पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

उम्र के साथ बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल, तो जानिए आपको अंडे खाने चाहिए या नहीं

कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि उम्र बढ़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। आहार पर नियंत्रण रखकर इस पर कंट्रोल किया जा सकता है। आमतौर पर अंडे को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाने वाला माना जाता है। तब क्या अंडे खाना छोड़ देना चाहिए?
Updated On: 25 Apr 2024, 05:33 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं डालता है। चित्र : शटर स्टॉक

कोलेस्ट्रॉल वैक्स की तरह का फैट है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसका सही मात्रा में होना जरूरी है। मगर इसका अनहेल्दी लेवल हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल का कारण बन सकता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का जोखिम बढ़ता जाता है। अंडे को कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला माना जाता है। तब बढ़ती उम्र के लोगों को अंडा (egg in growing age) खाना चाहिए या नहीं? चलिए आज इसी उलझन को सुलझाते हैं।

क्या है उम्र और कोलेस्ट्रॉल लेवल का कनैक्शन (why does cholesterol level increase with age)

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ एनवायर्रमेंटल रिसर्च ऑफ़ पब्लिक हेल्थ के अध्ययन बताते हैं कि कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर यंग एडल्ट ऐज और मिडिल ऐज के दौरान उम्र के साथ बढ़ता है। यह बाद में जीवन में उम्र के साथ कम हो जाता है।

इसका श्रेय आहार, शारीरिक संरचना, दवा के उपयोग, शारीरिक गतिविधि और हार्मोन लेवल में बदलाव को दिया जा सकता है। कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल 20 से 65 वर्ष की आयु के साथ लगातार बढ़ता है। इसके बाद पुरुषों में यह थोड़ा कम हो जाता है और महिलाओं में स्थिर हो जाता है।

बुजुर्गों में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर असामान्य नहीं है। 65 से 74 वर्ष की आयु की 61% महिलाओं में कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 6.2 mmol/L (240 mg/dL) से अधिक होता है।

सीरम कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि (increase in serum cholesterol)

एलडीएलआर ( low density lipoprotein receptor) गतिविधि उम्र के साथ कम हो जाती है, जिससे एलडीएल (low density lipoprotein) बढ़ जाता है। क्योंकि कोशिकाओं द्वारा कम एलडीएल अवशोषित होता है। बढ़ती उम्र के साथ कोलेस्ट्रॉल के बाइल भी एसिड रूप में ट्रांसफॉर्म कम होने लगते हैं।

इससे उम्र के साथ सीरम कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि होने लगती है। सैचुरेटेड और ट्रांस फैट से भरपूर आहार एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कंसंट्रेशन को बढ़ा देते हैं। आंत में कुछ इंट्राल्यूमिनल स्थितियां, जैसे ट्रांजिट टाइम में वृद्धि या बाइल में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा एलडीएल को भी बढ़ा सकती है। दोनों कारक बुजुर्गों में मौजूद होते हैं।

एलडीएलआर गतिविधि उम्र के साथ कम हो जाती है, जिससे एलडीएल बढ़ जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्या है अंडे का पोषण मूल्य (Eggs Nutrition) 

अंडे की सफेदी और जर्दी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जर्दी में वसा में घुलनशील विटामिन होते हैं, जिनमें विटामिन ए, डी और ई के साथ-साथ आवश्यक ओमेगा -3 फैटी एसिड सहित वसा भी शामिल है, जबकि अधिकांश प्रोटीन अंडे की सफेदी में पाया जाता है। दो बड़े अंडों की एक सर्विंग में 11 ग्राम वसा होती है, जिसमें से लगभग 2/3 वसा असंतृप्त होती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन भी पाया जाता है।

कितना होना चाहिए कोलेस्ट्राॅल लेवल (Cholesterol Level) 

वयस्कों के लिए हेल्दी एलडीएल सीमा 100 मिलीग्राम/डीएल या उससे कम होना चाहिए। वयस्क पुरुषों के लिए हेल्दी एचडीएल सीमा 40 मिलीग्राम/डीएल और वयस्क महिलाओं के लिए 50 मिलीग्राम/डीएल होना चाहिए।

बढ़ती उम्र में अंडे खाएं या नहीं (eat egg or not)

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में ड्यूक क्लिनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक स्टडी के अनुसार, चिकन के अंडे प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उनकी जर्दी में स्वाभाविक रूप से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। अंडे में में मौजूद कोलेस्ट्रॉल उस तरह से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नहीं बढ़ाता है जैसे कुछ अन्य खाद्य पदार्थ। हाई ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थ ब्लड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देते हैं। जबकि अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल ब्लड कोलेस्ट्रॉल पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं डालता है।

मॉडरेशन में कर सकते हैं अंडे का सेवन (eat egg in moderation)

अंडे में सैचुरेटेड फैट कम होता है। यदि मॉडरेट रूप से अंडे का सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगा। प्रतिदिन एक अंडा खाया जाए, तो यह स्वस्थ व्यक्तियों में हृदय रोग का खतरा नहीं बढ़ाता। यह स्वस्थ आहार का हिस्सा हो सकता है।

अंडे में सैचुरेटेड फैट कम होता है। यदि मॉडरेट रूप से अंडे का सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होगा। चित्र : अडोबी स्टॉक

क्या अंडे की जर्दी खराब कोलेस्ट्रॉल है (egg yolk good cholesterol or bad cholesterol)?

यॉक या जर्दी सहित अंडे आम तौर पर पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। यदि वे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते भी हैं, तो यह आमतौर पर गुड कोलेस्ट्रॉल होता है। वे खराब कोलेस्ट्रॉल पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बढ़िया हो सकता है। यॉक सहित अंडे पौष्टिक होते हैं।

ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तब होते हैं, जब इन्हें बहुत अधिक मात्रा में खा लिया जाता है। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के अनुसार, यदि बहुत अधिक मात्रा में अंडे खाए जाएं, तो ये हार्ट डिजीज के कारण (egg in growing age) बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- Egg Benefits : वेट लॉस करना चाहती हैं, तो जानिए अंडे खाने का सही समय और सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख