ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त रहेंगी वृश्चिक राशि की महिलाएं
पेट के संवेदनशील होने और ब्लड प्रेशर से जुड़े मुद्दों के कारण स्वास्थ्य शारीरिक रूप से अस्थिर हो सकता है। दिन का दूसरा भाग में ज्यादा थकान होने के कारण आंखो के संवेदनशील होने की संभावना है। अपनी आखों को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। आई ड्रॉप और स्क्रीन से ब्रेक लेना मदद कर सकता है। आज ही अपनी शुगर क्रेविंग को नियंत्रित करने का प्रयास करें। साथ ही अत्यधिक भोजन की आदत न डाले।
आखिरी समय में मीटिंग में बदलाव और पिछले सप्ताह लिए गए फैसलों के कारण काम व्यस्त हो जाएगा। काम करते वक्त ज्यादा गंभीर रहे, विशेष तौर पर मीटिंग और जरूरी कार्यो के लिए। क्योंकि आपकी एक भी गलती उल्टा आप भर भारी पड़ सकती है। जैसा कि दूसरे लोग चाहते हैं। परिवार और दोस्तों पर अनावश्यक खर्च करने से बचे।
पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा और आपके किसी भाई-बहन को करियर से सम्बन्धित किसी सलाह की आवश्यकता हो सकती है। पार्टनर के साथ उनके भरोसे और इंसिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर अनबन हो सकती है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। सामाजिक जीवन स्थिर रहेगा। आपके पास दोस्तो के साथ प्लानिंग हो सकती है।अपने अनुसार प्राथमिकता निर्धारित करें। नहीं तो आपको मिलने वाले सभी आमंत्रणों में शामिल होने के लिए आप सक्षम नहीं हो पाएंगी। अगर आप सिंगल हैं, तब भी आप अतीत के किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से मदद महसूस कर सकती हैं। लोगों का मनोरंजन करके मन को शांत करने की कोशिश नही करें। नए लोगों के साथ जुड़ने के बजाय अपने आप को अतीत को भूलने के लिए खुद को एक मौका दें।
ऐक्टिविटी टिप – मंत्रोच्चार या ध्यान संगीत सुनने से मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – अधिक आभारी रहें
यह भी पढ़े – पार्लर के खर्चे से बचने के लिए आज ही ट्राई करें ये 4 स्टेप कॉफी फेशियल