लॉग इन

ग्रीन गुडनेस सलाद की ये रेसिपी आपको देगी दिन की हेल्दी शुरूआत

सलाद एक ऐसा अनिवार्य पोषक आहार है, जिसे ज्यादातर लोग नजरंदाज कर देते हैं। पर यहां एक टेस्टी रेसिपी दी गई है, जो आपको इसे भूलने नहीं देगी।
सलाद हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Published: 27 Jan 2022, 11:00 am IST
ऐप खोलें

ताजी हरी सब्जियों से तैयार सलाद खाने में बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, जो आसानी से पच जाता है। इसे आप किसी भी तरह के भोजन के साथ उपयोग में ला सकते हैं। दैनिक आहार में सलाद शामिल करने से एक तरफ जहां भोजन का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी फायदेमंद होता है। सलाद का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। 

क्यों जरूरी है सलाद 

सर्दियों के दिनों में कई हर तरह की हरी सब्जियां और फल मौजूद होते हैं, जिससे हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है। महामारी के इस दौर में सलाद इम्यूनिटी बूस्ट करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। अगर आप भी अपने लिए हेल्दी सलाद तैयार करना चाहते हैं तो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा का इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो मददगार हो सकता है। इस ख़ास सलाद को उन्होंने ग्रीन गुडनेस सलाद का नाम दिया है। 

क्या है पूजा मखीजा की ग्रीन गुडनेस सलाद रेसिपी?

आज ही आप अपने आहार में ग्रीन गुडनेस सलाद को शामिल कर सकते हैं। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट, आसानी से पचने वाला और कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।  

सामग्री 

पत्ता गोभी- ½

खीरा- 1

हरे प्याज- 2 से 3 

सलाद बनाने का तरीका 

  1. गोभी, खीरा, हरे प्याज को काट लें। 
  2. अब इन्हें एक साथ एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें। 
  3. इसके बाद निम्नलिखित सामग्री में सलाद ड्रेसिंग एड करें। 
हरी सब्जियों से तैयार सलाद रेसिपी आपके दिन की हेल्‍दी शुरूआत होगी। चित्र: शटरस्‍टॉक

ड्रेसिंग के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें 

  1. पालक
  2. बादाम- 8-10 
  3. लहसुन- 4-5 
  4. प्याज-1 
  5. नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच 
  6. जैतून का तेल- 1 बड़ा चम्मच  
  7. सेब का सिरका- 1 बड़ा चम्मच 
  8. पौष्टिक खमीर- 1 बड़ा चम्मच 
  9. स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

ग्रीन गुडनेस सलाद खाने के फायदे  

  1. यह सलाद बहुत ही पौष्टिक और आसानी से तैयार हो जाता है। इसमें आयरन, विटामिन और मिनरल की मात्रा अधिक होती है। पालक आयरन का एक समृद्ध स्रोत है।
  2. यह सलाद वजन घटाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है।
  3. यह आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और खनिजों की सही मात्रा को पूरा करता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।

यह भी पढ़ें – ये 5 तरह की हर्बल चाय आपके मूड को लिफ्ट करने और स्ट्रेस रिलीज करने के लिए हैं सर्वश्रेष्ठ टॉनिक

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख