियों को राहत प्रदान कर सकता है।

कई तरह के फायदों से भरपूर इस फल में जूस, शेक्स और स्मूदीज़ के लिए खासतौर से प्रयोग किया जाता है।चित्र- अडोबी स्टॉक

3 विटामिन सी का समृद्ध स्रोत

जबकि संतरे और नींबू को अक्सर उनकी उच्च विटामिन सी सामग्री के लिए सराहा जाता है, कीवी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कीवी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है।

चलिए बनाते है कीवी की कुछ रेसिपी

1 कीवी चिया पुडिंग

पुडिंग बनाने के लिए आपको चाहिए

चिया सीड्स ⅔ कप
दूध 1 1/2 कप
एगेव सिरप 1 ¼ बड़ा चम्मच
वेनिला एक्सट्रैक्ट 1 चम्मच
छिली हुई 4 कीवी
ताजा ब्लूबेरी ½ कप
भुने हुए नारियल के टुकड़े 1 बड़ा चम्मच

ऐसे बनाएं कीवी चिया पुडिंग

एक कटोरे में चिया सीड्स, कोई भी दूध, सिरप और वेनिला एक्सट्रैक्ट को अच्छे से मिला लें।

छोटे-छोटे सर्विंग जार में बांट लें, ढक दें और कम से कम 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

आपके बीज ज्यादातर तरल सोख लें, उन्हें समय-समय पर हिलाते रहें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इस बीच, 3 कीवी को एक छोटे ब्लेंडर में डालें और एक चिकनी प्यूरी बनाएं। बची हुई कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

क्रीमी बेस के ऊपर कीवी प्यूरी, कटी हुई कीवी, ब्लूबेरी और टोस्टेड नारियल के टुकड़े डालकर अपने कीवी चिया पुडिंग को तैयार कर लें।

अपनी डाइट में शामिल करें कीवी। चित्र:शटरस्टॉक

2 कीवी का जैम

जैम बनाने के लिए आपको चाहिए

5 कीवी, छिली और मसली हुई

अनानास का रस ¾ कप

ताजा नींबू का रस 2 चम्मच

1सेब, बिना छिले और आधे कटे हुए

1 कप गुड़

ऐसे बनाएं कीवी का जैम

कीवी को छील लें। गूदे को मोटे तौर पर चार भागों में काट लें, फिर इन्हे और छोटा कर लें।

कीवी को एक मध्यम भारी सॉस पैन में रखें। गुड़, नींबू का रस और पानी छिड़कें और धीमी आंच पर रखें। गुड़ घुलने तक हिलाएं, फिर धीमी आंच पर पकाएं ।

पकने के बाद आप इसे आलू मैशर से मैश कर सकती है। इससे बीज निकालना आसान होगा।

जब ये तैयार हो जाए, तो आंच से उतार लें और इसे कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसे एक जार में पैक करके फ्रिज में रख सकते है।

ये भी पढ़े- Too much mangoes : हेल्दी हैं आम मगर ज्यादा खाने से उठाने पड़ सकते हैं ये 5 नुकसान

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख