लॉग इन

मसालेदार और तैलीय भोजन से मिथुन राशि के लोगों को हो सकती है पेट की समस्या

मसालेदार और तैलीय पदार्थो का सेवन आपको कई तरह की पेट की समस्याएं दे सकता है। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए इसे अनदेखा करना जरूरी है।
ये है मिथुन राशि का आज का प्यार राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 8 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

बुद्ध के आपके प्रथम भाव मे होने के कारण आज मिथुन राशि के जातको का  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी तरह की गंभीर बीमारी से परेशानी की बात नही है। अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। गलत खानपान के कारण आपका वजन बढ़ सकता है। आपके आगे पूरा महीना पड़ा है, इसे शानदार बनाना आपके लिए अनिवार्य है।

ए लोगों से मिलना, विचारों को शेयर करना, और कार्यों को टालने के बहाने न बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्राथमिकताओं की सूची बनाना अनिवार्य है। आज, वृद्धजनों के घुटने और टखने में समस्या उत्तपन्न हो सकती है। 

लंबे समय से शारीरिक रोगों से पीड़ित लोगों को स्व-दवा की प्रवृत्ति अपनाने की जरूरत है। किसी तरह की बीमारी के लक्षण नजर आते ही, आपको किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करने की आवश्यकता है। कार्य क्षमता से अधिक काम करने से परिणामस्वरूप आपके शरीर के अंगों और कार्यों के बिगड़ने की संभावना है। भले ही आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं मामूली हैं, लेकिन डॉक्टर से मिलकर जांच करवाना आवश्यक है, नहीं तो यही समस्याएं बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपको अपने आहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। ज्यादा मात्रा में फाइबर लेना आपके सेहत के लिए अच्छा रहेगा। 

अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को सम्मिलित करना सेहत के लिए उचित रहेगा। नियमित रूप से योग और मेडिटेशन का अभ्यास आपको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद कर सकता है। साथ ही स्वस्थ संतुलित भोजन आपको शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रखेगा। आप व्यायाम के प्रेमी हैं, परंतु कभी-कभी आलस के कारण आप इससे बचना चाहते हैं। ऐसा करना आपके लिए उचित नही है।

यह भी पढ़ें:  Monday Motivation: अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में शिल्पा बता रहीं हैं कॉम्बिनेशन आसन करने के फायदे

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख