लॉग इन

वृश्चिक राशि के जातक स्वस्थ सेहत के लिए जंक फूड से रहें दूर

जंक फूड का सेवन आपके सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह आपको पेट संबंधित समस्याओं से गंभीर रूप से ग्रसित कर सकता है।
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 28 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

लापरवाही के कारण वृश्चिक राशिफल पर मंगल की जगह प्लूटो का प्रभाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अपने खान-पान के ऊपर खास ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। 

ग्रहो की दशा के हिसाब से आज आप शारीरिक रूप से ज्यादा मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। यह आपको आंतरिक तनाव और दबाव से ग्रसित कर सकता है। पेट, एड़ी, पैर में परेशानी, जोड़ो में दर्द, अपच और सर दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं। अगर किसी गंभीर समस्या के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। अगर आपको कम नींद आती है तो आज रात जल्दी सोने की कोशिश करें। स्वस्थ शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए पोषक तत्व, योग और व्यायाम की मदद लेना उचित रहेगा। 

जंक फूड के लगातार सेवन से आप अपच की समस्या से ग्रषित रह सकते  हैं। आपको पेट की समस्या परेशान कर सकती है। आपको अधिक पोषक तत्वों के सेवन की आवश्यकता पड़ सकती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपको पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद कर सकती है। आपको सर दर्द और थकावट के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अपने काम को लेकर आप चिंतित और तनाव से ग्रषित रह सकते हैं।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानिए 30 की उम्र के बाद आपको अपनी डाइट में पपीता क्यों शामिल करना चाहिए

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख