लॉग इन

Yoga for spine : शरीर और मस्तिष्क दोनों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है रीढ़ की हड्डी, इन 5 एक्सरसाइज से बढ़ाएं इसकी ताकत

जो लाेग तनाव में होते हैं उनकी रीढ़ की हड्डी अकसर झुकी हुई रहती है। जबकि तनी हुई पीठ और सही पोश्चर कॉन्फिडेंस की निशानी है। इसलिए जरूरी है कि आप स्पाइन के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
यह आसान आपकी रीड़ की हड्डी को संतुलित कर सकता है। चित्र ; शटरस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 6 May 2023, 08:00 am IST
ऐप खोलें

रीढ़ की हड्डी शरीर की सबसे महत्वपूर्ण बोन है। इसके बावजूद हम इसके प्रति लापरवाह रहते हैं। रीढ़ की हड्डी आपके शरीर को आकार देने और ब्रेन को मैसेज पहुंचाने का काम करती है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को भी दर्शाती हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जो व्यक्ति तनाव में होता है, उसके कंधे झुके हुए और रीढ़ की हड्डी कर्व होती है। रीढ़ की सीधी हड्डी एक कॉन्फिडेंट, लविंग, काइंड और बुद्धिमान पर्सनालिटी को दर्शाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप इसका बहुत ध्यान रखें। यहां हम उन 5 एक्सरसाइज (Yoga for spine) के बारे में बता रहे हैं, जो बैक बोन की ताकत को बढ़ाने में मददगार हैं।

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है, यदि रीढ़ की सेहत पर ध्यान नहीं दिया जाए तो आप आप उम्र से ज्यादा बड़ी दिखाई देती हैं। इसलिए त्वचा, बाल एवं पेट की चर्बी से ध्यान हटाकर थोड़ा समय निकालें और अपनी रीढ़ की हड्डियों पर भी ध्यान दें।

योगा इंस्ट्रक्टर ग्रीशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्पाइन यानी कि रीढ़ की मजबूत हड्डियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण योगासन सुझाए हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासनों बारे में। साथ ही जानेंगे इन्हें करने का सही तरीका।

अपनी रीढ़ की हड्डी का रखें ख्याल। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं रीढ़ की हड्डी के लिए 5 प्रभावी योगासन (5 Yoga poses for spine)

1. शलभासन

शलभासन की मुद्रा में आने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। हाथों को आगे की ओर बिल्कुल सीधा रखें।

अब अपनी आगे की शरीर को छाती के पास से जमीन से ऊपर की ओर उठाएं।

फिर पैरों को भी एक के बाद एक कर सतह से थोड़ा उठा लें।

शुरुआत में इस मुद्रा में केवल 10 सेकंड तक बनी रहें फिर सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। उचित परिणाम के लिए इसे 5 से 6 बार जरूर दोहराएं।

2. बालासन

बालासन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

इस दौरान रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधी रखने का प्रयास करें।

अब सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

सांस छोड़ें और कमर के ऊपरी भाग को आगे की ओर झुकाएं। इस दौरान अपने सिर को सतह पर सटाएं।

दोनों हाथों को भी आगे की ओर झुकाएं।

इस मुद्रा में कुछ सेकंड तक बनी रहें। फिर धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।

इस एक्सरसाइज को कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं।

इसका अभ्यास आपकी रीढ़ की हड्डियों को देगा मजबूती। चित्र : शटरस्टॉक

3. हस्त उत्तानासन

योग मैट पर सीधे खड़ी ही जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।

ऊपरी शरीर और सिर के पीछे की तरफ हल्का सा कर्व बनाएं।

हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए शरीर को पीछे की ओर साथ में झुकाएं।

इस मुद्रा में लगभग 20 सेकंड तक बनी रहें और फिर सामान्य मुद्रा में वपास आ जाएं।

इसे 7-10 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें : Workout Mistakes: इन 5 गलतियों के कारण नहीं घट पाता ज्यादातर लोगों का वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं

4. कैट एंड काऊ

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

अपने दोनों हाथों को आगे की ओर फर्श पर रखें।

दोनों हाथों पर भार डालें और अपने कूल्हे को ऊपर की ओर उठायें।

इस दौरान पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाए।

इस मुद्रा में आगे के शरीर को सीधा रखें जैसे की बिल्ली के शरीर का आकार होता है।

अब आप एक लंबी सांस लें और अपने सिर को अंदर की ओर मोड़ें।

सिर को नीचे की ओर झुकाएं और मुंह की ठुड्डी को छाती से लगाने का प्रयास करें।

इसे कम से कम 10-20 बार जरूर दोहराएं।

नियमित रूप से इसका अभ्यास करें। चित्र : शटरस्टॉक

5. डॉउनवर्ड फेसिंस डॉग

डॉउनवर्ड फेसिंस डॉग पोज में जाने के सबसे पहले अपनी हथेलियों और घुटनों के बल टेबल टॉप स्थिति आ जाएं।

अब धीरे-धीरे हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं। अपनी कोहनी और घुटनों को सतह पर टिकाए रखें।

अपने हिप्स को उठाएं और देखें कि यह उल्टा “v” आकार बना रहा हो।

अब हाथों को नीचे जमीन की तरफ दबाएं और गर्दन को स्ट्रेच करें।

इसी मुद्रा में कुछ देर तक इस मुद्रा में बनी रहें और फिर घुटनों को जमीन पर रिलैक्स करते हुए सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

यह भी पढ़ें : बिजी लाइफस्टाइल बन रहा है ब्लोटिंग का कारण, तो इन 5 योगासनों से पाएं राहत

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख