लॉग इन

ये 4 कारण बनाते हैं नारियल के आटे को वेट लॉस के लिए परफेक्ट, जानिए क्या है यह और कैसे काम करता है

आपके कई तरह के आटे से बनी रोटी खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी नारियल के आटे को ट्राई किया है? आहार विशेषज्ञ हेल्दी फैट से भरे इस आटे को वेट लॉस के लिए परफेक्ट बताते हैं।
नारियल का आटा सूखे नारियल से बना एक नरम आटा है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Updated: 19 Dec 2023, 16:49 pm IST
ऐप खोलें

नारियल का पानी वजन कम करने के लिए बेस्ट है, नारियल का तेल आपके बालों और स्किन के लिए अच्छा है। वैसे तो आपके नारियल के ,कई फायदे सुने होंगे। लेकिन क्या आपके कभी नारियल के आटे के बारे में सुना है। ये आटे आपके रेगुलर आटे को रिप्लेस करके आपके वजन को कम करने में मदद कर सकता है। नारियल का आटा एक ग्लूटेन फ्री आटा है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते है। चलिए जानते है ये आटा आपका वजन कम (Coconut flour to lose weight) करने में कैसे मदद करता है।

यदि आप भी उन लोगों में से है जो वजन कम करने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहें है और मक्के का आटा, बाजरा, रागी जैसे आटे खा कर थक चुके है तो अब समय आ गया है कि आप इस नारियल के आटे को ट्राई करें। नारियल का आटा बहुत ही लाइवेट है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

क्या है नारियल का आटा? (Coconut flour nutritional value)

नारियल का आटा सूखे नारियल से बना एक नरम आटा है। जब नारियल से उसका पूरा दूध निकाल लिया जाता है तो जो पदार्थ बचता है उसको कम तापमान पर सुखाया जाता है। फिर उसे पीसकर आटा बनाया जाता है, जो बेकिंग के लिए उपयुक्त होता है।

नारियल के आटे में डाइट्री फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसमें लगभग 60-70% फाइबर होता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

डायटीशियन और वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी बताती है कि नारियल के आटे के में कई पोषक तत्व होते है। 100 ग्राम नारियल के आटे में 433 किलो कैलोरी, 19 ग्राम प्रोटीन, 14.4 ग्राम वसा , 13.3 ग्राम सैट्युरेटिड फैट, 34.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 32.9 ग्राम चीनी, 22.6 ग्राम फाइबर होता है।

यहां जानिए कैसे वजन कम करने मेंं मदद करता है नारियल का आटा (Coconut flour to lose weight)

ग्लूटेन फ्री होता है (gluten free)

शुद्ध नारियल का आटा एक ग्लूटेन-फ्री आटा होता है। हालाँकि, जब भी आप नारियल का आटा खरीदे तो हमेशा लेबल को पढ़े, खासकर यदि आपको सीलिएक रोग या ग्लूटेन एलर्जी है। कुछ ब्रांडों में अतिरिक्त सामग्री हो सकती है जिसमें ग्लूटेन होता है, या किसी ऐसी जगह इसे बनाया जा सकता है जहां ग्लूटेन युक्त चीजें भी बनती हो। ये ग्लूटेन फ्री आटा आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है।

फाइबर से भरपूर है नारियल का आटा (High fiber)

नारियल के आटे में डाइट्री फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसमें लगभग 60-70% फाइबर होता है, जो इसे सभी प्रकार के आटे में फाइबर के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक बनाता है। पर्याप्त फाइबर का सेवन स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है, गट नियमितता बनाए रखने में मदद करता है, और आपकी भूख को कम करके आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता जिससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है।

नारियल के आटे में हेल्दी फैट होता है, मुख्य रूप से मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) के रूप में। चित्र- अडोबी स्टॉक

स्वस्थ वसा का अच्छा स्रोत है (Healthy fat)

नारियल के आटे में हेल्दी फैट होता है, मुख्य रूप से मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) के रूप में। एमसीटी शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं और इन्हें तुरंत ऊर्जा में परिवर्तित किया जा सकता है। वे विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते है, जिनमें ऊर्जा में वृद्धि, बेहतर तृप्ति और संभावित संज्ञानात्मक लाभ होते है। इससे आप खराब फैट का सेवन करने से भी बच सकते है। जिससे वजन बढ़ता है।

कार्बोहाइड्रेट कम होता है (Low carbohydrate)

नॉर्मल गेहूं के आटे की तुलना में नारियल के आटे में कार्बोहाइड्रेट कम होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त शर्करा के स्तर पर धीरे से प्रभाव डालता है। यह उन व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें अपने बल्ड शूगर लेवल को कंट्रोल करने की जरूरत है। या जिन्हे डायबिटीज है।

ये भी पढ़े- मेंटल हेल्थ बूस्ट करता है कोको पाउडर, यहां जानिए इसके फायदे

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख