लॉग इन

Osteoporosis : एक्सपर्ट बता रहे हैं ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी 5 भ्रांतियां और इनके बारे में सही तथ्य

हड्डियों की समस्या है ऑस्टियोपोरोसिस। इसके कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इस रोग से जुडी कई भ्रांतियां हैं। यहां बताये जा रहे 5 मिथ और उससे जुड़े फैक्ट बता रहे हैं एक्सपर्ट।
ऑस्टियोपोरोसिसये स्थिति आपके बोन डेंसिटी को प्रभावित करती है, जिससे की हड्डियां पतली और कमजोर होने लगती हैं। चित्र: शटरस्टॉक
Dr. Sinukumar Bhaskaran Updated: 19 Oct 2023, 19:22 pm IST
ऐप खोलें

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की शक्ति को कम कर देता है। हड्डियों की यह समस्या पूरी दुनिया के लोगों को होती है। यह बढ़ती उम्र के साथ स्वाभाविक रूप से होती है, लेकिन इसका कारण शरीर को पर्याप्त कैल्शियम न मिलना भी होता है। ऑस्टियोपोरोसिस से कई भ्रांतियां जुड़ी हुई हैं। ऑस्टियोपोरोसिस मंथ हर साल 20  अक्टूबर को मनाया जाता है। इस बार क्यों न हम उन भ्रांतियों (myths about osteoporosis) को दूर करें जो ऑस्टियोपोरोसिस की जटिलता को और बढ़ा देती हैं।

मिथ 1 : हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम जरूरी है 

फैक्ट  

ऑस्टियोपोरोसिस पर्याप्त कैल्शियम न मिलने के कारण होता है। कैल्शियम हड्डियों के लिए ज़रूरी होता है, लेकिन बहुत ज़्यादा मात्रा में कैल्शियम भी नुक़सानदायक होता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी, विटामिन के, मैग्नीशियम और स्ट्रोंशियम जैसे अन्य पोषक तत्वों की भी ज़रूरत होती है।

 मिथ 2 : बढ़ती उम्र के कारण होता है 

फैक्ट  

यह सही है कि ऑस्टियोपोरोसिस उम्र बढ़ने के साथ आम हो जाता है। पर कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो सकते हैं। इसमें उम्र और लैंगिकता की भूमिका है, पर जीवनशैली और आहार भी इस पर प्रभाव डालते हैं।

 मिथ  3:  हड्डियां ज़्यादा टूटती हैं

ऐसा ज़रूरी नहीं है। पतली हड्डियों वाले कई लोगों की हड्डी कभी नहीं टूटती है। इसके जोखिम का आकलन बोन डेंसिटी टेस्ट से किया जा सकता है।

 मिथ 4 : यह केवल महिलाओं को होता है

फैक्ट 

ऐसा नहीं है। ऑस्टियोपोरोसिस पुरुषों को भी हो सकता है। हालांकि महिलाओं को इसका जोखिम ज़्यादा होता है, क्योंकि उनकी हड्डियां आमतौर पर छोटी और पतली होती हैं। अगर पुरुषों में विटामिन डी की कमी है, तो उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस पुरुषों को भी हो सकता है।  चित्र: शटरस्टॉक

मिथ  5:  अन्य स्वास्थ्य समस्याओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता

फैक्ट

ऑस्टियोपोरोसिस का फिटनेस, मांसपेशियों की शक्ति और हृदय  स्वास्थ्य पर असर (myths about osteoporosis) पड़ता है। स्वस्थ जीवनशैली, सक्रिय रहने और धूम्रपान एवं शराब सेवन में संयम रखने से हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

यहां हैं ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज एवं रोकथाम के उपाय (Prevention and Treatment of Osteoporosis) 

1. संतुलित आहार (Balanced Diet for Bone Health) 

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए पोषक तत्व और विटामिन ज़रूरी होते हैं। कैल्शियम आवश्यक है, लेकिन इसका ज़्यादा मात्रा में सेवन नहीं (myths about osteoporosis) करें। विटामिन K, मैग्नीशियम और स्ट्रोंशियम पर्याप्त मात्रा में लें। याद रखें कि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।

2. नियमित व्यायाम करें (Daily Exercise to prevent Osteoporosis) 

स्वस्थ हड्डियों के लिए शारीरिक गतिविधि महत्वपूर्ण है। शारीरिक गतिविधि से न केवल मांसपेशियां, बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती हैं। ज़रूरी नहीं कि ज़्यादा कठिन व्यायाम किए जाएं। तेज वॉकिंग, गार्डनिंग और डांस भी इसके लिये पर्याप्त हैं।

3. बोन डेंसिटी टेस्ट (Bone Density Test) 

अगर अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता है या ज़्यादा जोखिम वाले समूह में हैं, तो डॉक्टर से बात करके बोन डेंसिटी टेस्ट कराएं। यह एक सरल और दर्द रहित परीक्षण होता है, जिससे हड्डियों के स्वास्थ्य के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिलती है।

4. दवाएं (Medications) 

कभी-कभी डॉक्टर हड्डियों को होने वाले नुक़सान को कम करने और हड्डियों की डेंसिटी में सुधार लाने के लिए दवा देते हैं। ये दवाइयां प्रभावशाली हो सकती हैं, पर इनके फ़ायदों और साइड-इफ़ेक्ट्स के बारे में डॉक्टर से पूछ लें

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5. स्वस्थ जीवनशैली (Healthy Lifestyle)

हड्डियों के स्वास्थ्य में जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह केवल ऑस्टियोपोरोसिस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए भी ज़रूरी है। इसलिए संतुलित आहार लें, चुस्त रहें एवं धूम्रपान और शराब के सेवन का त्याग कर दें। इससे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और इससे पीड़ित लोगों को स्वस्थ बनाने में काफी मदद मिलेगी

बेहतर बोन डेंसिटी के लिए स्वस्थ  जीवनशैली बहुत ज़रूरी है। चित्र शटरस्टॉक

अंत में 

बोन हेल्थ से जुड़े मिथ (myths about osteoporosis) को तोड़कर और इसके पीछे के तथ्यों को समझकर हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस केवल कैल्शियम की कमी या बढ़ती उम्र की समस्या नहीं है। यह समस्या महिला और पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़ी है।  सही ज्ञान और जीवनशैली की मदद से हड्डियों को मजबूत रखकर एक स्वस्थ व खुशहाल जिंदगी बितायी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :-वैज्ञानिकों ने किया फ़्लू-रेसिस्टेंट चिकन तैयार करने का दावा, चिकन के शाैकीनों को नहीं होगी बर्ड फ्लू से डरने की जरूरत

Dr. Sinukumar Bhaskaran

Consultant - Orthopaedics, Manipal Hospitals, Pune - Kharadi ...और पढ़ें

अगला लेख