scorecardresearch

बच्चों को ब्रेकफास्ट में खिलाएं स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स, उनकी सुबह को दें एक हेल्दी शुरुआत

बच्चों को कुछ भी न्यूट्रीशियस खिलाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि हर हेल्दी चीज़ टेस्टी नहीं होती है। मगर हम बता रहे हैं स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स की रेसिपी, जो हेल्दी हैं और टेस्टी भी।
Published On: 4 Mar 2022, 11:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
naashte mein khaen strawberry pancakes
जानिए हेल्दी स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स की रेसिपी. चित्र : शटरस्टॉक

पेनकेक्स सभी को पसंद होते हैं और जब इन्हें आपके पसंदीदा जूस के साथ जोड़ा जाता है तो यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट बन जाता है। सबसे अच्छी बात यह कि पैनकेक्स बच्चों को बहुत पसंद होते हैं और इन्हें कई चीजों के साथ बनाया जा सकता है।

बच्चों को स्ट्रॉबेरीज बहुत पसंद होती हैं और यह फायदेमंद भी हैं। इसलिए आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स की रेसिपी, जो बच्चों के ब्रेकफास्ट का एक अच्छा हेल्दी ट्विस्ट देगा। यह आसानी से बनने वाली रेसिपी है, जिसे साधारण सामग्री जैसे कि साबुत आटे, वेनिला एसेंस, दही, अंडे, स्ट्रॉबेरी, बेकिंग पाउडर, कैस्टर शुगर और शहद के साथ बनाया जा सकता है। आप इन पेनकेक्स को अपने दोस्तों और परिवार के साथ नाश्ते के रूप में भी परोस सकती हैं। यकीनन सभी को यह बहुत पसंद आएंगे!

तो देर किस बात की चलिये जानते हैं, स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स की रेसिपी

स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स बनाने के लिए आपको चाहिए

आटा 2 कप
स्ट्रॉबेरी 60 टुकड़े
अंडे 2
मक्खन 2 बड़े चम्मच
वनीला एसेंस 5 बूंद
बेकिंग पाउडर 2 चम्मच
शहद 4 बड़े चम्मच
दही 1 कप

अब जानिए स्ट्रॉबेरी पैनकेक्स बनाने की विधि

सबसे पहले एक बाउल में आधी स्ट्रॉबेरी को क्रश कर लें और बची हुई स्ट्रॉबेरी को आधा काट लें। कटी हुई स्ट्रॉबेरी को थ एक बाउल में डालें और ठंडा करें। एक दूसरे बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर डालें और मिलाएं। दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।

मिश्रण में कुटी हुई स्ट्रॉबेरी, वैनिला एसेंस, अंडे, शहद मिलाएं और एक चिकना घोल बनाने के लिए फेंटें। मध्यम आंच पर एक पैन रखें और उसमें मक्खन पिघलाएं।

मक्खन के पिघलने पर, एक कलछी की सहायता से एक पैनकेक के लिए 1/4वां घोल डालें। बैटर को समान रूप से फैलाएं। 2-3 मिनिट तक दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें।

इसी तरह अन्य सभी पैनकेक बना लें। सर्विंग प्लेट में पैनकेक्स रखें और स्ट्रॉबेरी से साथ गार्निश करें।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
bacchon ko khilaen strawberry pancakes
यह रेसिपी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। चित्र:शटरस्टॉक

चलिये जानते हैं आपके बच्चों के लिए कैसे फायदेमंद है स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरी कैसे फायदेमंद है यह जानने के लिए हमने मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम की क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट – उपासना शर्मा से बात की। उनसे जानिए इसके फायदे-

पोषक तत्वों से भरपूर है स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी मे विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें सोडियम, फैट, कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और ये लो कैलोरी फूड होता है. स्ट्रॉबेरी में मैग्नीज, विटामिन सी, पोटैशियम और विटामिन बी9 होता है।

इम्युनिटी बढ़ाए

इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) से पीड़ित लोगों के शरीर में रक्त संचरण में भी मदद करती है। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट और पौधों के यौगिकों में बहुत समृद्ध हैं, जिनके हृदय स्वास्थ्य और ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए लाभ हो सकते हैं।

पाचन तंत्र में सुधार करे

स्ट्रॉबेरी के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से निजात पा सकते है। इसके सेवन से लिवर और पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें : Red Vegetables benefits : आपको कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों से बचा सकती हैं लाल रंग की ये 7 सब्जियां

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख