डबलचिन से परेशान हैं? ये 5 एक्सरसाइज दे सकती हैं आपको परफेक्ट जॉलाइन
एक परफेक्ट जॉलाइन पाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं और यहां तक कि सर्जरी भी करवा लेते हैं। क्योंकि डबल चिन की समस्या से हर कोई परेशान है। डबल चिन आपके चेहरे को मोटा और बड़ा दिखाती है, जिससे आप अपनी उम्र से ज्यादा दिखने लगती हैं। इस समस्या से निजा पाने के लिए हम यहां कुछ आसान एक्सरसाइज आपको बता रहे हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो, एक अच्छी जॉलाइन आपके कॉन्फिडेंस लेवल को बूस्ट कर सकती है और इससे फेसकट अच्छा लगने लगता है। गलत खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण ये समस्या काफी लोगों में देखी जाती है।
आइये ऐसी कुछ एक्सरसाइज के बारे में आपको बताते हैं, जो आपको परफेक्ट जॉलाइन दे सकती है:
1. नेक रोल एक्सरसाइज
नेक रोल एक्सरसाइज करने के लिए पहले गर्दन को दाईं और घुमाएं और ठोड़ी को कंधे से स्पर्श कराएं। अब 2 से 3 सेकेंड रुकने के बाद अपनी ठोड़ी को बाएं कंधे से स्पर्श कराएं। दोनों ओर 10 से 15 बार इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। लेकिन, बीच में 1 मिनट का ब्रेक ज़रूर लें और एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सीधा बैठना है। फिर गहरी सांस लेने के बाद इसे दोहराना है।
2. होल्ड अ पेंसिल एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज आसान लग सकती है, लेकिन एक बार करने के बाद, आप अपने मुंह से लेकर गले तक खिंचाव महसूस करेंगी। आपको बस इतना करना है कि अपने होठों को ऐसे दबाएं जैसे कि आप इनके बीच एक पेंसिल रख रही हों। अब अपना चेहरा या गर्दन घुमाए बिना, उस काल्पनिक पेंसिल के साथ अपना नाम हवा में लिखने की कोशिश करें। आपका नाम जितना लंबा होगा, चेहरे की कसरत उतनी ही ज्यादा होगी।
3. ओ-ई एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज काफी आसान है। बस इसमें आपको सीधे बैठकर सिर्फ ओओ…ईई… बोलना है। ऐसा करने से आपको अपनी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा, जिससे आपको परफेक्ट जॉलाइन मिलने में मदद मिलेगी।
4. चिन प्रेस एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को आप किसी भी तरह कर सकती हैं। बस अपनी दोनों हथेलियों को अपनी ठोड़ी के नीचे इस प्रकार रखें कि हथेली और फोरऑर्म एक-दूसरे से टच हो जाएँ। अब उसके बाद जबड़े को दोनों हथेलियों पर रख लें और मुंह को खोलें। इससे आपके जबड़े की मांसपेशियों में खिंचाव आएगा और उनमें कसावट बनी रहेगी।
5.बत्तीसी दिखाना
आप इस एक्सरसाइज में अपने चेहरे की लगभग सभी मांसपेशियों का उपयोग कर रही हैं। आपको केवल एक चीज करने की ज़रुरत हैं, वह है अपनी भौंह को ऊपर उठाना। अपनी आंखें खोलना और सभी 32 दांतों को चमकाना। इस एक्सरसाइज को 10 से 20 के सेट में बार-बार करें। आप अपनी जॉलाइन में तेज़ी से बदलाव महसूस कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें : टोंड लेग्स पाने के लिए आपको कितने घंटे वर्कआउट करना चाहिए? यहां है इसका जवाब