लॉग इन

तुला राशि के लोगों को आज बासी और अस्वस्थ भोजन से बचने की है जरूरत

बासी भोजन के सेवन से आप अस्वस्थ हो सकते हैं। यह पेट दर्द, गैस, और पाचन की समस्याओं से आपको परेशान कर सकता है।
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 2 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

स्वास्थ्य राशिफल के हिसाब से आज का दिन आपके स्वास्थ्य के अनुकूल रहेगा। आप आज सुखी और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं। हालांकि दूसरे भाव में केतु और आठवें भाव में राहु का प्रभाव होने से खराब खाने की आदतों की बजह से आपको मामूली स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होने की बात नहीं है।

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार बासी खाने के सेवन से खुद को वंचित रखने की कोशिश करें क्योंकि यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित कर सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। विशेष रूप से दिन के मध्य में, क्योंकि इस समय आपके स्वास्थ्य में कई तरह के उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

ग्रहों और नक्षत्रों की दशा अनुकूल होने के कारण आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो सकता है। लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए इस महीने अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़े :कोख में भी हो सकता है ये मस्तिष्क संंबंधी विकार, जिसने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे की ली जान

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख