लॉग इन

बाजुओं को सही आकार और स्ट्रेंथ देंगी ये 4 आर्म एक्सरसाइज, जानिए करने का सही तरीका

कुछ खास एक्सरसाइज की मदद से आपने ट्राईसेप्स को टोन कर सकती हैं। यह आपके बाजुओं को मजबूती देते हुए इसे एक सही शेप प्रदान करता है।
बाजुओं को टोन करने के लिए 4 एक्सरसाइज। चित्र : एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 1 May 2023, 08:00 am IST
ऐप खोलें

बेली फैट कम करने के चक्कर में हम अपने शरीर के अन्य जगहों पर जमें फैट को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में पेट तो कम हो जाता है, परंतु शरीर का आकार बिगड़ जाता है। बाजू के आसपास जमा फैट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। बाजू चाहे पतली हो या मोटी दोनों ही रूप में सही नहीं लगती। यह आपके पसंदीदा कपड़ों की फिटिंग खराब कर देता है। तो क्यों न अपने वर्कआउट सेशन में कुछ मिनट आर्म एक्सरसाइज के लिए रखे जाएं। तो चलिए जानते हैं आर्म्स टोंड करने वाली 4 इफेक्टिव एक्सरसाइज (exercises to tone arms)।

चलिए आज हेल्थ शॉट्स के साथ जानते हैं बाजुओं को टोन करने के कुछ प्रभावी एक्सरसाइज। नियमित रूप से इन एक्सरसाइज (exercises to tone arms) का अभ्यास बाजुओं को सही शेप देने के साथ ही इसे मजबूती भी देता है।

इन 4 एक्सरसाइज से आप भी कर सकती हैं अपनी बाजुओं को टोन

1. ओवरहेड एक्सटेंशन

यह एक्सरसाइज ट्राइसेप्स, कंधे, ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

इस तरह करें ओवरहेड एक्सटेंशन

पैरों को कूल्हे से अलग रखें और घुटनों को थोड़ा मोड़ें। अपने दोनों हाथों से डंबल को पकड़ें।

डंबल को लंबवत पकड़कर, अपने शरीर से ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान अपनी कलाइयों को सीधी रखें।

अपनी कोहनी को मोड़ें और हाथों को सिर के पीछे की ओर करते हुए डंबल को नीचे करें।

अपने ऊपरी बाजुओं को सिर और कोहनियों के पास रखें।

अब अपनी बाजुओं को ऊपर की ओर सीधा करें और फिर वपास से नीचे कर लें। ऐसा कम से कम 8 से 12 बार दोहराएं।

हाथों की पकड़ मजबूत बनाने में ये फोरआर्म एक्‍सरसाइज करेंगी आपकी मदद। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. बाइसेप्स कर्ल्स विथ बैंड

बाइसेप्स कर्ल्स करने के लिए आपको स्ट्रेचिंग बैंड की आवश्यकता है। यह बाजू की मांसपेशियों को एक्टिवेट कर देती है और एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करती है।

इस तरह करें बाइसेप्स कर्ल्स

बैंड पर अपने पैर रखें ताकि यह आपके पैर के आर्च के नीचे रहे।

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

बैंड के दोनों सिरों को पकड़ लें। ताकि आपकी हथेलियां आगे की ओर रहें और आपकी बाहें आपके बगल में हों।

अपनी कोहनी को अपनी पसली से सटाकर, धीरे-धीरे अपनी बाजुओं को मोड़ते हुए हाथों को अपने कंधों तक लाएं।

धीरे-धीरे अपने हाथों को वापस नीचे कर लें।

उचित परिणाम के लिए 20-20 के दो सेट जरूर करें।

3. ट्राइसेप्स डिप्स

ट्राइसेप्स डिप्स करने से बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और कंधे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह एक सही शेप देता है और मसल्स को एक्टिवेट कर देता है।

इस तरह करें ट्राइसेप्स डिप्स

एक बेंच के किनारे पर बैठें, इस दौरान घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर झुकाएं और पैर को फर्श पर टिकाएं रखें।

कूल्हे के दोनों ओर से हाथों को निकालें और बेंच को पकड़ें।

बेंच और निचले शरीर से दो या तीन इंच नीचे ग्लूट्स को पुश करें, कोहनियों को झुकाएं (कोहनियों को एक साथ रखें)।

फिर शरीर को वापस प्रारंभिक स्थिति में उठाएं। इसे 8 से 10 बार दोहराएं।

अपने आर्म फैट को करें कम। चित्र: शटरस्टॉक

4. डंबल पंच

डंबल पंच शरीर के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को टोन करते हैं और इन्हें मजबूत बनाते हैं।

इस तरह करें डंबल पंच

पैरों को थोड़ा फैला कर घुटनों को रिलैक्स रखते हुए डम्बल पकड़ें।

एक-एक करके एक मिनट के लिए अपनी बाजुओं को अपने सामने फैलाएं।

अपनी बाजुओं को बारी-बारी से आगे और पीछे करती रहें। इस दौरान डम्बल को कंधे के स्तर पर रखें।

अपने शरीर को झटका देने से बचें, लेकिन मुक्का मारते समय अपने कूल्हों को स्वाभाविक रूप से हिलने दें।

यह भी पढ़ें : आपकी रीढ़ और कूल्हे की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है 30 की उम्र के बाद हाई हील्स पहनना, जानिए इसके जोखिम

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख