लॉग इन

कर्क राशि के लोगों को अपने भोजन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

मसालेदार और बासी भोजन का सेवन पेट दर्द के साथ अपच की समस्या उतपन्न कर सकता है। पोषक तत्वों का सेवन आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 27 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा, क्योंकि पेट की समस्याओं के कारण हुए मुंह के छाले आपको परेशानी में डाल सकते हैं। वहीं आप एंजायटी डिसऑर्डर के कारण चिंतित रहेंगे। मसालेदार और बासी भोजन से खुद को वंचित रखना सेहत के लिए उचित रहेगा। उबला हुआ खाना आपके पेट के लिए फायदेमंद होता है। चांदी के गिलास में पानी पीना आपके लिए उचित रहेगा।

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करना आपको वित्तीय रूप से भरी पड़ सकता है। अपने दिनचर्या को ठीक तरह से फॉलो न करने के कारण आपको बोरियत आलस और चिड़चिड़ापन हो सकता है। आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। एंजाइटी और थकान के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन आपको आंतरिक रूप से शांत रहने में मदद करेगा। 

गंभीर समस्या से खुद को वंचित रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना अनिवार्य है। जंग फूड को नजरअंदाज करके आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। बाहरी खाने को अनदेखा करना आपके स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। बाहरी खाने में अत्यधिक तेल और नमक होता है जिसके कारण आपके पेट में सूजन हो सकती है। आपको माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है। और अपने बच्चों को पोषक तत्वों के सेवन के लिए प्रेरित करना उनके स्वस्थ सेहत के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़े :बदलते मौसम में ट्राई कीजिए मेरी मम्मी की हेल्दी बादाम-केसर ठंडाई रेसिपी

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख